स्वास्थ्य एवं मेडिकल शिक्षा विभाग में अतिरिक्त पदों की मांग मिलने के बाद मेडिकल लैब टेक्निशियन ग्रेड-2, ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट और रेडियोग्राफर के पदों के लिए पात्र नए अभ्यर्थियों को आवेदन का एक और अवसर दिया है।
विज्ञापन
1 of 4
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (hprca.hp.gov.in)
प्रदेश राज्य चयन आयोग ने स्वास्थ्य एवं मेडिकल शिक्षा विभाग में अतिरिक्त पदों की मांग मिलने के बाद मेडिकल लैब टेक्निशियन ग्रेड-2, ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट और रेडियोग्राफर के पदों के लिए पात्र नए अभ्यर्थियों को आवेदन का एक और अवसर दिया है।
विज्ञापन
आयोग का ऑनलाइन पोर्टल 11 जुलाई सुबह 10 बजे से 25 जुलाई रात 11:59 बजे तक खुला रहेगा। पहले आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को दोबारा आवेदन नहीं करना होगा। प्रदेश राज्य चयन आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग और मेडिकल शिक्षा विभाग में कई और पदों की डिमांड प्राप्त होने के बाद पदों के लिए पात्र नए उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन का अवसर प्रदान करने के लिए पोर्टल को खोला गया है।
विज्ञापन
पहले मेडिकल लैब टेक्निशियन ग्रेड-2 के 10 पदों के लिए पोस्ट कोड-26012 के तहत आवेदन आमंत्रित किए गए थे। अब इनमें 15 और पद जोड़े गए हैं। ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट के 176 पदों के लिए पोस्ट कोड-26008 के तहत आवेदन आमंत्रित किए गए थे। अब इनमें 60 और पद जोड़े गए हैं।
रेडियोग्राफर के 28 पदों के लिए पोस्ट कोड-26009 के तहत आवेदन मांगे गए थे। अब इनमें 30 और पद शामिल किए गए हैं।उन्होंने इन तीनों श्रेणियों के पदों के लिए पात्र उम्मीदवारों से 25 जुलाई तक आवेदन करने की अपील की है।