रीतिका हुड्डा के घर पर लगा फोटो कॉलाज।
- फोटो : अमर उजाला
रीतिका ने कहा कि उनकी ओलंपिक की तैयारी बहुत बढ़िया चल रही है, कोशिश रहेगी कि मैं अपना बेस्ट देकर मेडल के साथ ही आऊं। रीतिका ने ओलंपिक के लिए अपने प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ियों के मैच देखे हैं। उन्होंने बताया कि जिन खिलाड़ियों का अटैक अच्छा है, उनके खिलाफ डिफेंस और जो खिलाड़ी डिफेंस करते हैं, उनके खिलाफ अटैकिंग को हथियार बनाया जाएगा। हर खिलाड़ी के हिसाब से गेम प्लान तैयार किया है। रीतिका हुड्डा ने बताया कि उनके लिए सीनियर खिलाड़ी प्रेरणादायक रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुशील कुमार, योगेश्वर दत्त, साक्षी मलिक और अन्य वरिष्ठ खिलाड़ियों का खेल में संघर्ष उनको प्रेरणा देता है। रीतिका हुड्डा ने नए खिलाड़ियों के लिए संदेश दिया है कि कभी भी हार न मानें। हमेशा अभ्यास करते रहें और सफलता जरूर मिलेगी।