फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक शूटआउट: थाईलैंड का वीजा मिलने पर ही जाह्नवी ने दी थी सन्नी की लोकेशन; गैंगस्टर ने इसलिए न पी नशीली कॉफी

Sun, 29 Nov 2026 03:48 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक

सार

रोहतक के मिलन ढाबा गैंगवार में शामली की युवती जाह्नवी के हाथ में थाईलैंड का वीजा आया तो उसने तय किया कि वह 25 नवंबर को सन्नी रिटौलिया की लोकेशन देगी। सूचना पर राठी व भाऊ गैंग ने मिलकर शूटआउट की प्लानिंग तैयार की। पुलिस सूत्रों का कहना है कि शामली की युवती जाह्नवी व गैंग के बीच तय हुआ था कि उसे विदेश में सुरक्षित तरीके से भेजा जाएगा।
विज्ञापन
1 of 9
Rohtak Shootout - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
रोहतक के मिलन ढाबा चौहरे हत्याकांड में मुखबिरी से जोड़कर देखी जा रही शामली की युवती जाह्नवी ने थाईलैंड का वीजा और टिकट हाथ आने के बाद ही तय किया था कि वह 25 नवंबर को सन्नी रिटौलिया की लोकेशन देगी। इसके बाद राठी और भाऊ गैंग ने मिलकर शूटआउट की साजिश रची थी।

शनिवार को वायरल 52 सेकंड के वीडियो में दिख रहा है कि राठी गैंग के शूटरों ने किस तरह टारगेट बनाकर हमले किए और दोबारा आकर तड़प रहे डीघल निवासी विनित, यश व रिंकू को 10 से 12 गोलियां मारकर मौत की नींद सुला दी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
रोहतक हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
हालांकि, किस्मत का धनी सन्नी रिटौलिया इस बार भी बच निकला। शूटआउट में एमकॉम का छात्र बेरी निवासी हिमांशु सन्नी के धोखे में मारा गया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि शामली की युवती जाह्नवी व गैंग के बीच तय हुआ था कि उसे विदेश में सुरक्षित तरीके से भिजवा दिया जाएगा। यह भी तय हुआ था कि गैंग उसके पिता व ताऊ की हत्या का बदला लेगा। 
विज्ञापन

3 of 9
रोहतक हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
इसके बदले जाह्नवी भाऊ गैंग को विरोधी गैंग के सन्नी की लोकेशन लेगी। जांच टीम का कहना है कि जाह्नवी ने कहा कि पहले उसका विदेश जाने का वीजा व फ्लाइट का टिकट हाथ में आना चाहिए। 

 

4 of 9
रोहतक हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
दो दिन पहले ही जाह्नवी का टिकट उसके पास पहुंच गया था जिससे 26 नवंबर को सुबह 6:20 बजे वह बैंकॉक के लिए दिल्ली से फ्लाइट पकड़कर रवाना हो गई। हालांकि, आधिकारिक तौर पर युवती व शूटरों की गिरफ्तारी के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा। डीएसपी ऋषिकांत का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है। किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन

5 of 9
जाह्नवी मलिक की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

शूटआउट के बाद सन्नी रिटौलिया को फोन कर रही थी जाह्नवी

वीडियो में पांचों शूटरों के पीछे-पीछे एक युवती जाती दिख रही है। इसे जाह्नवी बताया जा रहा है। इसे पहले चार युवकों की हत्या के बाद जब सन्नी पूरे होटल में नहीं मिला तो जाह्नवी कॉल कर उसे तलाश रही थी। यहां तक भी कहा जा रहा है कि शूटरों ने सन्नी के अपहरण का भी प्लान बनाया था। इसके लिए उसकी कॉफी में नशीला पदार्थ पिलाने की योजना थी लेकिन सन्नी को शक हो गया था इसलिए उसने कॉफी नहीं पी।
 
विज्ञापन

6 of 9
रोहतक के मिलन ढाबे के चौहरे हत्याकांड, सामने आए सीसीटीवी फुटेज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

जाह्नवी के गांव में 27 साल में 11 हत्याएं

जाह्नवी के गांव बहावड़ी गांव में चुनावी रंजिश को लेकर 27 साल में दोनों पक्षों के कुल 11 लोग मारे जा चुके हैं। मार्च 2026 में जाह्नवी के पिता विवेक मलिक उर्फ विक्की की हत्या हुई थी। इसके पहले वर्ष 2000 में ताऊ सुरेश मलिक की हत्या की गई थी। 1999 से यशपाल मलिक और देवेंद्र मलिक पक्ष के बीच प्रधानी के चुनाव की खुन्नस धीरे-धीरे खूनी रंजिश में बदल गई।


 
विज्ञापन

7 of 9
रोहतक के मिलन ढाबे के चौहरे हत्याकांड, सामने आए सीसीटीवी फुटेज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

अपराधियों के हवाले पूरा प्रदेश : भूपेंद्र हुड्डा

पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि प्रदेश में अपराध इस कदर बढ़ गया है कि सरेआम हत्याएं हो रही हैं। 60-80 गैंग सक्रिय हैं। मिलन ढाबे पर हुई चार युवाओं की हत्या इसका स्पष्ट उदाहरण है। वे शनिवार को किलोई में आयोजित कबड्डी व बास्केटबॉल प्रतियोगिता के दौरान मीडिया से बातचीत कर रहे थे। प्रदेश सरकार का कानून व्यवस्था पर सरकार का कोई कंट्रोल नहीं है। पूरा प्रदेश अपराधियों के हवाले कर दिया गया। 

8 of 9
रोहतक के मिलन ढाबे के चौहरे हत्याकांड में सीसीटीवी में कैद आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मिलन ढाबे पर चार की हत्या 

रोहतक के खरावड़ गांव के नजदीक दिल्ली रोड पर बुधवार की रात एक बजे मिलन ढाबा अंधाधुंध फायरिंग से गूंज उठा। 50 राउंड से ज्यादा गोलियां लाकर भाऊ गैंग के बदमाशों ने ढाबे पर खाना खा रहे सन्नी गैंग के तीन युवकों डीघल निवासी रिंकू, विनित व हर्ष उर्फ राजू की गोली मारकर हत्या कर दी। सन्नी के शक में ढाबे पर खाना खाने आए बेरी निवासी हिमांशु को भी दौड़ा-दौड़ा कर मार डाला। 

 
विज्ञापन

9 of 9
रोहतक के मिलन ढाबे के चौहरे हत्याकांड पर जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस दौरान होटल में खाना खा रहे लोगों व स्टाफ ने टेबलों के नीचे छिपकर जान बचाई। चार लोगों की हत्या कर बदमाश दोनों गाड़ियों में सवार होकर दिल्ली की तरफ भाग गए। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की। साथ ही होटल की सीसीटीवी फुटेज भी जब्त की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें