Funny Jokes: जोक्स और चुटकुले इंसान की जिंदगी में जिंदादिली और गर्माहट घोलने का काम करते हैं। इससे आपके आस-पास का माहौल खुशनुमा और सकारात्मक बना रहता है। इसलिए हम आपके लिए लेकर आए हैं सोशल मीडिया पर वायरल चुटकुले। इन चुटकुलों को पढ़कर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का ये मजेदार सिलसिला...
चिंटू - हैलो जान कैसी हो, "I Miss you so much"
महिला- तू चिंटू बोल रहा है न?
चिंटू - अरे वाह, मेरी आवाज़ से ही पहचान लिया...
महिला- तेरे पापा का नाम हीरालाल ही है न
चिंटू - चौंककर हां, बिल्कुल सही
महिला- और तेरे दादा का नाम बनवारीलाल है?
चिंटू - अरे लगता है तू मेरी दीवानी हो गई है, मेरी पूरी डिटेल रखने लगी है तू।
महिला- अबे गधे मैं तेरी मां बोल रही हूं,
चिंटू - मजाक क्यों कर रही हो पम्मी
उधर से आवाज आती है अरे बेवकूफ तूने पम्मी की जगह
गलती से मम्मी का नंबर लगा दिया है, तू घर आ फिर बताती हूं तुझे।