फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suicide: पहले पिता को मार मुंबई में प्लॉट लेने का सपना दिखा रही थी, फिर प्रेमी दीपक संग मिल धमका रही थी दिव्या

Sun, 22 Jun 2025 12:54 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक

सार

हरियाणा के रोहतक में एक युवक ने पत्नी और उसके प्रेमी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए वीडियो बनाए और सोशल मीडिया पर अपलोड करने के बाद खुदकुशी कर ली। उसने आरोप लगाया है कि पत्नी और उसका इंस्पेक्टर प्रेमी पिता की हत्या का दबाव बना रहे हैं, इसलिए जान दे रहा हूं। 
विज्ञापन
1 of 6
rohtak suicide - फोटो : अमर उजाला
रोहतक के डोभ गांव का मगन उर्फ अजय आत्महत्या करने से पहले पूरी तरह निराश और टूट चुका था। जिसे वह प्यार करता था, उसी से धोखा बर्दाश्त नहीं कर सका। मगन ने सोशल मीडिया पर दोनों वीडियो रोते हुए बनाए और पोस्ट किए। उसकी हताशा झलक रही थी।

वीडियो में वह कह रहा था कि पत्नी दिव्या और उसका प्रेमी दीपक लगातार पांच लाख रुपये देने के लिए दबाव बना रहे हैं। यह रुपये दीपक को अपने प्रमोशन के लिए देने थे। दोनों पिता रणवीर को मारने के लिए भी दबाव बनाने लगे। 

कहा, उनके मरने के बाद जमीन मेरे नाम आ जाएगी और उसे बेचकर मुंबई में प्लॉट लेंगे। यदि वह ऐसा नहीं करेगा तो उसके माता-पिता और उसे जेल भिजवा देंगे। वीडियो में मगन ने अपनी व्यथा सुनाते हुए पानीपत की समाजसेवी सविता आर्य से कहा कि महिला तो रोकर अपनी बात को सच साबित कर देती है, लेकिन पुरुष को जान देनी पड़ती है।
विज्ञापन

2 of 6
मृतक मगन उर्फ अजय का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सांसद-विधायक से न्याय की गुहार
वीडियो में मगन ने सांसद दीपेंद्र हुड्डा और महम के विधायक बलराम दांगी से न्याय की गुहार लगाई है। कहा-उसे और उनके परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाए। वहीं, रोहतक पुलिस अधीक्षक और बहु अकबरपुर थाना प्रभारी से भी न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियों को हत्या की सजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

3 of 6
आरोपी पत्नी दिव्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दिव्या 20 मार्च को घर से गई तो फिर नहीं लौटी
परिजनों ने बताया कि 2019 में मगन ने दिव्या से प्रेम विवाह किया था। जब घर आया तो उसे लेकर विवाद हो गया। दोनों को एक बेटा हुआ और जब उसे लेकर घर आए तो माता-पिता और बहनों ने उनको स्वीकार कर लिया। इसके बाद काफी दिन तक दिव्या उनके घर पर ही रही। बीच-बीच में वह बताती कि उसकी कंपनी मुंबई और अहमदाबाद में है तो वहां पर जाना होता है। वह 15-20 दिन के लिए बाहर जाती थी और फिर घर आ जाती थी। बच्चा उनके पास ही रहता था। 20 मार्च 2025 को दिव्या घर से जॉब पर जाने की बात कहकर गई, लेकिन नहीं लौटी। इस बीच मगन और दिव्या के बीच क्या हुआ, इस बारे में परिजनों को भी जानकारी नहीं है।

4 of 6
मृतक मगन उर्फ अजय का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बहन के लिए छोड़ा संदेश- अब घर का बेटा बनकर देखरेख करना
मगन ने अपने खेत पर लगे पेड़ से फंदा लगाने से चंद मिनट पहले अपनी छोटी बहन कुसुम के लिए संदेश छोड़ा कि वह इस दुनिया छोड़कर जा रहा है। माता-पिता और मेरे बेटे को किसी तरह की परेशानी न हो। अब वह घर का बेटा बनकर ही जिम्मेदारी संभाल ले और दोनों बहनों व दोनों जीजा के साथ मिलकर उनके घर पर आने वाली विपत्तियों को रोके।
विज्ञापन

5 of 6
मगन की मौत के बाद शोकाकुल परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छह एकड़ जमीन की कीमत करोड़ों में है और ट्रैक्टर आदि से संपन्न हमारा परिवार है। भाई एक बार बताता तो सारी जमीन बेचकर भी उसकी जान बचा लेते। मगन ने इस बात की भनक तक नहीं लगने दी कि वह इतना परेशान है। पिता हार्ट के मरीज है और वह इस सदमे से बिलकुल टूट चुके हैं। -सविता, मगन की बहन
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आर्य समाज मैरिज सर्टिफिकेट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आत्महत्या के लिए जाने से पहले मगन अपने बेटे सूर्यांश और घर पर आए भांजे के लिए बर्गर और अन्य सामान लेकर आया था। इसके बाद उनको सभी को खिलाने-पिलाने के बाद समझाकर गया था। पता नहीं था कि यह अंतिम मुलाकात होगी। घर में जहां पर रुपये रखे थे और किस-किससे रुपये आने थे, यह बात भी अपनी मां से अंतिम बार फोन करके बताई थी।-रणवीर सिंह, मगन के पिता।

यह भी पढ़ें: दो वीडियो बनाए और की खुदकुशी: 'पत्नी और उसका प्रेमी बना रहे पिता की हत्या का दबाव...', इसलिए दे रहा हूं जान

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें