लेडी साइको किलर पूनम की रिपोर्ट पानीपत पुलिस ने सोनीपत भेज दी है। दस्तावेजों में पूनम के बयान की मूल कॉपी शामिल है। अब पानीपत पुलिस पूनम को रिमांड पर लेगी। रिमांड पर पूनम और भी राज खोल सकती है।
चार बच्चों की हत्या करने की आरोपी हरियाणा की लेडी साइको किलर पूनम पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। पानीपत पुलिस ने हत्याकांड के खुलासे की रिपोर्ट सोनीपत पुलिस को सौंप दी है जिसमें पूनम के बयानों की कॉपी भी शामिल है। उसी के आधार पर अब सोनीपत पुलिस ने अपनी तफ्तीश शुरू की है।
पूनम को जल्द ही सोनीपत पुलिस भी प्रोडक्शन रिमांड पर लेकर पूछताछ कर सकती है। इसके साथ ही थाना सेक्टर-29 में दर्ज प्राथमिकी में भी पानीपत पुलिस भी पूनम को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है।
साइको किलर पूनम के खिलाफ हत्या के तीन मामलों में प्राथमिकी दर्ज हो चुकी हैं। इनमें पहली प्राथमिकी थाना इसराना में एक दिसंबर को हुई छह साल की बच्ची विधि की हत्या के मामले में दर्ज हुई थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की थी।
विज्ञापन
2 of 15
लेडी साइको किलर पूनम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पहले ननद की बेटी को मारा, फिर की बेटे की हत्या
उसने 12 जनवरी 2023 को सोनीपत के भांवड़ में ननद पिंकी की नौ साल की बेटी इशिका और अपने खुद के बेटे शुभम और 19 अगस्त 2025 को मायके सिवाह में चचेरे भाई दीपक की नौ साल की बेटी जिया की हत्या करना स्वीकार किया था।
विज्ञापन
3 of 15
साइको किलर पूनम
- फोटो : अमर उजाला
बरोदा थाने में भी पूनम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
उसके बयानों से हुए खुलासे के बाद पानीपत के सेक्टर-29 थाने और सोनीपत के बरोदा थाने में भी पूनम के खिलाफ हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
4 of 15
सिवाह गांव में आरोपी पूनम और मृतक जिया के घर आमने सामने
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने किए परिजनों के बयान दर्ज
सेक्टर-29 थाना पुलिस ने भी प्रकरण की तफ्तीश शुरू कर दी है। टीम ने गांव में पहुंचकर परिजनों के बयान दर्ज किए थे। साथ ही फॉरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए थे। इसके साथ ही पानीपत पुलिस ने इस में अब तक हुई कार्रवाई की पूरी रिपोर्ट तैयार कर सोनीपत पुलिस से भी साझा की है।
विज्ञापन
5 of 15
साइको किलर पूनम
- फोटो : अमर उजाला
प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूनम से पूछताछ करेगी पुलिस
पानीपत पुलिस ने रिपोर्ट सोनीपत पुलिस को भेज दी। इसमें आरोपी पूनम के बयान भी शामिल किए गए हैं। इसके आधार पर सोनीपत पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। जल्द ही सोनीपत पुलिस और पानीपत की सेक्टर-29 थाना पुलिस भी इस मामले में कार्रवाई करेगी। सेक्टर-29 थाना प्रभारी अनिल ने बताया कि जल्द ही अदालत में आवेदन कर आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
6 of 15
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी साइको किलर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चार बच्चों की हत्या की आरोपी पूनम के मामले में अभी की कार्रवाई की रिपोर्ट तैयार कर सोनीपत पुलिस को भेज दी गई है। जिसके आधार पर सोनीपत पुलिस ने कार्रवाई की है। एक-एक बिंदु पर तफ्तीश कर आरोपी के खिलाफ आरोपपत्र तैयार किया जाएगा। भूपेंद्र सिंह, एसपी पानीपत।
विज्ञापन
7 of 15
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी साइको किलर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूनम ने एकादशी के दिन की दो मासूमों की हत्या
चार मासूमों की हत्या के आरोप में जेल भेजी गई साइको किलर पूनम दो वारदातें एकादशी के दिन अंजाम दीं। छह साल की मासूम विधि को उसने एक दिसंबर को मारा। उस दिन मोक्षदा एकादशी थी। चचेरे भाई दीपक की बेटी जिया की हत्या भी उसने एकादशी के दिन की थी। जिया की ताई और पूनम की चचेरी भाभी पारूल ने बताया कि पूनम की हरकतें काफी दिन से अजीबोगरीब थीं। कभी कपड़े जला लेती थी तो कभी पानी में सिंदूर डालकर देखती रहती थी। वह उत्तर प्रदेश के कैराना के एक तांत्रिक के संपर्क में भी थी।
8 of 15
शुभम का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शुभम और इशिका की हत्या के दिन नहीं थी एकादशी
पारुल से पूछा गया कि पूनम पर 13 जनवरी 2023 को बेटे शुभम और भांजी इशिका (ननद की बेटी) की हत्या का आरोप है लेकिन उस दिन एकादशी नहीं थी। इस पर पारूल ने कहा कि हो सकता है कि किसी वजह से एकादशी पर हत्या नहीं कर पाई होगी। उसके निशाने पर और भी बच्चे थे। वह पहले प्यार-दुलार से बच्चों को अपने करीब लाती थी और फिर मौका पाकर उनकी जान ले लेती थी।
9 of 15
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी साइको किलर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह था पूरा मामला
पानीपत पुलिस ने बुधवार (3 दिसंबर) को एक लेडी साइको किलर को गिरफ्तार किया, जो कथित तौर पर पानी में डुबोकर बच्चों को मार देती थी। आरोप है कि उसने बीते एक दिसंबर को अपने जेठ की छह साल की बच्ची को टब में डुबोकर मार डाला था। उस पर दो साल 11 माह में चार बच्चों की हत्या का आरोप है जिनमें एक उसका अपना बेटा भी है, बाकी तीन उसकी भतीजियां हैं। उसे सुंदर दिखने वाली बच्चियों से बेइंतहा नफरत थी। इसी नफरत में उसने हत्याएं कीं।
10 of 15
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी साइको किलर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शादी समारोह में आया था परिवार
पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार महिला गोहाना के भावड़ गांव के किसान नवीन की पत्नी पूनम है। उसकी उम्र 32 साल है। वह राजनीति शास्त्र में एमए है। पूनम व उसका परिवार एक दिसंबर को पानीपत के गांव नैल्था में सतपाल के बेटे अमन के शादी समारोह में आया था। सतपाल रिश्ते में नवीन का मामा है।
11 of 15
विधि का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूनम और विधि अचानक हुए लापता
शादी में नवीन के दूर के रिश्तेदार संदीप अपनी छह साल की बेटी विधि और पिता पाल सिंह के साथ आए थे। शादी में जब बाकी सभी महिलाएं बरात को विदा करने गईं तो पूनम कहीं चली गई थी। उसी समय विधि भी अचानक लापता हो गई।
12 of 15
इसी कमरे में मिला था पूनम का शव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
स्टोर में पानी के टब में मिला शव
महिलाएं बरात विदा करके आई तो विधि नहीं मिली। ढूंढा गया तो उसका शव घर के ऊपर की मंजिल पर स्टोर में पानी के टब में मिला। कमरे की कुंडी बाहर से लगी थी। इससे शादी वाले घर में हड़कंप मच गया। विधि के दादा सेवानिवृत्त उप निरीक्षक पाल सिंह ने पोती की मौत को हादसा नहीं मानकर हत्या की आशंका जाहिर की।
13 of 15
आरोपी साइको किलर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
टब से बाहर थे बच्ची के हाथ और पांव
वजह थी कि टब एक फीट का ही था। इतने छोटे टब में बच्ची डूबकर नहीं मर सकती। बच्ची के हाथ और पांव भी टब से बाहर थे और फर्श पर दूर तक पानी बिखरा था। जिस कमरे में टब था, उसकी कुंडी भी बाहर से लगी थी। पाल सिंह ने तुंरत पुलिस को बुलाया।
14 of 15
पुलिस गिरफ्त में आरोपी पूनम
- फोटो : संवाद
एक ही समय में गायब हुई विधि और पूनम
पुलिस के बाद फॉरेंसिक टीम भी वहां पहुंच गई। पुलिस ने वहां पूरी तहकीकात की और शादी में शामिल महिलाओं से भी बात की। शादी के वीडियो देखे। पुलिस को पता चला कि विधि और पूनम एक ही समय में गायब हुई।
पूनम ने कबूल किया जुर्म
पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि पूनम जब लौटी तो उसकी साड़ी भीगी हुई थी। इससे उस पर शक हुआ। पुलिस ने पूनम से पूछताछ की तो उसने दो अलग-अलग बयान दिए। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई तो वह टूट गई और वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।