फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने तिलक लगा, पत्नी ने चूमकर शहीद राकेश को दी अंतिम विदाई, हर आंख हुई नम

Sun, 24 Feb 2019 11:23 AM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहतलाई(बिलासपुर)
विज्ञापन
1 of 6
तिरंगे में लिपटकर पैतृक गांव झंडूता चुनाव क्षेत्र के घमारपुर पहुंचे शहीद हवलदार राकेश कुमार के पार्थिव शरीर को देखकर हर किसी की आंख नम थी। यहां उनकी मां कौशल्या देवी ने तिलक लगाकर और पत्नी ममता ने गाल चूमकर जांबाज को अंतिम विदाई दी। 
विज्ञापन

2 of 6
सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से शहीद हवलदार राकेश कुमार को अंतिम विदाई दी। बड़े बेटे मनीष ने पिता की चिता को 3.59 बजे सहरयाली खड्ड किनारे मुखाग्नि दी। 
विज्ञापन

3 of 6
सेना की टुकड़ी ने कै. अविनाश कुमार की अगुवाई में और जिला पुलिस टीम ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। बुधवार को किन्नौर में हिमखंड की चपेट में आने से 7 जेके राइफल में हवलदार राकेश कुमार शहीद हो गए। शुक्रवार दोपहर 1.45 पर सेना के हेलीकॉप्टर से हवलदार राकेश कुमार की पार्थिव देह शाहतलाई पहुंची।

4 of 6
सैकड़ों लोग हेलीपैड पर पहुंचे थे। पूरा गांव चीखों पुकार से गूंजने लगा। हेलीपैड पर प्रशासन की ओर से एसीटूडीसी पूजा चौहान और पूर्व सहकारिता मंत्री रिखी राम कौंडल भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

5 of 6
शहीद राकेश हवलदार को कै. अविनाश कपूर, पुलिस से डीएसपी राजेंद्र जसवाल, एडीएम राजीव कुमार, विधायक जीतराम कटवाल, विधायक राजेंद्र गर्ग, प्रदेश पूर्व सैनिक अध्यक्ष प्रकाश चंद, कर्नल जसवंत सिंह और थाना प्रभारी श्याम प्रसाद ने भी श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पूर्व सहकारिता मंत्री रिखीराम कौंडल, पूर्व विधायक डॉ. बीरू राम किशोर, भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश गौतम पूर्व बीडीसी उपाध्यक्ष राजकुमार कौंडल, नायब तहसीलदार झंडूता प्रेम धीमान, एसएसओ श्याम प्रसाद और विवेक कुमार आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें