मासूम इशिका की मौत के बाद दादी ने दूसरी पोती को कभी उसके ननिहाल नहीं भेजा। लेडी साइको किलर पूनम के कबूलनामे के बाद से परिवार सदमे में है। अब दादी का दर्द फूटा है।
विज्ञापन
1 of 11
इशिका की दादी और साइको किलर पूनम की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत गांव गंगाना की मासूम इशिका की गांव भावड़ में टैंक में डूबने से हुई मौत ने परिवार की सोच को प्रभावित किया था। बच्ची की मौत के बाद से दादी प्रेमो ने दूसरी पोती इशु को भी ननिहाल भेजना पूरी तरह बंद कर दिया था। अब मौत के मामले में पूनम के कबूलनामे के बाद हत्या का खुलासा होने से परिवार सदमे में है।
गांव भावड़ में 12 जनवरी, 2023 को पानी के टैंक में इशिका का शव मिला था। उसके साथ उसके ममेरे भाई शुभम की भी लाश मिली थी। दादी प्रेमो कहती हैं कि पहले लगा वहां लापरवाही में पोती की जान गई। इसके बाद उन्होंने अपनी दूसरी पोती इशु को भी उसके ननिहाल नहीं भेजा था।
विज्ञापन
2 of 11
इशिका की दादी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्हें क्या पता था कि उनकी पोती इशिका की उसकी ही मामी ने तड़पाकर जान ली है। परिवार के अनुसार, जिस दिन इशिका की मौत हुई, उससे मात्र एक घंटे पहले पिता सतीश ने ननिहाल में मौजूद अपनी बेटी से फोन पर बात की थी।
विज्ञापन
3 of 11
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी साइको किलर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अचानक मौत की खबर ने परिवार को हिला दिया
बातचीत के दौरान बच्ची बिल्कुल सामान्य थी। इस बीच अचानक मौत की खबर ने परिवार को हिला दिया था। दादी प्रेमो का कहना है कि पोती इशिका की मौत ने उन्हें पूरी तरह हिला दिया था।
4 of 11
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी साइको किलर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इशिका की मौत के बाद से इशु ने नहीं भेजा ननिहाल
उसके बाद से उन्होंने दूसरी पोती इशु को ननिहाल नहीं भेजा है। परिवार अब इशिका की मौत के मामले में दोषी को कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहा है। जिससे किसी अन्य परिवार के साथ ऐसी त्रासदी दोबारा न हो।
विज्ञापन
5 of 11
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी साइको किलर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह था पूरा मामला
पानीपत पुलिस ने बुधवार (3 दिसंबर) को एक लेडी साइको किलर को गिरफ्तार किया, जो कथित तौर पर पानी में डुबोकर बच्चों को मार देती थी। आरोप है कि उसने बीते एक दिसंबर को अपने जेठ की छह साल की बच्ची को टब में डुबोकर मार डाला था। उस पर दो साल 11 माह में चार बच्चों की हत्या का आरोप है जिनमें एक उसका अपना बेटा भी है, बाकी तीन उसकी भतीजियां हैं। उसे सुंदर दिखने वाली बच्चियों से बेइंतहा नफरत थी। इसी नफरत में उसने हत्याएं कीं।
विज्ञापन
6 of 11
लेडी साइको किलर पूनम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शादी समारोह में आया था परिवार
पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार महिला गोहाना के भावड़ गांव के किसान नवीन की पत्नी पूनम है। उसकी उम्र 32 साल है। वह राजनीति शास्त्र में एमए है। पूनम व उसका परिवार एक दिसंबर को पानीपत के गांव नैल्था में सतपाल के बेटे अमन के शादी समारोह में आया था। सतपाल रिश्ते में नवीन का मामा है।
विज्ञापन
7 of 11
विधि का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूनम और विधि अचानक हुए लापता
शादी में नवीन के दूर के रिश्तेदार संदीप अपनी छह साल की बेटी विधि और पिता पाल सिंह के साथ आए थे। शादी में जब बाकी सभी महिलाएं बरात को विदा करने गईं तो पूनम कहीं चली गई थी। उसी समय विधि भी अचानक लापता हो गई।
8 of 11
इसी कमरे में मिला था विधि का शव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
स्टोर में पानी के टब में मिला शव
महिलाएं बरात विदा करके आई तो विधि नहीं मिली। ढूंढा गया तो उसका शव घर के ऊपर की मंजिल पर स्टोर में पानी के टब में मिला। कमरे की कुंडी बाहर से लगी थी। इससे शादी वाले घर में हड़कंप मच गया। विधि के दादा सेवानिवृत्त उप निरीक्षक पाल सिंह ने पोती की मौत को हादसा नहीं मानकर हत्या की आशंका जाहिर की।
9 of 11
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी साइको किलर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
टब से बाहर थे बच्ची के हाथ और पांव
वजह थी कि टब एक फीट का ही था। इतने छोटे टब में बच्ची डूबकर नहीं मर सकती। बच्ची के हाथ और पांव भी टब से बाहर थे और फर्श पर दूर तक पानी बिखरा था। जिस कमरे में टब था, उसकी कुंडी भी बाहर से लगी थी। पाल सिंह ने तुंरत पुलिस को बुलाया।
10 of 11
साइको किलर पूनम
- फोटो : अमर उजाला
एक ही समय में गायब हुई विधि और पूनम
पुलिस के बाद फॉरेंसिक टीम भी वहां पहुंच गई। पुलिस ने वहां पूरी तहकीकात की और शादी में शामिल महिलाओं से भी बात की। शादी के वीडियो देखे। पुलिस को पता चला कि विधि और पूनम एक ही समय में गायब हुई।
पूनम ने कबूल किया जुर्म
पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि पूनम जब लौटी तो उसकी साड़ी भीगी हुई थी। इससे उस पर शक हुआ। पुलिस ने पूनम से पूछताछ की तो उसने दो अलग-अलग बयान दिए। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई तो वह टूट गई और वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।