फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला विंटर शॉपिंग कार्निवाल: दिनभर की खरीदारी, शाम को अमित सैनी रोहतकिया के गानों पर थिरके शहरवासी

Sat, 25 Dec 2021 10:59 PM IST
भूपेंद्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राेहतक (हरियाणा)

सार

जाट कॉलेज ग्राउंड में दो दिवसीय अमर उजाला विंटर शॉपिंग कार्निवाल के पहले दिन मुख्यातिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष ग्रोवर ने शिक्षकों के सम्मान को सराहनीय बताया। वहीं विशिष्ट अतिथि राजेश जैन ने कहा कि अमर उजाला जन सरोकार के कार्यों में अग्रणी है। शाम को हरियाणवी गायक अमित सैनी रोहतकिया के गानों पर युवा जमकर थिरके।
विज्ञापन
1 of 7
मंच से गाने सुनाते हरियाणवी गायक अमित सैनी रोहतकिया। - फोटो : अनुराग श्रीवास्तव।
हरियाणा के रोहतक शहर में अमर उजाला की ओर से दो दिवसीय विंटर शॉपिंग कार्निवाल का आयोजन ऑल इंडिया जाट हीरोज मेमोरियल कॉलेज ग्राउंड में शुरू हो चुका है। पहले दिन शहरवासियों ने आयोजनों का जमकर लुफ्त उठाया। शनिवार को कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यातिथि पूर्व सहकारिता मंत्री एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष ग्रोवर और विशिष्ट अतिथि एलपीएस बोसार्ड के डायरेक्टर राजेश जैन ने फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर की। उमर उजाला प्रबंधन की ओर से अतिथियों को पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया।

सुबह 11 बजे रोहतक के उन 100 अध्यापकों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया, जिन्होंने कोरोना काल में समाज में सार्थक भूमिका निभा कर समाज के उत्थान में बेहतरीन कार्य किया। मैदान में लगे 35 स्टॉल्स पर दिनभर शहर वासियों ने खरीदारी करने के साथ स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया और अलग-अलग इवेंट्स में भाग लेकर उपहार जीते। 

बच्चों के लिए झूले, वैक्सीनेशन शिविर, निशुल्क जांच शिविर, रक्तदान शिविर, विभिन्न प्रकार के व्यंजन, ऑटो शो व अन्य गतिविधियां रही। हरियाणवी गायक अमित सैनी रोतकिया के कार्यक्रम में पहुंचने से पहले शहर के युवाओं और बच्चों ने भी मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाई। शाम करीब सात बजे अमित सैनी रोहतकिया मंच पर पहुंचे और अपने गायन से समा बांध दिया। उनके गानों पर युवा रात 8.30 बजे तक जमकर थिरके।
विज्ञापन

2 of 7
अमित सैनी रोहतकिया के गानों का लुफ्त उठाते युवा। - फोटो : अमर उजाला
अमित सैनी ने 'लाड्डू लाड्डू कह कै भाेरा-भाेरा खागी रै, 16 साल का था खलनायक देख ली, सच्चे दरबार की' अपने आदि मशहूर गाने सुनाकर युवाओं को थिरकने पर मजबूर किया। लाडू-लाडू कह कै मन्नै भोरा-भोरा खागी रै, घर क्यां का स्याणा छोरा पागल बना गी रै.. गीत पर रोहतक के युवा झूम उठे। गायक के चाहने वाले मोबाइल से वीडियो बनाने, फोटो लेने के साथ मंच तक पहुंच गए। रवि म्यूजिकल ग्रुप हांसी के रवि ने भी गीतों की प्रस्तुतियां दी। इन पर भी श्रोता खुद को थिरकने से रोक नहीं पाए। 
विज्ञापन

3 of 7
दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत करते अतिथिगण व दूसरी ओर संबोधित करते मुख्यातिथि मनीष ग्रोवर व विशिष्ट अतिथि राजेश जैन। - फोटो : अमर उजाला
अतिथियों ने की कार्यक्रम की सराहना
मुख्य अतिथि मनीष ग्रोवर ने कहा कि शिक्षक की अथक मेहनत से छात्र अपने परिवार, राज्य और देश का नाम रोशन करता है। शिक्षकों को सम्मानित करना प्रशंसनीय है। शिक्षकों से अनुरोध करना चाहूंगा कि वह गरीब बच्चों को कम से कम एक घंटा रोजाना नि:शुल्क पढ़ाएं ताकि गरीब की झोपड़ी भी रोशन हो। विशिष्ट अतिथि राजेश जैन ने कहा कि अमर उजाला अखबार जन सरोकार के कार्यों में हमेशा आगे रहता है। समय-समय पर रक्तदान शिविर, हेल्थ चेकअप कैंप लगाता है। स्कूल-कॉलेजों में महिला सशक्तीकरण के लिए पुलिस की पाठशाला जैसे कार्यक्रम करता है, जो काफी महत्वपूर्ण है। इस दौरान नवनीत अहलावत सीईओ जाट एजूकेशन संस्थान, कुलदीप कादयान जीएम एचएसआईडीसी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 

4 of 7
स्टॉल्स का निरीक्षण करते मुख्यातिथि। - फोटो : अमर उजाला
मुख्यातिथियों ने स्टॉल्स का किया निरीक्षण
मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि ने कार्निवाल में आयुर्वेद चिकित्सा, हेल्थ सप्लीमेंट, दोपहिया, चौपहिया आदि के 35 स्टॉल का निरीक्षण किया। पूर्व मंत्री ने बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी के स्टॉल पर पंचकर्म आदि के बारे में जानकारी ली।  
विज्ञापन

5 of 7
अमर उजाला विंटर कार्निवल में सम्मानित किए गए अध्यापक। - फोटो : अमर उजाला
इन शिक्षकों को किया गया सम्मानित 
बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी से प्रो. सुभाष चंद्र गुप्ता, सुधीर मलिक, डॉ. नीरज, मनोज वर्मा, मनविंदर, डॉ. राजेश, जाट कॉलेज से महाबीर, नवनीत अहलावत डायरेक्टर मातूराम इंजीनियरिंग कॉलेज, महेश ख्यालिया प्रिंसिपल ऑल इंडिया जाट हीरोज कॉलेज, वीके तोमर प्रिंसिपल जाट स्कूल, डॉ. सुरेखा प्रिंसिपल सीआर कॉलेज ऑफ एजूकेशन, प्रो. जसमेर हुड्डा हेड ऑफ मास कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट (जाट कॉलेज), जाट कॉलेज के इंग्लिश डिपार्टमेंट से प्रोफेसर मुनीष नांदल, सुशील बालियान प्रिंसिपल सीआर पॉलिटेक्निक, सुमन श्योरान प्रिंसिपल सीआरएम पब्लिक स्कूल, डॉ. रश्मिी लोहचब प्रिंसिपल एमकेजेके कॉलेज, आंनद देशवाल डायरेक्टर सीआर लॉ कॉलेज, सुशीर तीरंगा सुपवा, सौरभ त्यागी सुपवा, अत्तर अली सुपवा, ममता मलिक प्रिंसिपल जॉन वेस्ले स्कूल, रेखा जॉन वेस्ले स्कूल, सुरेंद्र ग्रेवाल गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल महम, महेश वर्मा व अमरनाथ गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सामणखेड़ी महम, आरविट क्लासेज से सोनू पन्नू, अनीता बांगड़. अभिषेक बांगड़, ज्योति सांगवान, दीपक कुमार, पठानिया पब्लिक स्कूल से रेशमा, आरती यादव, आलोक, कुलबीर, डॉ. अशोक दुहन डायरेक्टर आकाशदीप दूहन इंस्टीट्यूट, डायरेक्टर ऑफ एकेडमिक प्रो. एचएस कलम, एचओडी केमिस्ट्री प्रो. एनकेएल करन, दूहन पब्लिक रेजिडेंशियल स्कूल वीनस गिरधर, क्रॉस एंड क्लाइंब की सुनीता कुंडू, एएमएस एकेडमी से मनीष व डॉ. सोनिया, आस्था क्राफ्ट सेंटर से अनीता शर्मा, श्रीअनंत क्लासेज से मयंक अरोड़ा, स्टेपिंग स्टोन स्कूल से निशा चौहान प्रिंसिपल, निशा रावत, मोनिका राणा, शालिनी, किरण देशवाल, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल महम से सीमा छिक्कारा, गवर्नमेंट मॉडल प्राइमरी स्कूल से रितु खुराना, एक्सीलेंट क्लास से सचिन चावला, नीव फाउंडेशन स्कूल से अनामिका, वर्षा, दर्शना खत्री, आर्यन ग्लोबल स्कूल से गौरव, नीशू, ज्योति, विद्याश्री इंटरनेशनल स्कूल से कृतिका, मीनाक्षी, ज्योति, द सनसाइन सीनियर सेकेंडरी स्कूल से पंकज भाटिया, अमित, एचडी मेमोरियल स्कूल से निकिता राठी, निहा राठी, वेद मॉडल स्कूल से ईश्वर सिंह, प्रीति, डीएवी स्कूल डीएलएफ से रिंकू वर्मा, अंशु वाधवा, आरती बत्रा, अरविंदर, सपना, विद्या प्रकाश स्कूल के प्रिंसिपल श्रीप्रकाश, कविता, आशा, जेएस बूरा न्यू हरियाणा स्कूल, ज्योति सिंधू, नवयुग स्कूल से ऋषिराज।
विज्ञापन

6 of 7
कार्यक्रम के दौरान वैक्सीन लगवाती युवती, रक्तदान करते युवक व सेल्फी प्वाइंट पर तस्वीरें लेतीं लड़कियां। - फोटो : अमर उजाला
लोगों ने लगवाई वैक्सीन, किया रक्तदान, सैल्फी प्वाइंट पर कैद किए खुशी के पल
कार्निवल में रक्तदान शिविर लगाया गया। बीपी जैन स्किल डेवलपमेंट सेंटर व एलपीएस बोसार्ड की रक्तदान बसों में यह शिविर लगाया गया। यहां 35 लोगों ने रक्तदान किया। सिविल अस्पताल के डॉ. प्रदीप, स्टाफ नर्स सीमा, मेडिकल टेक्नोलॉजिस्ट विजय सिंह ने रक्तदान प्रक्रिया को सुचारु बनाने में सहयोग दिया। शिविर में पुलिस विभाग में तैनात सुरेंद्र सिंह विशेष तौर पर रक्तदान करने पहुंचे।

यहां उन्होंने 80वीं बार रक्तदान किया। रक्तदान के लिए सजग रहने वाले इस जवान को कार्यालय से कुछ समय की छुट्टी लेनी पड़ी। इसके बाद फिर ड्यूटी पर पहुंच गए। यहां स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से टीकाकरण शिविर भी लगाया गया। एएनएम गीता व डाटा एंट्री ऑपरेटर सुनील ने 50 से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई। इसमें कोविशील्ड व कोवैक्सीन की पहली व दूसरी डोज शामिल है। इसके अलावा हरियाणा टेंट एंड डेकोरेर्ट्स के स्टॉल पर बने सेल्फी प्वाइंट पर भी लोगों ने खूब तस्वीरें ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
स्टॉल्स पर जानकारी लेते युवा। - फोटो : अमर उजाला
ये स्टॉल लगीं
लोहचब मोटर्स, जगमोहन मोटर्स, मस्त यूनिवर्सिटी, बीपी जैन स्किल सेंटर, निखार डिटर्जेंट, गोपाला जी, रुद्राक्ष हेल्थ केयर, पाई स्पोर्ट्स, सुपर एन सिपर, न्यूटेरा ऑन, पतंजलि, एमएस एकेडमी, एसबीएस कंसलटेंट, जस्ट लाइट, टीवीएस, अन्वी।

आयोजन में इनका रहा सहयोग
आयोजन में एलपीएस बोसार्ड, यूपीएस लक्ष्मी, बीपी जैन स्किल डेवलपमेंट सेंटर, लोहचब मोटर्स, हरियाणा टेंट एंड डेकोरेर्ट्स, वासुदेवा वेडिंग एंड इवेंट्स, सुपर एन सिपर रेस्टोरेंट, ब्लैक इवेंट्स डीजे, बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी, श्रीगोपालजी बाय चाहत रेस्टोरेंट, ज्ञानी आइसक्रीम, न्यूट्राआन आर्गेनिक्स, एडवांटा सुपर स्पेश्यलिटी अस्पताल, सैनी स्टील एंड वुड ग्रामोद्योग, पतंजलि मेगा स्टोर, पीआई स्पोर्ट्स, डीएचएल न्यू टाउन, रुद्राक्ष हेल्थ केयर, एएमएस एकेडमी, निखार डिटर्जेंट, जीएमआर, जस्ट लाइट, अन्वी इमीग्रेशन हब, रिफ्रेश मैटरेस, शिवानया बिजनेस सॉल्यूशनस, कैंपस हिमांशी इंटरप्राइजेज, आकार, किड्ज लाइफ स्टाइल का मुख्य सहयोग रहा। 

26 काे रफी नाइट का हाेगा आयाेजन
कार्यक्रम के दूसरे दिन 26 दिसंबर को शाम 4 बजे से 6 बजे तक रफी नाइट का आयोजन होगा। इसमें प्रदेश भर से कलाकार शिरकत करेंगे। इसमें प्रवेश निशुल्क है। सभी को कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए मास्क पहन कर आना अनिवार्य होगा। 
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें