फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला विंटर शॉपिंग कार्निवाल संपन्न: पहले दिन रोहतकिया के गानों पर थिरके शहरवासी, दूसरे दिन रफी नाइट का उठाया लुत्फ

Mon, 27 Dec 2021 12:41 AM IST
भूपेंद्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राेहतक (हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
रफी नाइट में गाना सुनाती हिना व दूसरी ओर शनिवार को गाना सुनाते अमित सैनी रोहतकिया। - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के रोहतक शहर के ऑल इंडिया जाट हीरोज मेमोरियल कॉलेज ग्राउंड में दो दिवसीय अमर उजाला विंटर शॉपिंग कार्निवाल रविवार शाम को संपन्न हो गया। कार्यक्रम के पहले दिन जहां शहरवासी अमित सैनी रोहतकिया के गानों पर थिरके तो वहीं दूसरे दिन रफी नाइट में कवियों की कविताई का लुफ्त उठाया। शनिवार को कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यातिथि पूर्व सहकारिता मंत्री एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष ग्रोवर और विशिष्ट अतिथि एलपीएस बोसार्ड के डायरेक्टर राजेश जैन ने फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर की। उमर उजाला प्रबंधन की ओर से अतिथियों को पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया।

वहीं दूसरे दिन कार्यक्रम में रविवार शाम चार बजे मुख्यातिथि रोहतक लोकसभा सांसद अरविंद शर्मा व विशिष्ट अतिथि एलपीएस बोसार्ड के निदेशक राजेश जैन पहुंचे।पहले दिन जहां कोरोना काल में बेहतरीन कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया तो वहीं दूसरे दिन शहर कें समाजसेवियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों के लिए झूले, वैक्सीनेशन शिविर, निशुल्क जांच शिविर, रक्तदान शिविर, विभिन्न प्रकार के व्यंजन, ऑटो शो व अन्य गतिविधियां रही।
विज्ञापन

2 of 7
अमर उजाला विंटर कार्निवाल में सम्मानित किए गए अध्यापक। - फोटो : अमर उजाला
पहले दिन शिक्षकों का हुआ सम्मान, रोहतकिया के गानों ने मचाया धमाल
शनिवार को कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यातिथि पूर्व सहकारिता मंत्री एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष ग्रोवर और विशिष्ट अतिथि एलपीएस बोसार्ड के डायरेक्टर राजेश जैन ने फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर की। उमर उजाला प्रबंधन की ओर से अतिथियों को पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया। सुबह 11 बजे रोहतक के उन 100 अध्यापकों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया, जिन्होंने कोरोना काल में समाज में सार्थक भूमिका निभा कर समाज के उत्थान में बेहतरीन कार्य किया। मैदान में लगे 35 स्टॉल्स पर दिनभर शहर वासियों ने खरीदारी करने के साथ स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया और अलग-अलग इवेंट्स में भाग लेकर उपहार जीते। शाम को अमित सैनी ने 'लाड्डू लाड्डू कह कै भाेरा-भाेरा खागी रै, 16 साल का था खलनायक देख ली, सच्चे दरबार की' अपने आदि मशहूर गाने सुनाकर युवाओं को थिरकने पर मजबूर किया।
विज्ञापन

3 of 7
रफी नाइट में मंच पर प्रस्तुति देते कलाकार। - फोटो : अमर उजाला
इतनी शक्ति हमें देना दाता, मन का विश्वास कमजोर हो ना...
बिछड़े अभी तो हम बस कल परसों, जिऊंगी मैं कैसे इस हाल में बरसों.., लिखे जो खत तुझे, वो तेरी याद में.., इतनी शक्ति हमें देना दाता, मन का विश्वास कमजोर हो ना.. सरीखे गीतों पर श्रोता झूम उठे। मौका था अमर उजाला विंटर कार्निवाल का। जगह थी जाट कॉलेज का मैदान और दिन रविवार। विंटर कार्निवाल में आयोजित रफी नाइट में कलाकारों ने प्रस्तुतियों से लोगों को झूमने पर विवश कर दिया। गीतों व सुरों के जादू में बंधे लोग सर्दी व बूंदाबांदी के बावजूद जमे रहे। मंच पर समाजसेवियों, रक्तदाताओं, शिक्षकों व अन्य प्रबुद्धजनों को सम्मानित किया गया। रविवार को दूसरे दिन भी कलाकारों ने प्रस्तुतियों से कार्निवाल में धमाल मचाया। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए कलाकारों ने मंच पर अपनी आवाज का जादू बिखेरते हुए श्रोताओं को झूमने को मजबूर कर दिया। सरगम थियेटरीकल ग्रुप से एंकर भूमिका शर्मा, म्यूजिक संचालन सुरेंद्र शर्मा, गायक डॉ. सौरभ वर्मा, पवन, विनय, अमित, श्याम नागर, विकास, हिना राजपूत, अंजलि, चांदनी व पूजा ने गीतों की विशेष प्रस्तुतियां दीं।

4 of 7
समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को सम्मानित करते मुख्यातिथि सांसद डॉ. अरविंद शर्मा और समाजसेवी एलपीएस बोसार्ड के निदेशक राजेश जैन। - फोटो : अमर उजाला
इन संस्था के प्रतिनिधियों को किया सम्मानित 
कार्निवाल में समाजसेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाली संस्थाओं के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। इसमें महामंडलेश्वर स्वामी राघवेंद्र भारती, राजकुमार शर्मा प्रधान परशुराम समिति, गुलशन निझावन, राजेश लूंबा टीनू, प्रिंस वत्स, प्रिंस दूआ, राकेश सहरावत, साहिल ढल, विपुल शर्मा, रवि पराशर, अधिवक्ता दीपक भारद्वाज, जेपी गौड़, नरेश, प्रवीण मक्कड़, मोहन मलिक, सतीश दूआ, मोनू मुंजाल, जतिन, विजय खुराना, योगेश अरोड़ा, आशु चुघ, सचिन विज, मनोज मलिक, तस्वीर हुड्डा, सुलभ गुगनानी, रोबिन सचदेवा शामिल रहे। 
विज्ञापन

5 of 7
संबोधित करते रोहतक लोकसभा से सांसद डॉ. अरविंद शर्मा। - फोटो : अमर उजाला
रोहतक दिल्ली रैपिड ट्रेन को मिली मंजूरी
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने कार्निवाल के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि अमर उजाला ने कोरोनाकाल में सकारात्मक पहल करते हुए जनहित में कार्य किए हैं। यह सोच समाज को आगे ले जाने वाली है। इससे दूसरे लोग भी प्रेरित होंगे। महामारी के बीच कोरोना नियमों के साथ इस तरह का सफल आयोजन काबिलेतारीफ है। उन्होंने कहा कि दिल्ली से रोहतक की दूरी अब एक घंटे नहीं, बल्कि 40 मिनट में तय होगी। इसके लिए रैपिड ट्रेन को मंजूरी मिल गई है। जल्दी ही इसका काम भी शुरू हो जाएगा। 

समाज को जागरूक कर रहा अमर उजाला
कार्यक्रम के संयोजक एवं एलपीएस बोसार्ड के निदेशक राजेश जैन ने कहा कि विंटर कार्निवाल का आयोजन सराहनीय है। ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए। अमर उजाला की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर, रक्तदान शिविर, नेत्रदान जागरूकता व कोरोना टीकाकरण सरीखे आयोजन करना व लोगों को सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूक करने का प्रयास लगातार किया जा रहा है। यह काबिलेतारीफ है। 
विज्ञापन

6 of 7
मंच संचालन करते एंकर। - फोटो : अमर उजाला
इन्होंने किया मंच संचालन
कार्निवाल कार्यक्रम में मंच संचालन राज आर्य, भूमिका शर्मा व सारिका बिसला ने किया। बेहतर एंकरिंग करते हुए इस जोड़ी ने श्रोताओं को हंसाते-गुदगुदाते रहने के साथ कुरीतियों को समाप्त करने का सामाजिक संदेश भी दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आयोजन के सहयोगियों को सम्मानित करते मुख्यातिथि। - फोटो : अमर उजाला
आयोजन में इनका रहा सहयोग
आयोजन में एलपीएस बोसार्ड, यूपीएस लक्ष्मी, बीपी जैन स्किल डेवलपमेंट सेंटर, लोहचब मोटर्स, हरियाणा टेंट एंड डेकोरेर्ट्स, वासुदेवा वेडिंग एंड इवेंट्स, सुपर एन सिपर रेस्टोरेंट, ब्लैक इवेंट्स डीजे, बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी, श्रीगोपालजी बाय चाहत रेस्टोरेंट, ज्ञानी आइसक्रीम, न्यूट्राआन आर्गेनिक्स, एडवांटा सुपर स्पेश्यलिटी अस्पताल, सैनी स्टील एंड वुड ग्रामोद्योग, पतंजलि मेगा स्टोर, पीआई स्पोर्ट्स, डीएचएल न्यू टाउन, रुद्राक्ष हेल्थ केयर, एएमएस एकेडमी, निखार डिटर्जेंट, जीएमआर, जस्ट लाइट, अन्वी इमीग्रेशन हब, रिफ्रेश मैटरेस, शिवानया बिजनेस सॉल्यूशनस, कैंपस हिमांशी इंटरप्राइजेज, आकार, किड्ज लाइफ स्टाइल का मुख्य सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें