फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-पाक मैच के पक्ष में बोले भारतीय टीम के दो पूर्व गेंदबाज

Sat, 05 Mar 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 4
वेंकटेश प्रसाद और सुनील जोशी - फोटो : अमर उजाला
धर्मशाला में भारत-पाक टी-20 वर्ल्ड कप के क्रिकेट मैच को लेकर हो रहे विरोध के बीच भारतीय टीम के दो पूर्व गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद और सुनील जोशी इस आयोजन के पक्ष में बोले हैं। वेंकटेश कहते हैं कि अगर बात दोनों टीमों के बीच द्विपक्षीय सीरीज की होती तो विरोध जायज होता।
विज्ञापन

2 of 4
वेंकटेश प्रसाद और सुनील जोशी - फोटो : अमर उजाला
क्रिकेट में राजनीति गलत है और यह भद्रजनों के खेल के लिए खतरनाक है। टी-20 वर्ल्ड कप आईसीसी की ओर से करवाया जा रहा है। वेन्यू आईसीसी की ओर से तय किए गए हैं। ऐसे में दोनों टीमों को आपस में खेलना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 4
वेंकटेश प्रसाद और सुनील जोशी - फोटो : अमर उजाला
एक निजी कार्यक्रम के लिए शिमला पहुंचे वेंकटेश प्रसाद ने ‘अमर उजाला’ के साथ विशेष बातचीत में कहा कि पूरी दुनिया की नजर भारत-पाक के बीच होने वाले हाई वोल्टेज मुकाबले पर टिकी है। मेरी व्यक्तिगत राय है कि धर्मशाला में यह मुकाबला खेला जाना चाहिए।
विज्ञापन

4 of 4
वेंकटेश प्रसाद और सुनील जोशी - फोटो : अमर उजाला
वेंकटेश प्रसाद भारतीय टीम को टी-20 वर्ल्ड कप का प्रबल दावेदार मानते हैं। उनका मानना है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली का बल्ला चला तो राह बिल्कुल आसान है। टीम की पेस बैटरी भी मैच बदलने का माद्दा रखती है। ऑफ स्पिनर अश्विन तुरुप का पत्ता साबित होंगे। प्रसाद साउथ अफ्रीका, आस्ट्रेलिया और पाक को भी सेमीफाइनल की दौड़ में मानते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें