एएसआई संदीप लाठर की पत्नी को नौकरी, बच्चों की पढ़ाई में आर्थिक मदद और सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की सरकार ने मांग मान ली है। लाढ़ौत गांव में 11 सदस्यीय कमेटी ने परिवार के सामने एफआईआर पढ़ी। एएसआई संदीप लाठर ने मंगलवार दोपहर अपने मामा लाढ़ौत निवासी बलवान सिंह के खेत में बने कमरे में कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
1 of 18
rohtak asi sandeep kumar
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हरियाणा पुलिस के एएसआई संदीप लाठर (42) को सुसाइड के लिए उकसाने के आरोप में दिवंगत आईपीएस वाई पूरण कुमार की आईएएस पत्नी अमनीत कुमार, उनके साले व पंजाब के बठिंडा ग्रामीण से आप विधायक अमित रतन, पूरण कुमार के गनमैन रहे सुशील कुमार समेत चार पर एफआईआर दर्ज की गई गई है। यह रिपोर्ट संदीप की पत्नी संतोष ने लिखाई है। संदीप ने सुसाइड नोट में इन सभी का जिक्र किया था।
वाई पूरण कुमार ने भी 7 अक्तूबर को आत्महत्या कर ली थी। बुधवार को आठ दिन बाद उनका अंतिम संस्कार चंडीगढ़ में किया गया। उसके कुछ घंटे बाद रोहतक पुलिस ने यह एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
2 of 18
एएसआई संदीप लाठर की मौत के बाद उनकी बहनों व परिजनों से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
- फोटो : सोशल मीडिया
संदीप के परिजनों को कार्रवाई का भरोसा दिया
इससे पहले बुधवार को रोहतक में सांत्वना देने पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संदीप के परिजनों को कार्रवाई का भरोसा दिया था। शाम करीब चार बजे सीएम के ओएसडी एफआईआर की कॉपी लेकर पहुंच गए। सरकार ने संदीप का सम्मान से अंतिम संस्कार, पत्नी को नौकरी और बच्चों की पढ़ाई में मदद का भरोसा भी दिया।
विज्ञापन
3 of 18
रोहतक के एएसआई संदीप के शव को उतारते लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस पर परिजनों ने पोस्टमार्टम की सहमति दे दी। इसके बाद गांव लाढ़ौत से उनका शव पीजीआई रोहतक लाया गया। साइबर सेल में तैनात एएसआई संदीप कुमार ने एडीजीपी वाई पूरण कुमार को भ्रष्ट बताते हुए मंगलवार दोपहर अपने मामा के गांव लाढ़ौत में गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।
4 of 18
एएसआई भाई का शव देखने के बाद बदहवास बहन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटनास्थल पर मिले चार पेज के सुसाइड नोट
इससे पहले करीब छह मिनट का वीडियो बनाकर पुलिस और परिजनों को भेजा था। घटनास्थल पर मिले चार पेज के सुसाइड नोट में भी पूरण कुमार और उनके परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए गए थे। परिजन तभी से शव को गांव में ही रखकर पूरण कुमार के परिजनों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
5 of 18
इकलौते भाई के निधन पर विलाप करतीं बहन प्रोमिला
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गतिरोध तोड़ने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बुधवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा व पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार के साथ परिजनों से मिलने गांव लाढ़ौत पहुंचे। एएसआई के ममेरे भाई संजय लाढ़ौत ने न्याय की मांग रखी।
विज्ञापन
6 of 18
एएसआई भाई का शव देखने के बाद बदहवास बहन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीएम ने 20 मिनट तक परिवार से की बात
यह भी कहा कि जब तक सुसाइड के लिए जिम्मेदार लोगों पर एफआईआर दर्ज करके उसकी कॉपी नहीं दी जाती, तब तक पोस्टमार्टम नहीं होगा। सीएम ने उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। सीएम ने 20 मिनट तक संदीप की पत्नी, बहनों और अन्य परिजनों से भी अलग कमरे में बात की।
विज्ञापन
7 of 18
पिता का शव देखने के बाद बदहवास बेटी रुपक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीएम के जाने के आधे घंटे बाद ही करीब साढ़े 12 बजे उनके ओएसडी वीरेंद्र बढ़खालसा ने परिजनों से करीब 25 मिनट तक बंद कमरे में बात करके 4 बजे तक का वक्त मांगा। बताते हैं कि ओएसडी ने उन्हें सदर थाने में दर्ज एफआईआर की प्रति सौंपी।
8 of 18
चंडीगढ़ में आईपीएस अमनीत पी कुमार के निवास पर दुख प्रकट करने पहुंचे सीएम सैनी
- फोटो : अमर उजाला
इसमें पत्नी संतोष ने पूरण कुमार की आईएएस पत्नी अमनीत कुमार, उनके साले व आप विधायक अमित रतन, जेल में बंद गनमैन सुशील कुमार व एक अन्य के खिलाफ बीएनएस की धारा 108 (खुदकुशी के लिए उकसाने) व उपधारा 3 (5) तहत आपराधिक षड्यंत्र में सहयोग के आरोप लगाए गए हैं।
9 of 18
एडीजीपी वाई पूरण कुमार की फाइल फोटो
- फोटो : पीटीआई
गनमैन सुशील को मंथली मांगने के आरोप में गिरफ्तार करने वाली टीम में संदीप भी थे। इस बीच संदीप की पत्नी, बहनों समेत अन्य महिलाओं को संदीप के जींद स्थित पैतृक गांव भेज दिया गया है। वहीं पर अंत्येष्टि की जानी है। संदीप के ममेरे भाई संजय लाढ़ौत के मुताबिक, खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में सदर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। हालांकि, हमें कॉपी नहीं मिली है।
10 of 18
संदीप के परिजनों से मिलने पहुंचे पूर्व सीएम हुड्डा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूरे दिन सियासी सरगर्मी, हुड्डा बोले-हाईकोर्ट के जज से कराई जाए जांच
संदीप के सुसाइड करने को लेकर पूरे दिन सियासी पारा चढ़ा रहा। मुख्यमंत्री के बाद शाम साढ़े 4 बजे सांत्वना देने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हाईकोर्ट के सिटिंग जज से जांच कराने की मांग की। इनेलो के प्रधान महासचिव अभय चौटाला ने कहा कि सीएम सिर्फ जाटों की सहानुभूति लेने आए थे, न्याय करने नहीं।
11 of 18
एएसआई संदीप के निधन के बाद विलाप करता भांजा हर्ष व अन्य
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने हाईकोर्ट के जज की निगरानी में सीबीआई से जांच कराने की मांग की। भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्र नाथ शर्मा और महामंत्री अर्चना गुप्ता, इनेलो की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष सुनैना चौटाला ने भी परिजनों को सांत्वना देते हुए न्याय की मांग की।
12 of 18
बेटे का शव देखने के बाद बदहवास हालत में मां
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एफआईआर पढ़ने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सहमत हुआ संदीप का परिवार
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल ने बताया कि परिवार के सामने सदर थाने में एएसआई संदीप लाठर के आत्महत्या मामले में दर्ज हुई एफआईआर पढ़ी गई और परिजनों को न्याय का भरोसा दिया गया। इसके बाद वे पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए।
13 of 18
लाहौत में एएसआई संदीप लाठर की मौत के बाद गमजदा पत्नी संतोष।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पत्नी को सरकारी नौकरी, बच्चों की पढ़ाई में आर्थिक मदद
एएसआई संदीप लाठर का पोस्टमार्टम के बाद जींद के जुलाना कस्बे में पुलिस सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसके लिए पुलिस व प्रशासन की तरफ से डीजीपी से विशेष अनुमति ली गई है। संदीप की पत्नी संतोष को सरकारी नौकरी देने व तीनों बच्चों की पढ़ाई में मदद का भी प्रशासन की तरफ से आश्वासन मिला है। जिला पुलिस की साइबर सेल के एएसआई संदीप लाठर ने मंगलवार दोपहर अपने मामा लाढ़ौत निवासी बलवान सिंह के खेत में बने कमरे में कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।
14 of 18
रोहतक के एएसआई संदीप ने खुदकुशी से पहले वीडियो भी बनाया
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मरने से पहले संदीप ने छह मिनट 28 सेकेंड का वीडियो बनाकर एडीजीपी पूरण कुमार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। चार पेज का सुसाइड नोट भी छोड़ा था। शव को खेत से लाढ़ौत गांव मामा के घर लाया गया था। परिवार ने वीडियो और सुसाइड नोट के आधार पर जिम्मेदार अफसरों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की। कहा कि जब तक एफआईआर नहीं होगी, पोस्टमार्टम नहीं कराएंगे। बुधवार शाम 4 बजे एसडीएम आशीष कुमार व एएसपी प्रतीक अग्रवाल लाढ़ौत पहुंचे और परिजनों से बात की। परिजन केस दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे।
15 of 18
rohtak asi sandeep kumar
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
11 सदस्यीय कमेटी की पांच दौर की चली वार्ता
सीएम नायब सैनी बुधवार सुबह करीब 11:30 चजे लाढ़ौत पहुंचे और परिवार को जांच का भरोसा दिया। फिर भी परिवार केस दर्ज करने पर अड़ा रिहा। ऐसे में उनके ओएसडी वीरेंद्र बढ़खालसा लाढ़ौत पहुंचे। एसडीएम आशीष कुमार, एएसपी वाईवीआर शशि शेखर, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल व दूसरी तरफ से 11 सदस्यीय कमेटी की रात 10 बजे तक पांच दौर की वार्ता चली।
16 of 18
संदीप के परिजनों से मिलने पहुंचे इनेलो सुप्रीमो अभय चौटाला
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इससे पहले पूर्व सीएम हुड्डा व इनेलो नेता अभय चौटाला जब सांत्वना देने पहुंचे तो उस समय प्रशासन के अधिकारियों व परिजनों के बीच लगातार दो घंटे तक वार्ता चली। फिर भी रात 8 बजे तक सहमति नहीं बन सकी। आखिर में जुलाना से छह और लाढ़ौत के पांच लोगों को कमेटी में शामिल किया गया।
पीजीआई में रखवाया शव
पुलिस ने एफआईआर को कमेटी के सामने पढ़कर सुनाया। शहीद का दर्जा देने की मांग पर बताया गया कि सुशील का पुलिस सम्मान से संस्कार किया जाएगा। परिवार की मांग मानने के बाद परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए सहमत हुए।
सीएम के निर्देश पर परिजनों को समझाने पहुंचे ओएसडी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटनाक्रम : मिनट-दर-मिनट
11:00 बजे- इनेलो महिला विंग की महिला अध्यक्ष सुनैना चौटाला लाढ़ौत गांव पहुंचीं
11:30 बजे-मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, शिक्षामंत्री महिपाल ढांडा के साथ परिजनों से मिलने पहुंचे।
12:35 बजे मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र बढ़खालसा लाढ़ौत गांव पहुंचे।
01:30 बजे-भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा सहित प्रतिनिधिमंडल पहुंचा।
04:00 बजे-ओएसडी वीरेंद्र बढ़खालसा एफआईआर की प्रति लेकर दोबारा पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे।
04:30 बजे-नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे।
05:00 बजे-इनेलो प्रमुख अभय सिंह चौटाला पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे।
06:00 बजे-संदीप की मां इंद्रावती सहित परिवार की महिलाएं जुलाना के लिए निकली।
08:00 बजे-जुलाना से छह व लाढ़ौत गांव के 5 लोगों को मिलाकर 11 सदस्यीय कमेटी बनाई गई।
09:00 बजे-पुलिस ने सदर थाने में दर्ज एफआईआर की प्रति कमेटी के सामने पढ़कर सुनाई।
09:30 बजे-प्रदेश सरकार ने पत्नी को नौकरी, बच्चों को शिक्षा और पुलिस सम्मान के साथ संदीप के अंतिम संस्कार की मांगें मान लीं।
09:45 बजे-लाढ़ौत गांव से पीजीआई रोहतक के लिए संदीप का शव भेजा गया।