फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल माैसम: सितंबर में रोहतांग सहित चोटियों ने ओढ़ी बर्फ की चादर, मणिमहेश यात्रा प्रभावित, देखें तस्वीरें

Thu, 17 Sep 2026 07:25 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला।

सार

रोहतांग दर्रा, धौलाधार, साच पास, मणिमहेश समेत ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी हुई जबकि मैदानी एवं मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा। चंबा के मणिमहेश में बर्फबारी के चलते श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर सुबह यात्रा करीब तीन घंटे तक रोकनी पड़ी। देखें बर्फबारी की खूबसूरत तस्वीरें...
विज्ञापन
1 of 7
हिमाचल की ऊंची चोटियां बर्फ से हुईं सफेद। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
मानसून के बीच हिमाचल प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में सितंबर में बर्फ की हल्की सफेद चादर बिछ गई है। गुरुवार को रोहतांग, धौलाधार और किन्नौर कैलाश समेत कुल्लू, लाहौल-स्पीति, चंबा और कांगड़ा की ऊंची चोटियों में बर्फबारी हुई है। डल झील और गौरी कुंड के आसपास हिमपात होने से मणिमहेश यात्रा भी प्रभावित हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान मध्य पर्वतीय इलाकों और मैदानी क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई है। मौसम के इस बदले मिजाज के चलते पहाड़ों पर अचानक ठंड बढ़ गई है। कुल्लू, लाहौल-स्पीति, चंबा, कांगड़ा, शिमला और किन्नौर के कुछ क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान दस डिग्री से नीचे आ गया है। उधर, चंबा में बिजली गिरने से 30 भेड़-बकरियों की मौत हो गई, जबकि सुंदरनगर में भूस्खलन से तीन मंजिला दो मकान और दो कारें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। बारिश-भूस्खलन से प्रदेश में 60 सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं, जबकि 31 बिजली ट्रांसफार्मर ठप हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
पवित्र मणिमहेश क्षेत्र में बर्फबारी। - फोटो : संवाद
पवित्र मणिमहेश क्षेत्र में करीब 10 सेंटीमीटर तक बर्फबारी
चंबा जिले में सुबह सुंदरासी, गौरीकुंड और पवित्र मणिमहेश क्षेत्र में करीब 10 सेंटीमीटर तक बर्फबारी हुई। सुबह डल झील के चारों तरफ बर्फबारी होने के बाद प्रशासन ने सुबह 8 से 11 बजे तक तीन घंटे के लिए एहतियातन यात्रा रोक दी। श्रद्धालुओं ने बर्फबारी का आनंद लिया। भरमौर के अलमी में तड़के बिजली गिरने से 27 भेड़-बकरियों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गईं। भेड़पालक भिंदर भी इसकी चपेट में आकर झुलस गए। सचे दर्रा में करीब 30 सेंटीमीटर हिमपात हुआ। बैरागढ़-साचपास-किलाड़ मार्ग बाधित हो गया और पांगी घाटी का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है।
विज्ञापन

3 of 7
रोहतांग दर्रा में बर्फबारी का नजारा। - फोटो : संवाद
रोहतांग, बारालाचा, कुंजम और शिंकुला दर्रा में  हिमपात
कुल्लू और लाहौल-स्पीति में रोहतांग, बारालाचा, कुंजम और शिंकुला दर्रा सहित ऊंची चोटियों पर भी बर्फबारी हुई, जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश का दौर चला। मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल में चुरढ़ स्कूल के समीप दोपहर बाद हुए भूस्खलन से तीन मंजिला दो मकान क्षतिग्रस्त हो गए। जमीन धंसने से बड़े पत्थर और मलबा मकानों तक पहुंच गया। एक मकान के चार शटर दब गए, जबकि वहां खड़ी दो कारें भी क्षतिग्रस्त हुईं। भारी बारिश से ऊना, कुल्लू-मंडी समेत विभिन्न क्षेत्रों में फसलों को भी नुकसान पहुंचा है।

4 of 7
कुल्लू-मनाली की चोटियों पर हल्का हिमपात। - फोटो : संवाद
 किन्नौर कैलाश में भी हल्की बर्फबारी हिमपात
बारिश के कारण अपर शिमला समेत कुल्लू जिले में सेब, अनार और जापानी फल का तुड़ान भी रुक गया है।  करसोग-शिमला मार्ग और चैलचौक-तत्तापानी सड़क पर भी भूस्खलन और मलबा आने से यातायात प्रभावित रहा। किन्नौर कैलाश की चोटी पर भी हल्की बर्फबारी हुई है। कांगड़ा, शिमला, रामपुर और ऊना में बादल झमाझम बरसे। सुबह के समय कई क्षेत्रों में मौसम में ठंडक बढ़ गई।
विज्ञापन

5 of 7
रोहतांग दर्रा। - फोटो : संवाद
शुक्रवार को भी बारिश के आसार, 22 सितंबर से मौसम साफ
 हिमाचल के कई क्षेत्रों में शुक्रवार को भी बारिश के आसार हैं। 21 सितंबर तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है। 22 सितंबर से मौसम साफ बना रहने की संभावना है। सितंबर के आखिरी सप्ताह तक प्रदेश से मानसून के विदा होने के आसार जताए गए हैं।
विज्ञापन

6 of 7
मणिमहेश का नजारा। - फोटो : संवाद
कहां कितनी बारिश(मिलीमीटर में)
बरठीं 38
सुंदरनगर 43
नाहन 34
पांवटा साहिब 31
मंडी 36
ऊना 25
नेरी 24
कसौली 22
बिलासपुर 22
धर्मशाला 15
शिमला 13
कांगड़ा 8
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रोहतांग में बर्फबारी। - फोटो : संवाद
न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट
लाहौल-स्पीति, चंबा, कुल्लू और किन्नौर के कई पहाड़ी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। कुकुमसेरी, कल्पा, भरमौर और ताबो का न्यूनतम पारा दस डिग्री से नीचे पहुंच गया है। शिमला का न्यूनतम तापमान भी बुधवार के 15 डिग्री के मुकाबले वीरवार को दो डिग्री कम होकर 13 डिग्री दर्ज हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें