फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat Accident: ट्रक चालक की आंखों के सामने हुआ हादसा, तीन की बचाई जान, सभी को न बचा पाने का मलाल

Fri, 24 Jun 2022 01:19 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, खरखौदा, सोनीपत (हरियाणा)

सार

 ट्रक चालक विशाल घटनास्थल के सामने रेत के स्टॉक पर अपनी गाड़ी लोड करवाने पहुंचा था। डिवाइडर से टकराने के बाद कार ऊपर झूल गई। एक अन्य कैंटर चालक के साथ मिलकर कार का पिछला शीशा तोड़कर तीन की जान बचाई।
विज्ञापन
1 of 5
हादसे में जली कार, कार में फंसे तीन युवकों की जान बचाने वाला ट्रक चालक विशाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत में राष्ट्रीय राजमार्ग 334बी पर देर रात हुए भीषण सड़क हादसे का प्रत्यक्षदर्शी ट्रक चालक सामने आया है। जो हादसे के समय घटनास्थल के सामने बने रेत के स्टॉक पर अपनी गाड़ी लोड करवाने पहुंचा था। चालक विशाल शर्मा का कहना है कि हादसा देर रात करीब 12 बजकर 40 मिनट पर हुआ। तेज रफ्तार कार सड़क के बीच रखे डिवाइडरों से टकराई और फिर उनके ऊपर चढ़कर झूल गई।

विशाल का कहना है कि धमाके की आवाज सुनकर वह इस दृश्य को देख ही रहा था कि इसी बीच कार के अगले हिस्से में आग लग गई। वह कार की तरफ भागा। इसी बीच उसे पीछे से एक कैंटर आता हुआ दिखाई दिया। जिसके चालक ने हादसा होता देख अपने कैंटर को रोका और उतरकर नीचे आया।
विज्ञापन

2 of 5
सोनीपत में जलती कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विशाल ने बताया कि उसने कैंटर चालक के साथ मिलकर कार में फंसे युवकों को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त हुई कार की खिड़कियां नहीं खुल रही थी। ऐसे में उन्होंने सड़क से पत्थर उठाए और एक के बाद एक वार करते हुए कार की डिग्गी का शीशा और पिछली खिड़की का शीशा तोड़ा। जिसके बाद उन्होंने किसी प्रकार तीन युवकों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

3 of 5
रोहित, पुलकित, संदेश का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आग फैलने के कारण अंदर फंसे रह गए तीन युवक
विशाल का कहना है कि तीन युवकों को निकालने तक आग पूरी तरह कार में फैल चुकी थी। कार के अगले हिस्से में फंसे तीन युवकों को बाहर निकाल पाना संभव नहीं था। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके करीब 20 मिनट बाद पुलिस और आधे घंटे बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची। जिसके बाद घायलों को अस्पताल भिजवाया गया।

4 of 5
सोनीपत में जली कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विशाल का कहना है कि अगर कार में आग नहीं लगती तो अगले हिस्से में फंसे तीनों युवकों की भी जान बचाई जा सकती थी। उसे तीन युवकों को न बचा पाने का मलाल रहेगा। हादसे की सूचना पाकर पहुंची दमकल गाड़ी ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एनएच-334 बी पर राई के पास पत्थर के बैरिकेड से टकराने के बाद जलकर ढांचा बनी कार, पत्थर पर नहीं दिख रहा कोई संकेतक व रिफ्लेक्टर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बुधवार को ही रखे गए थे डिवाइडर
राष्ट्रीय राजमार्ग- 334बी पर बनाए गए पुल के ऊपर से बिजली के हाई वोल्टेज तार गुजर रहे हैं। बिजली लाइन को शिफ्ट करने का काम किया जाना था। इसलिए सड़क को बंद करने के उद्देश्य से बुधवार को दिन में ही ये डिवाइडर रखे थे। जिसके चलते देर रात को यह हादसा हो गया और तीन युवाओं की जान चली गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें