फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ASI Suicide Case: 'मेरे भाई का क्या कसूर था...यूं छोड़कर क्यों चले गए', शव से लिपटकर रोईं बहनें, बेटियां बेहोश

Thu, 16 Oct 2025 10:16 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक

सार

रोहतक के लाढ़ौत गांव पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सिंह सैनी से एएसआई संदीप की बहनों ने कहा कि हमारे भाई का क्या कसूर था? इस पर हाथ जोड़े खड़ी बहनों की ओर सीएम ने बड़ी ही आत्मीयता से हाथ बढ़ाया और उन्हें सांत्वना दी।
विज्ञापन
1 of 9
Rohtak ASI Sandeep Suicide - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक के लाढ़ौत गांव में बुधवार सुबह एएसआई संदीप के शव को जैसे ही पांचों बहनों और दोनों बेटियों ने देखा तो उनकी चीत्कार निकल गई। बहनें शव से लिपट गईं। उनका विलाप सुनकर पूरा माहौल गमगीन हो गया। बेटियां तो रोते-रोते बेहोश हो गईं। परिजनों ने उन्हें संभाला और ढांढस बंधाया। 

परिजनों को भी समझ नहीं आ रहा था कि बेटियों को कैसे चुप कराएं। सभी एक-दूसरे से लिपटकर रोए तो आंसू पोंछते हुए बेटियों को संभालते भी रहे। लाढ़ौत पहुंचे सीएम परिजनों से मिले तो बहन सोनू रोते हुए उनसे बोलीं, हमारे भाई का बताओ ऐसा क्या कसूर था। हाथ जोड़े खड़ी बहनों की ओर सीएम ने बड़ी ही आत्मीयता से हाथ बढ़ाया और उन्हें सांत्वना दी।
 
विज्ञापन

2 of 9
पिता का शव देखने के बाद बदहवास बेटी रुपक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं बेटी रूपक ने कहा-मेरे पापा को लेकर आओ। यूं छोड़कर क्यों चले गए। परिवार की महिलाओं ने जब तक उसे संभाला, वह बेहोश हो गई।
विज्ञापन

3 of 9
एएसआई संदीप लाठर का शव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जुलाना में होगा शव का अंतिम संस्का
एएसआई संदीप की मां इंद्रावती और पत्नी संतोष सहित सभी महिलाओं को बुधवार देर शाम लाढ़ौत गांव से उनके पैतृक गांव जींद के जुलाना भेज दिया गया। जुलाना स्थित पुश्तैनी घर में रहने वाले चचेरे भाई जोगेंद्र अत्री ने बताया कि जुलाना में ही शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

 

4 of 9
बेटे का शव देखने के बाद बदहवास हालत में मां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छोटी दिवाली को उजड़ा था सुहाग, अब दिवाली से पहले बेटा गया
संदीप की मां इंद्रावती रोते हुए जुलाना में अपने घर पहुंचीं। उनको बेटे संदीप की मौत पर गहरा सदमा लगा है। उनकी आंखों से आंसू नहीं सूख रहे हैं। इंद्रावती ने 20 वर्ष पहले अपने पति को छोटी दीपावली के दिन खो दिया था। दीपावली के एक सप्ताह पहले भी फिर पुरानी यादें ताजा हो गईं। अब उसके बुढ़ापे का सहारा बेटा संदीप भी इस दुनिया को छोड़कर चला गया। 
 
विज्ञापन

5 of 9
एएसआई भाई का शव देखने के बाद बदहवास बहन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खुद के बजाय धरने पर बैठे 5-7 लोगों को गोली मार देता तो अच्छा होता : भाई
एडीजीपी वाई पूरण कुमार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर खुदकुशी करने वाले एएसआई संदीप लाठर के भाई शीशपाल लाठर का पूरे प्रकरण पर गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने कहा कि अच्छा होता संदीप खुद के बजाय धरने पर बैठे 5-7 लोगों को गोली मार देता। 

 
विज्ञापन

6 of 9
इकलौते भाई के निधन पर विलाप करतीं बहन प्रोमिला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जुलाना निवासी संदीप के ताऊ के बेटे शीशपाल लाठर ने मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया कि संदीप ने आत्महत्या नहीं की बल्कि उसे मरवाया गया है। भाई पर इतना दबाव डाला गया कि उसके सामने मरने के अलावा कोई चारा ही नहीं बचा। शीशपाल ने कहा, संदीप को जिंदा रहकर लड़ाई लड़नी चाहिए थी। 
 
विज्ञापन

7 of 9
एएसआई भाई का शव देखने के बाद बदहवास बहन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने सवाल उठाया कि इससे पहले भी कई एससी वर्ग के लोगों ने आत्महत्या की लेकिन वहां तो राहुल नहीं गए, दीपेंद्र नहीं गए। शीशपाल ने मनीषा हत्याकांड पर सवाल उठाते हुए नेताओं की भूमिका को कठघरे में खड़ा किया। कहा, मनीषा भी इसी समुदाय से आती है वहां तो न सैनी गए और न दीपेंद्र। शीशपाल ने चेतावनी दी है कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिला तो वे अपने भाई का अंतिम संस्कार नहीं होने देंगे।

 

8 of 9
संदीप के परिजनों से मिलने पहुंचे पूर्व सीएम हुड्डा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीन गांवों की पंचायत की सहमति से लिया निर्णय
एएसआई संजय के ममेरे भाई संजय लाढ़ौत ने बताया कि भैयापुर, लाढ़ौत के अलावा जुलाना गांव की पंचायत की सहमति से संदीप के पोस्टमार्टम का निर्णय लिया गया है। प्रशासन की तरफ से की गई कार्रवाई से परिजन संतुष्ट हैं। वहीं, भाजपा नेता सतीश नांदल ने भी केस दर्ज होने की पुष्टि की।
विज्ञापन

9 of 9
संदीप के परिजनों से मिलने पहुंचे इनेलो सुप्रीमो अभय चौटाला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
देशवाल खाप ने दी थी आंदोलन की चेतावनी
देशवाल खाप के प्रधान संजय ने चेतावनी दी थी कि अगर परिवार की न्याय नहीं मिला तो आंदोलन होगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि मांगों को पूरा किया जाएगा। अगर सरकार मांगें पूरी नहीं करती है तो खाप आंदोलन के लिए तैयार है। खाप समाज में संदेश देना चाहती है कि भाईचारे को मजबूत करें। मामले की उच्चस्तरीय जांच की जाए। देर रात पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें