Funny Jokes: चारों तरफ फैली नकारात्मकता के चलते आजकल अधिकतर लोगों के चेहरे पर से जैसे हंसी-रौनक खो सी गई है। पर क्या आप जानते हैं कि हंसना हमारी सेहत को ठीक रखने के लिए बहुत जरूरी अभ्यास है। ये मन को तनाव मुक्त रखने के साथ हैप्पी हार्मोन को बढ़ाता है जिससे ब्लड प्रेशर जैसी तमाम समस्याओं का जोखिम कम होता है। इतना ही नहीं कई अध्ययनों में पाया गया है कि जो लोग खूब दिल खोलकर हंसते हैं, उनमें तनाव-चिंता जैसी समस्याओं का खतरा कम होता है। यदि आपको हंसने का कोई मौका या बहाना नहीं मिल रहा है तो हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आपकी हंसी छूट जाएगी। ये जोक्स आपको कुछ ही मिनटों में रिफ्रेश कर देंगे।
संता बंता को ज्ञान बांट रहा था...
अगर परीक्षा में पेपर बहुत कठिन हो तो…आंखें बंद करो,
गहरी सांस लो और जोर से कहो- ये सब्जेक्ट बहुत मजेदार है...
इसलिए अगले साल फिर पढ़ेंगे...