फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RCB vs GT: आरसीबी ने बनाया रनों का पहाड़, दुनिया ने देखा धर्मशाला स्टेडियम का अद्भुत नजारा, देखें तस्वीरें

Tue, 26 May 2026 10:37 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।

सार

 आरसीबी ने पांच विकेट पर 254 रन बनाकर धर्मशाला में अपना अब तक का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। इससे पहले यहां उसका सर्वोच्च स्कोर 241 रन था। 
विज्ञापन
1 of 7
धर्मशाला आईपीएल मैच। - फोटो : अमर उजाला
 धर्मशाला में आईपीएल के अहम मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने मंगलवार को धर्मशाला में रन का ऐसा तूफान खड़ा किया, जिसे गुजरात टाइटंस रोक नहीं सकी। आरसीबी ने पांच विकेट पर 254 रन बनाकर धर्मशाला में अपना अब तक का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। इससे पहले यहां उसका सर्वोच्च स्कोर 241 रन था। गुजरात को जीत के लिए 255 रन का कठिन लक्ष्य मिला। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी गुजरात की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन आरसीबी के बल्लेबाजों ने जल्द ही मैच पर पकड़ बना ली। पावर प्ले में टीम ने एक विकेट पर 76 रन ठोक दिए। विराट कोहली आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन जेसन होल्डर ने उन्हें 43 रन पर बोल्ड कर बड़ी साझेदारी तोड़ी। कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने पहले विकेट के लिए 72 रन जोड़े। होल्डर ने ही पडिक्कल को भी पैवेलियन भेजकर आरसीबी की रफ्तार पर कुछ देर ब्रेक लगाया। 
विज्ञापन

2 of 7
धर्मशाला मैच में माैजूद दर्शक। - फोटो : अमर उजाला
10 ओवर तक टीम तीन विकेट पर 99 रन बना चुकी थी। इसके बाद कप्तान रजत पाटीदार और क्रुणाल पांड्या ने गुजरात के गेंदबाजों पर जोरदार हमला बोला। दोनों बल्लेबाजों के बीच 92 रन की विस्फोटक साझेदारी हुई। क्रुणाल पांड्या अर्धशतक से चूक गए और 43 रन पर आउट हुए, लेकिन तब तक आरसीबी मजबूत स्थिति में पहुंच चुकी थी। दूसरी ओर पाटीदार ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 33 गेंदों में नाबाद 93 रन ठोक दिए। उनकी पारी में चौकों और छक्कों की बरसात देखने को मिली।
विज्ञापन

3 of 7
धर्मशाला आईपीएल मैच। - फोटो : अमर उजाला
गुजरात की फील्डिंग भी दबाव में बिखरी नजर आई। पाटीदार को दो बार जीवनदान मिला, जबकि कई मिसफील्ड ने आरसीबी को अतिरिक्त रन दिए। 15वां ओवर गुजरात के लिए सबसे महंगा साबित हुआ, जिसमें 27 रन लुटे। अंतिम ओवरों में टिम डेविड ने भी तेजी से रन जोड़कर स्कोर को 254 तक पहुंचा दिया।

4 of 7
धर्मशाला स्टेडियम का नजारा। - फोटो : अमर उजाला
दुनिया ने देखा धर्मशाला स्टेडियम का अद्भुत नजारा
इनिंग ब्रेक के दौरान स्टेडियम में वंदे मातरम की धुन बजी। इस दौरान स्टेडियम में दो लड़कियों ने हाथों में गिटार लेकर वंदे मातरम की धुन बजाई। इस नजारे को स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने अपने मोबाइल फोन में कैद किया। इस दौरान लगातार आतिशबाजी भी होती रही।
विज्ञापन

5 of 7
धर्मशाला स्टेडियम का नजारा। - फोटो : अमर उजाला
 रंग-बिरंगी रोशनियों ने भी स्टेडियम को चार चांद लगा दिए। स्टेडियम में लेजर शो ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इस लेजर को टीवी पर भी लाइव दिखाया गया। लेजर शो में एचपीसीए, सनराइज हैदराबाद, राजस्थान रायल्स, आरसीबी और गुजरात टाइटंस का लोगो भी दिखा गया। इसके अलावा आईपीएल की ट्राॅफी को भी इस लेजर शो के माध्यम से बताया गया।
विज्ञापन

6 of 7
स्टेडियम में झूमे समर्थक। - फोटो : अमर उजाला
स्टेडियम पहुंचे दर्शकों को बांटे बैंड
पहले क्वालिफायर मैच के दौरान स्टेडियम में प्रवेश करने वाले दर्शकों को एचपीसीए ने बैंड बांटे। यह बैंड दर्शकों की कलाई पर बांधे गए थे। इन बैंडों को सेंसर के जरिये आपरेट किया जा रहा था। जब भी कोई विकेट गिरती या चौका-छक्का लगता, तब यह बैंड रंग-बिरंगी लाइटों में चमकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
विराट कोहली। - फोटो : अमर उजाला
धर्मशाला में आईपीएल का तीसरा अर्धशतक लगाने से चूके विराट
विराट कोहली धर्मशाला स्टेडियम में अपना आईपीएल का तीसरा अर्धशतक लगाने से चूक गए। पहले क्वालीफाय मुकाबले में विराट कोहली ने 25 गेंद में 43 रन की पारी खेली। इस दौरान विराट कोहली ने पांच चौके और एक छक्का जड़ा। इससे पहले विराट कोहली धर्मशाला में पंजाब किंग्स के खिलाफ दो अर्धशतक लगा चुके हैं। कोहली ने धर्मशाला में 11, 92 और 58 रन की परी खेली थी, जबकि गुजरात टाइटंस के साथ खेले गए मैच में विराट कोहली ने 43 रन की पारी खेली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें