फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड की बातें जानकर हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

Thu, 21 Dec 2023 01:00 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : Twitter
Jokes In Hindi: हंसना और खुश रहना हमारा लक्ष्य होना चाहिए। दिनभर की थकान को दूर करने और मन को शांत महसूस कराने के लिए कुछ पल की हंसी भी काफी कारगर हो सकती है। ये हमें स्वस्थ और फिट रखने के लिए भी बहुत जरूरी है। यही कारण है कि इन दिनों लाफ्टर क्लब की मांग काफी तेजी से बढ़ती जा रही है। हंसने और खुश रहने के लिए आप कई तरीके अपना सकते हैं जैसे टीवी पर कॉमेडी शो देखना या जोक्स पढ़ना-सुनना। आइए इसमें हम आपकी थोड़ी मदद करते हैं। आपको हंसाने के लिए हमारे पिटारे में कुछ मजेदार जोक्स हैं जिनको पढ़कर निश्चित ही आपके चेहरे पर कुछ पलों को लिए मुस्कान जरूर आ जाएगी। 

बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड साथ में खाना खा रहे थे...
बॉयफ्रेंड- सुनो जरा...
गर्लफ्रेंड- चुप रहो, खाते टाइम बात नहीं करते हैं।
बॉयफ्रेंड- ठीक है।
गर्लफ्रेंड (खाने के बाद)- अब बोलो।
बॉयफ्रेंड- तुम्हारी प्लेट में कॉकरोच था, अब और बनो मैडम।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- हमेशा मेरा आधा माथा दुखता है, लगता है डॉक्टर को दिखाना पड़ेगा।
पति- अरे उसमे डॉक्टर को क्या बताना वो तो जितना है उतना दुखेगा ही।
बस तब से ही पति का पूरा बदन दुःख रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी ने एक दिन अपने पति का मोबाइल चेक किया 
तो उसमें कुछ इस तरह नाम सेव थे...आंखों का इलाज, दिल का इलाज.. 
पत्नी ने गुस्से में अपना नंबर डायल किया, तो आया 'ला-इलाज'।

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
डॉक्टर ने आदमी से पूछा- क्या आपका और आपकी बीवी का खून एक ही है?
आदमी ने कहा- क्यों नही जरूर होगा पचास
साल से मेरा ही खून जो पी रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- गोलू यमुना नदी कहां बहती है?
पप्पू-जमीन पर
टीचर-नक्शे में बताओ कहां बहती है?
पप्पू- नक्शे में कैसे बह सकती है, नक्श गल जाएगा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें