फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: लड़के और लड़की की मजेदार बातें सुनकर नहीं रुकेगी हंसी, पढ़िए लोटपोट करने वाले जोक्स

Wed, 14 Sep 2022 04:14 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
Funny Jokes in Hindi: हम सभी के लिए हंसना बहुत जरूरी है। अगर हम हंसते रहते हैं, तो कई बीमारियों से बच सकते हैं। आज कल की भागभागम जिंदगी में मानसिक तनाव से बचने की हंसी सबसे अच्छी दवा है जो हमें कई बीमारियों से भी बचाती हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

होटल में पप्पू लड़की के सामने रखी कोल्ड ड्रिंक पीकर बोला- ऐसे उदास क्यों बैठी हो यार?
लड़की बोली- आज का दिन बहुत बुरा है।
सुबह ब्यॉयफ्रेंड से झगड़ा हो गया।
रास्ते में कार खराब हो गई।
ऑफिस पहुंचा तो बॉस ने नौकरी से निकाल दिया।
अब सुसाइड के लिए कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाया था, वो भी तूने पी ली।
यह सुन बेहोश...लड़की तो गई, साथ में जान भी चली गई।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock

लड़का- तुम्हारा नाम क्या है?
लड़की- मेरा नाम विधि है।
लड़का- मेरा नाम विधान है।
लड़की- हां तो मैं क्या करूं?
लड़का- यही तो विधि का विधान है।

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
लूज मोशन की तकलीफ से परेशान ट्रैफिक हवलदार डॉक्टर के पास पहुंचा
डॉक्टर ने ट्रैफिक हवलदार को कुछ दवाईयां लिख दीं
मेडिसिन लेते वक्त ट्रैफिक हवलदार ने डॉक्टर से पूछा, किसी चीज का परहेज?
डॉक्टर बोला- सीटी जोर से मत बजाना बस

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू- यार रात भर ट्रेन में मुझे नींद ही नहीं आई । ऊपर की सीट मिली थी, साथ ही साथ गर्मी भी बहुत थी।
गप्पू- अरे तो सीट बदल लेना चाहिए था।
पप्पू- कैसे बदलता? नीचे के सीट वाला आया ही नहीं था। 

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पापा- सोनू क्या बात है तेरी मम्मी आज इतनी चुप-चाप क्यों बैठी है?
सोनू- बस ऐसे ही पापा, मम्मी ने मुझसे लिपस्टिक मांगी थी तो मैंने गलती से फेवीस्टिक दे दी है…
पापा (हंसते हुए)- जुग-जुग जिओ मेरे लाल… भगवान सभी को ऐसा ही बेटा दे…

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
चिंटू अपनी मां और पिता के साथ होटल में खाना खाने गया।
वहां, एक आदमी सिगरेट पी रहा था।
चिंटू- भाई साहब, आप सिगरेट बाहर जाकर पिएं।
हमारे माता-पिता हमारे साथ हैं।
आदमी- तो क्या हुआ।
चिंटू- तो क्या, मेरा भी मन हो रहा है पीने का।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
मोबाइल ऑपरेटर- हेलो...कौन?
गप्पू- मैं गप्पू।
गप्पू- अच्छा, दिवाली का क्या प्लान है?
मोबाइल ऑपरेटर-199 में 1 GB का 28 दिन के लिए, और आपका क्या प्लान है।
गप्पू- ड्राई डे है। इसके लिए देसी पीकर सोना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें