फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: जब संता ने भगवान से कहा 'मुझे हजार रुपये दीजिए मैं आपको पांच सौ रुपये चढ़ाऊंगा', पढ़िए मजेदार जोक्स

Tue, 05 Oct 2021 10:50 AM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : Istock
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...


एक बार फिर गप्पू बोर्ड की परीक्षा में
टॉप होते-होते बचा।

प्रश्न – नाइन (nine) किसे कहते हैं?

गप्पू – नाई की पत्नी को नाइन कहते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Istock
पप्पू एक बैंक में गया और बोला -

मुझे एक ज्वाइंट अकाउंट खुलवाना है!

बैंक मैनेजर - किसके साथ?

पप्पू - जिसके अकाउंट में खूब सारा पैसा हो।

बैंक मैनेजर (गार्ड से) - धक्के मारकर बाहर निकालो इसको।
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Istock
दो बातें आज तक समझ नहीं आई...

पहली - जिसने पहली बार घड़ी बनाया, उसने समय कैसे मिलाया होगा?

और

दूसरी - जिसने पहली बार दही जमाया, 
उसने जावण (जोड़न) कहां से लाया होगा?

4 of 6
Jokes - फोटो : Istock
अध्यापक – ‘भाईचारा’ शब्द का प्रयोग करते हुए कोई वाक्य बनाओ।

चिंटू – मैंने दूध वाले से पूछा, तुम दूध इतना महंगा
क्यों बेचते हो तो वह बोला भाई चारा महंगा हो गया है!
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Istock
मैडम - जो बेवकूफ है वो खड़ा हो जाए

पप्पू खड़ा हो गया।

मैडम - तुम बेवकूफ हो?

पप्पू - नहीं मैडम आप अकेली खड़ी थी मुझे
अच्छा नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Istock
संता मंदिर में - भगवान आप मुझे हजार रुपये दीजिए,
मैं आपको पांच सौ रुपये चढ़ाऊंगा।

संता मंदिर से बाहर निकलता है, तो रास्ते में उसे पांच सौ रुपये मिलते हैं

संता- ऊपर मुंह करके कहता है, क्या भगवान इतना भी भरोसा नहीं था?
अपने हिस्से के पैसे पहले ही काट लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें