जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
------------------------------------------
पत्नी ने अपने पति को फोन लगाया पत्नी- कहां हो?
ऑफिस पहुंच गए क्या?
पति- अरे मेरा कार से एक्सीडेंट हो गया है मेरी टांग टूट गई है अस्पताल जा रहा हूं
पत्नी- अच्छा ठीक है, जाओ टिफिन का ध्यान रखना टेड़ा ना हो जाए
नहीं तो दाल गिर जाएगी...