Comedy Jokes: खुलकर हंसना एक व्यायाम की तरह है। जब हम हंसते हैं तो हमारे पेट, चेहरे और शरीर के अन्य मांसपेशियां सक्रिय हो जाती हैं। यह हमारे दिल की धड़कनों को नियंत्रित रखने में मदद करता है और रक्त संचार को बेहतर बनाता है। नियमित रूप से हंसने से हम कई बीमारियों जैसे कि हृदय रोग, उच्च रक्तचाप जैसी गंभीर बीमारियों से भी बचाता है। हम सभी जानते हैं कि हंसने से हमारा मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है, लेकिन यह हमारे शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद है। हंसने से शरीर में एंडोर्फिन नामक हार्मोन निकलता है, जो प्राकृतिक दर्द निवारक का काम करता है। यह तनाव को कम करने, रक्तचाप को नियंत्रित करने और प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसलिए हम आपके लिए कुछ हिंदी में चुटकुले लेकर आए हैं, जिसे पढ़कर आपके आस-पास का माहौल खुशनुमा हो जाएगा। तो देर किस बात की चलिए हंसने हंसाने का सिलसिला शुरू करते हैं...
वकील जज से बहस कर रहा था।
वकील- माई लार्ड, कानून की किताब के पेज नंबर 15 के अनुसार मेरे मुवक्किल को बाइज्जत बरी किया जाए
जज- किताब पेश की जाए।
किताब जज के सामने पेश की गई।
जज ने पेज नंबर 15 खोला, उसमें 2000 के पांच नोट थे...
जज ने मुस्कुरा कर कहा- इसी तरह के 2 सबूत और पेश किए जाएं