Hindi Jokes: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में इंसान के पास इतना समय नहीं है कि वह अपनों के साथ बैठकर अपना दुख और दर्द बांट सके। इसकी वजह से इंसान कम उम्र में ही मानिसक तनाव का शिकार हो जा रहे हैं जिसके कारण वह कई बीमारियां से घिर जा रहे हैं। इसलिए इंसान के लिए हंसना बेहद जरूरी है। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
पति (मरते समय अपनी बीवी से)- अलमारी से तेरे सोने के गहने मैंने ही चोरी किए थे।
बीवी रोते हुए- कोई बात नहीं जी।
पति- तेरे भाई ने तुझे जो एक लाख रुपए दिए थे वह भी मैंने ही गायब किए थे।
पत्नी- कोई बात नहीं मैंने आपको माफ किया।
पति- तेरे कीमती साड़ियां भी मैंने चोरी कर अपनी प्रेमिका को दे दिए थे।
पत्नी- कोई बात नहीं जी, आपको जहर भी तो मैंने ही दिया था हो गई बात बराबर।