रोहतक चौहरे हत्याकांड के चौथे दिन एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि तीन हमलावरों ने हुड़ी पहन रखी थी। दो ने चेहरे नहीं ढक रखे थे। हमलावरों ने होटल में बेखौफ अंदाज में वारदात को अंजाम दिया था।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
रोहतक के खरावड़ स्थित मिलन ढाबा हत्याकांड को बेखौफ अंदाज में अंजाम दिया गया। वारदात के चौथे दिन 52 सेकंड का वीडियो सामने आया है। बुधवार रात 12:50 बजे पांच शूटर ढाबे में आए और टारगेट बनाकर दरवाजे के पास आगे की तरफ टेबल पर खाना खा रहे बाबा गैंग के शूटर झज्जर के डीघल निवासी विनीत, यश व रिंकू की 12 सेकंड में अंधाधुंघ गोली बरसाकर हत्या कर दी।
सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है अंदर आए तीन शूटर ने हुड़ी पहन रखी थी जबकि दो ने चेहरे नहीं ढक रखे थे। छोटे कद के आगे चल रहे हुड़ी पहनने वाले शूटर ने तुरंत निशाना लगाकर विनीत, यश व रिंकू पर फायरिंग शुरू कर दी। गोलियां लगने से तीनों नीचे गिर गए। पीछे से आए और शूटर ने भी एक-एक करके गोलियां मारीं। इसी बीच एक शूटर की नजर बेरी निवासी एमकॉम छात्र हिमांशु पर पड़ी जो भागकर सीढ़ियों के रास्ते प्रथम तल पर पहुंचा।
उसने दूसरे शूटर को बाहर से दोबारा अंदर बुलाया। शूटर ने पहले तड़प रहे विनीत, यश व रिंकू पर फिर गोलियां बरसा दीं। इसके बाद ऊपर गए और सन्नी रिटाैलिया के धोखे में हिमांशु को तलाश किया।
हिमांशु जैसे ही कमरे से निकल कर गैलरी में आया तो शूटर ने 15 के करीब गोलियां मारकर हिमांशु की हत्या कर दी। हालांकि, मोबाइल फोन में मौजूद सन्नी की फोटो से मिलान करने पर अहसास हुआ कि उन्होंने गलत युवक की हत्या की।
4 of 11
रोहतक के मिलन ढाबे के चौहरे हत्याकांड, सामने आए सीसीटीवी फुटेज
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डीघल व रिटौली गांव से जुड़ा है चौहरा हत्याकांड
डीघल निवासी मन्नु ने बुधवार रात को आईएमटी थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी कि उसका चचेरा भाई रिंकू (27) गांव के युवक विनीत, हर्ष उर्फ राजू के साथ रिटौली निवासी सन्नी संग रहता था। गैंगस्टर हिमांशु उर्फ भाऊ की गांव के ही अंकित उर्फ बाबा व सन्नी के साथ पुरानी रंजिश चल रही है।
विज्ञापन
5 of 11
रोहतक के मिलन ढाबे के चौहरे हत्याकांड, सामने आए सीसीटीवी फुटेज
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बुधवार रात को रिंकू, विनीत व हर्ष साथियों के साथ खरावड़ के पास मिलन ढाबे पर खाना खा रहे थे। दो गाड़ियों में सवार बदमाशों ने रिंकू, विनीत व हर्ष व बेरी निवासी हिमांशु की गोली मारकर हत्या कर दी। परिजनों का कहना है कि हिमांशु का किसी गैंग से कोई संबंध नहीं था। वह तो खाना खाने ढाबे पर आया हुआ था।
विज्ञापन
6 of 11
रोहतक के मिलन ढाबे के चौहरे हत्याकांड में सीसीटीवी में कैद आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दिल्ली में रहकर आईएएस की कोचिंग कर रही थी जाह्नवी
पूर्व प्रधान बबली ने बताया उनकी बेटी जाह्नवी दिल्ली में रहकर आईएएस की कोचिंग कर रही थी। वह वहीं रहती है और करीब एक महीने में एक बार घर आती थी। बबली के अनुसार जाह्नवी दस दिन पहले ही घर आई थी। उसका सपना आईएएस अधिकारी बनने का है। उन्होंने बेटी पर लगे संदेह को गलत बताते हुए कहा कि जाह्नवी ऐसा कोई अपराध नहीं कर सकती।
विज्ञापन
7 of 11
रोहतक के मिलन ढाबे के चौहरे हत्याकांड में सीसीटीवी में कैद आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चार दिन पहले भी अपडेट की थी जाह्नवी ने सोशल मीडिया आईडी
पुलिस जाह्नवी की सोशल मीडिया गतिविधियों को भी खंगाल रही है। पुलिस के अनुसार, जाह्नवी ने चार दिन पहले अपनी सोशल मीडिया आईडी अपडेट की थी। इससे पहले सात दिन पुरानी पोस्ट भी पुलिस की जांच के दायरे में है। एक पोस्ट में उसने अपनी तस्वीरों के साथ गाने पर वीडियो साझा की थी, जबकि दूसरी फोटो में वह एक होटल के सामने नजर आ रही है।
8 of 11
रोहतक के मिलन ढाबे के चौहरे हत्याकांड
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक अन्य वीडियो में वह पार्क में बैठी दिखाई दे रही है। पुलिस पोस्ट की तारीख, संभावित लोकेशन और अन्य जानकारियों के आधार पर उसकी गतिविधियों, संपर्कों की पड़ताल कर रही है।
रोहतक पुलिस को चौहरे हत्याकांड में बहावड़ी की पूर्व प्रधान बबली की बेटी जाह्नवी की तलाश है। इस मामले में शामली पुलिस की ओर से हरसंभव सहयोग किया जा रहा है और रोहतक पुलिस को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। जावनी के बैंकॉक जाने के बारे में अहम जानकारी हाथ लगी है। नरेंद्र प्रताप सिंह, एसपी शामली
10 of 11
रोहतक हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
मिलन ढाबे पर चार की हत्या
रोहतक के खरावड़ गांव के नजदीक दिल्ली रोड पर बुधवार की रात एक बजे मिलन ढाबा अंधाधुंध फायरिंग से गूंज उठा। 50 राउंड से ज्यादा गोलियां लाकर भाऊ गैंग के बदमाशों ने ढाबे पर खाना खा रहे सन्नी गैंग के तीन युवकों डीघल निवासी रिंकू, विनित व हर्ष उर्फ राजू की गोली मारकर हत्या कर दी। सन्नी के शक में ढाबे पर खाना खाने आए बेरी निवासी हिमांशु को भी दौड़ा-दौड़ा कर मार डाला।
इस दौरान होटल में खाना खा रहे लोगों व स्टाफ ने टेबलों के नीचे छिपकर जान बचाई। चार लोगों की हत्या कर बदमाश दोनों गाड़ियों में सवार होकर दिल्ली की तरफ भाग गए। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की। साथ ही होटल की सीसीटीवी फुटेज भी जब्त की है।