फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Double Murder: भाई-मां की हत्या में काजल के साथ कृष ही नहीं एक और था शामिल, हत्याकांड में बड़ा खुलासा

Wed, 26 Jun 2024 10:21 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

यमुनानगर शहर के आजाद नगर की गली नंबर दो में 45 वर्षीय मीना व 24 साल के राहुल की हत्या में उसकी बेटी काजल व ममेरे भाई कृष के अलावा इशांत भी शामिल था। इशांत कृष का बड़ा भाई है। तीनों ने मिलकर हत्या की साजिश रेलवे स्टेशन रोड स्थित शर्मा ढाबे के अंदर बैठ कर रची थी।
विज्ञापन
1 of 5
बेटी ने मां और भाई को मार डाला। - फोटो : संवाद
यमुनानगर शहर के आजाद नगर की गली नंबर दो में 45 वर्षीय मीना व 24 साल के राहुल की हत्या में उसकी बेटी काजल व ममेरे भाई कृष के अलावा इशांत भी शामिल था। इशांत कृष का बड़ा भाई है। तीनों ने मिलकर हत्या की साजिश रेलवे स्टेशन रोड स्थित शर्मा ढाबे के अंदर बैठ कर रची थी। तीनों ने ढाबे पर खाना खाया था और इसी दौरान हत्या की पूरी योजना बनाई। कृष को एक दिन के रिमांड पर लेने के दौरान की गई पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ है। इशांत को थाना शहर यमुनानगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे वीरवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

2 of 5
मृतकों का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
वहीं मृतका की बेटी काजल व कृष का रिमांड खत्म होने के बाद पुलिस ने बुधवार दोपहर दोनों को कोर्ट में पेश किया। जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया कपड़ा व लोहे की रॉड भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन

3 of 5
कृष के बड़े भाई इशांत से पूछताछ करते एसएचओ जगदीश चंद्र। - फोटो : संवाद
कृष व इशांत इस बात से नाराज थे कि उनकी दादी बबली ने पुश्तैनी घर का वारिस काजल की मां मीना को बना दिया है। सबसे पहले काजल ने ममेरे भाई इशांत के साथ दोनों की हत्या करने की साजिश रची थी। परंतु इशांत ने साफ-साफ कह दिया कि वह खुद हत्या नहीं करेगा। इस काम में कृष उसका साथ दे सकता है। इसलिए उन्होंने अपने साथ कृष को भी शामिल कर लिया। इस विषय पर बात करने के लिए तीनों एकढाबे पर गए जहां कृष उनकी हत्या करने काे तैयार हो गया। 23 जून को जब मीना व राहुल की हत्या हुई थी तो इशांत उनके घर पर नहीं गया था। पुलिस ने इशांत को आईपीसी की धारा 120बी के तहत आरोपी बनाया है। इशांत रेलवे स्टेशन रोड स्थित फर्नीचर की दुकान पर काम करता है।

4 of 5
काजल - फोटो : संवाद
काजल बोली- कोई लड़की मेरी सहेली नहीं बनी
काजल को लड़कों की तरह रहना पसंद था। लड़कों की तरह ही वह कपड़े पहनती थी। वह भाषा का उच्चारण भी लड़कों की तरह करती है। काजल ने पुलिस को बताया कि बचपन से लेकर आज तक कोई लड़की उसकी सहेली बनी ही नहीं। जिससे वह अपने मन की बात कह सके। यही वजह है कि वह लड़कों की तरह रहने लगी। उसे कभी महसूस ही नहीं हुआ कि वह एक लड़की है। वहीं काजल ने पुलिस ने को यह भी बताया कि लड़कों की तरह रहने के कारण उसे अब समलैंगिंक बताया जा रहा है, यह पूरी तरह से गलत है। उसके बारे में गलत प्रचार किया जा रहा है। काजल को अपनी मां व भाई द्वारा की जाने वाली रोक-टोक बिल्कुल भी पसंद नहीं थी। तीनों रहते बेशक एक ही घर में थे, परंतु उसके विचार मां व भाई से नहीं मिलते थे। यहां तक की वह कभी खाना भी मां व भाई के साथ मिलकर नहीं खाती थी। रसोई से खाना लेकर वह छत पर बने अपने कमरे में चली जाती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मृतकों के फाइल फोटो, आरोपी काजल व पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद
दोनों को जेल भेज दिया है : जगदीश चंद्र
थाना शहर यमुनानगर एसएचओ जगदीश चंद्र का कहना है कि काजल व कृष को रिमांड खत्म होने के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। इस केस में कृष के बड़े भाई इशांत को भी गिरफ्तार किया गया है। वह भी इस हत्या की साजिश में शामिल था। उसे मीना व राहुल की हत्या किए जाने की पूरी जानकारी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें