सोनीपत के नागरिक अस्पताल में विलाप कर रहे बच्चे के पिता को सांत्वना देते परिचित।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पाने से सिर पर किए वार
किशोर ने पुलिस को बताया कि वह देर शाम ही बच्चे को बहका कर बेसमेंट की तरफ ले गया था। वहां पर पहले से ही पाना (नट-बोल्ट खोलने का औजार) रखा था। पाने से उसने 15 से अधिक वार कर बच्चे की हत्या कर दी, गला भी दबाया। उसके बाद उसे पानी के ड्रम में डाल दिया।
बच्चे के पिता ने बताया कि उनसे सुबह पांच बजकर 10 मिनट पर फिरौती देने के लिए कहा गया था, जिसके चलते वह रातभर में चार लाख रुपये निकाल लाए, लेकिन बाद में बेटे की हत्या की जानकारी मिली।
बच्चे की हत्या के आरोप में किशोर को पकड़ा गया है। उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। -ऋषिकांत, थाना प्रभारी, बहालगढ़।