एएसआई संदीप लाठर का पैतृक गांव जुलाना में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ। संदीप को विदाई देने के लिए सैलाब उमड़ गया। मुखाग्नि देकर बेटे ने कहा कि मेरे पापा बहादुर थे। उनका हर सपना पूरा करूंगा।
विज्ञापन
1 of 11
आठ साल के बेटे ने दी चिता को मुखाग्नि
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एडीजीपी वाई पूरण कुमार को भ्रष्ट बताकर गोली मारकर खुदकुशी करने वाले साइबर सेल के एएसआई संदीप लाठर का वीरवार को उनके पैतृक गांव जुलाना में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। आठ साल के बेटे विहान ने चिता को मुखाग्नि देकर कहा, मेरे पिता बहादुर थे, उन्होंने जो सपने देखे थे उन्हें में हर हाल में पूरा करूंगा।
पिता की जलती चिता देखकर बेटा विहान और बड़ी बेटी प्रतिभा भावुक हो गई। बच्चे फफककर रोने लगे तो उन्हें परिजनों ने संभाला। बेटे विहान के तो आंसू ही नहीं थम रहे थे। जिसने भी बच्चों को रोते देखा उसका गला भर आया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 11
विलाप करते एएसआई के परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
संदीप की पत्नी संतीष और बहनें भी खूब फूट-फूटकर रोई। संतोष ने कहा, उन्हें कुछ नहीं चाहिए। उनके पति की मौत के लिए जो लोग जिम्मेदार हैं उन पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। बेटी प्रतिभा ने कहा, उन्हें हरियाणा सरकार और पुलिस पर भरोसा है कि उनके परिवार को न्याय मिलेगा।
विज्ञापन
3 of 11
पिता संदीप को श्रद्धांजलि देता उनका बेटा
- फोटो : प्रशासन
सरकार इस मामले की निष्पक्ष जांच करवाएगी। संदीप के चचेरे भाई संजय ने कहा, एफआईआर से हमें न्याय की उम्मीद है लेकिन जांच वीडियो और सुसाइड नोट पर आधारित होनी चाहिए।
4 of 11
एएसआई संदीप लाठर की अंतिम यात्रा में शामिल हुए लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गांव के बाइक सवारों ने निकाली तिरंगा यात्रा
एएसआई संदीप लाठर का शव ब्राह्मणवास गांव के पास जब पहुंचा तो बाइक सवार युवाओं ने तिरंगा यात्रा निकालते हुए शव को उनके घर तक पहुंचाया। घर के पास गली संकरी होने के कारण शव को छोटी एंबुलेंस में रखा गया। इसके बाद शव घर तक पहुंचा। पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ लग गई।
विज्ञापन
5 of 11
एएसआई संदीप लाठर को श्रद्धांजलि देते हुए मंत्री
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मंत्री बोले-दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई
कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि सरकार पीड़ित परिवार को न्याय दिलाएगी। दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। दूध का दूध, पानी का पानी होगा। डिप्टी स्पीकर डॉ कृष्ण लाल मिड्ढा ने कहा कि पूरे प्रदेश के लोग संदीप को अंतिम विदाई देने आए हैं। सरकार निष्पक्ष भाव से काम कर रही है।
विज्ञापन
6 of 11
एएसआई संदीप का जुलाना में अंतिम संस्कार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मंत्री रणबीर गंगवा ने सुसाइड की दोनों घटनाओं को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि सरकार इन परिवारों के साथ है। मंत्री महिपाल ढांडा और मंत्री कृष्ण पंवार ने भी संदीप के परिवार को न्याय दिलाने का वादा किया। सोनीपत सांसद सतपाल ब्रहमचारी, बरोदा से रामकुमार गौतम, इनेलो प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजराभी शोक संवेदना जताने पहुंचे।
विज्ञापन
7 of 11
मीडिया से बात करती एएसआई संदीप का पत्नी और बेटी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शहादत नहीं होगी बर्बाद: डीजीपी
संदीप के बेटे विहान और बेटी प्रतिभा ने डीजीपी ओपी सिंह से अपने पिता की शहादत के बदले न्याय मांगा इस पर डीजीपी ने कहा, उनके पिता बहादुर थे। उनकी शहादत को बर्बाद नहीं जाने देंगे। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी। अंत्येष्टि में पहुंचे मंत्रियों ने भी शहीद परिवार की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।
कोई दोषी बचे नहीं, कोई निर्दोष फंसे नहीं : दीपेंद्र
रोहतक सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने परिजनों को सांत्वना दी। कहा, हमारी सरकार से मांग हैं कि इस मामले में सिटिंग जज की निगरानी में उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच हो और पूरा सच देश व प्रदेश की जनता के सामने आए। कोई दोषी बचे नहीं, कोई निर्दोष फंसे नहीं।
9 of 11
रोहतक के एएसआई संदीप के शव को उतारते लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विनेश फोगाट ने कहा कि सरकार को सभी मांगें पूरा करने का लिखित में आश्वासन देना चाहिए। बाद में लोग मुकर जाते हैं। खुद मुझे कई लड़ाइयां लड़नी पड़ी हैं। आज पुलिस अधिकारी ही आत्महत्या कर रहे हैं तो आप सोच सकते हैं कि यह प्रदेश कहां जा रहा है। संदीप ने जिस उम्मीद में जान दी है, वह पूरी होनी चाहिए।
10 of 11
रोहतक के एएसआई संदीप ने खुदकुशी से पहले वीडियो भी बनाया
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह था पूरा मामला
एडीजीपी वाई पूरण कुमार के गनमैन रहे हवलदार सुशील कुमार को गिरफ्तार करने वाली टीम में शामिल रोहतक साइबर सेल के एएसआई संदीप लाठर (42) ने मंगलवार दोपहर सर्विस पिस्टल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। मौके से चार पेज का सुसाइड नोट मिला है। इस नोट और इससे पहले बनाए गए वीडियो में संदीप ने एडीजीपी पूरण कुमार को भ्रष्ट अधिकारी बताया। कहा, भ्रष्टाचार केस में गिरफ्तारी के डर से ही पूरण कुमार ने खुदकुशी की थी।
रोहतक के एएसआई संदीप ने खुदकुशी से पहले सुसाइड नोट भी लिखा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गांव लाढ़ौत में मामा के खेत पर एएसआई ने की खुदकुशी
जींद के जुलाना निवासी संदीप लाठर रोहतक के सुखपुरा चौक स्थित पुलिस क्वार्टर में मां इंद्रावती, पत्नी संतोष और तीन बच्चों (प्रतिभा, रूपक व विहान) के साथ रहते थे। पांच बहनों के वे इकलौते भाई थे। संदीप मंगलवार सुबह सादे कपड़ों में रोहतक जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर गांव लाढ़ौत में अपने मामा व पूर्व सरपंच बलवान के खेत में पहुंचे थे। यहीं पहली मंजिल पर बने कमरे (कोठड़े) में दोपहर करीब एक बजे सर्विस पिस्टल से कनपटी में गोली मारकर खुदकुशी कर ली।