फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana Ranaut Cafe: पहाड़ों की गोद में कंगना रनौत का कैफे, तस्वीरें देख आप भी हो जाएंगे खूबसूरती के कायल

Wed, 05 Feb 2025 04:23 PM IST
अंकेश डोगरा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

कंगना रनौत पहले अभिनेत्री बनीं फिर डायरेक्टर इसके बाद राजनेता बनीं। वहीं, अब कैफे मालकिन बन गई हैं। कंगना ने अपने नए कैफे का शानदार वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। कैफे की ओपनिंग 14 फरवरी को होने वाली है।
विज्ञापन
1 of 6
कंगना रनौत का नया कैफे। - फोटो : Kangana Ranaut
हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र से सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत ने टूरिस्ट सिटी मनाली में कैफे खोला है। कंगना रनौत ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की है। वीडियो में कंगना का वॉइस ओवर है, जिसमें वो कह रही हैं कि 'यह कहानी है ओस की उस बूंद की, जो देवदार के पत्तों पर बर्फ बनकर ठहर गई। ये कहानी है बचपन में मां की रसोई से आती खाने की खुशबू की, जो मेरे जहन में घुल गई। ये कहानी है मेरे और आपके रिश्ते की, जो पसंद से प्यार और अब परिवार बन गया। ये कहानी है आपकी और मेरी... The Mountain Story।
विज्ञापन

2 of 6
कैफे मनाली के प्रीणी में खोला गया है। - फोटो : Kangana Ranaut
यह कैफे मनाली के प्रीणी में खोला गया है और यहां पर वेलेंटाइन डे पर 14 फरवरी को कैफे का उद्घाटन किया जाएगा। शहर के लेफ्ट बैंक में चार किमी की दूरी पर यह कैफे है।
विज्ञापन

3 of 6
कंगना रनौत अब होटल कारोबार की दुनिया में कदम रख रही हैं। - फोटो : Kangana Ranaut
अभिनय, निर्देशन और निर्माण की दुनिया में सफलता हासिल करने के बाद, कंगना रनौत अब होटल कारोबार की दुनिया में कदम रख रही हैं। इसी के चलते कंगना रनौत ने अपने नए वेंचर, 'द माउंटेन स्टोरी' के साथ, कंगना अपने बचपन के सपने को साकार किया है।

4 of 6
हिमाचल के स्वाद और संस्कृति की मिलेगी झलक - फोटो : Kangana Ranaut
कंगना रनौत के कैफे में हिमाचल प्रदेश के समृद्ध स्वाद और संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। इस कैफे को पहाड़ी शैली में निर्मित घरों की तर्ज पर बनाया गया है और इसमें लकड़ी और पत्थर का इस्तेमाल किया गया है। 
विज्ञापन

5 of 6
'द माउंटेन स्टोरी', यह एक प्रेम कहानी है। - फोटो : Kangana Ranaut
कंगना ने अपने उत्साह को एक भावुक पोस्ट में साझा किया। उन्होंने लिखा कि एक बचपन का सपना साकार हो रहा है। हिमालय की गोद में मेरा छोटा सा कैफे। 'द माउंटेन स्टोरी', यह एक प्रेम कहानी है। वैलेंटाइन डे, 14 फरवरी को खुलने वाला 'द माउंटेन स्टोरी' सिर्फ खाने की जगह नहीं है यह विरासत और दिल का उत्सव है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कंगना का मनाली में है घर - फोटो : Kangana Ranaut
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से सांसद कंगना रनौत मूल रूप से जिले के सरकाघाट के भांबला की रहने वाली हैं। इसके अलावा कंगना ने मनाली में भी अपना घर बनाया है। यहां पर कंगना ने कैफे खोला है। वहीं, अब होटल भी खोलने जा रही हैं। हाल ही में उन्होंने यहां पर जमीन खरीदी थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें