Aaj ke Majedar Jokes: हंसने से इंसान का मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। हंसी एक दवा की तरह है जो कई बीमारियों से बचाने का काम करती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
संता अपने ससुराल में गुरुजी का प्रवचन सुनने गया
गुरुजी बोले- जो स्वर्ग जाना चाहता है, वह अपना हाथ ऊपर करो!
सास और बीवी ने हाथ उठाया, मगर संता ने नहीं उठाया
गुरुजी ने संता से पूछा- क्या तुम स्वर्ग नहीं जाना चाहते?
संता ने जवाब दिया- बस ये दोनों चली जाएं, तो मेरे लिए यहीं स्वर्ग बन जाएगा।
गुरुजी ने संता के चरण स्पर्श कर लिए!