लॉरेंस स्कूल सनावर।
- फोटो : अमर उजाला प्रिंट
लॉरेंस स्कूल सनावर में पढ़े हैं संजय दत्त, कैप्टन अमरिंदर सिंह
1847 में स्थापित द लॉरेंस स्कूल, सनावर एशिया के सबसे पुराने सह-शिक्षा आवासीय विद्यालयों में गिना जाता है। इस संस्थान ने राजनीति, सेना, व्यवसाय और कला जगत को अनेक बड़े नाम दिए हैं। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, उद्योगपति नेस वाडिया, अभिनेता संजय दत्त और सैफ अली खान जैसे नाम इसकी गौरवशाली विरासत का हिस्सा हैं। इधर, हमीरपुर स्थित सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा ने हजारों युवाओं को भारतीय सशस्त्र बलों में नेतृत्वकारी भूमिकाओं के लिए तैयार किया है। 1978 में स्थापित यह संस्थान राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और सेना में चयन के लिए प्रदेश के युवाओं को मजबूत आधार प्रदान करता रहा है। यहां से निकले अनेक अधिकारी भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रहे हैं।