फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो वीडियो बनाए और की खुदकुशी: 'पत्नी और उसका प्रेमी बना रहे पिता की हत्या का दबाव...', इसलिए दे रहा हूं जान

Sun, 22 Jun 2025 12:54 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक

सार

हरियाणा के रोहतक में एक युवक ने पत्नी और उसके प्रेमी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए वीडियो बनाए और सोशल मीडिया पर अपलोड करने के बाद खुदकुशी कर ली। उसने आरोप लगाया है कि पत्नी और उसका इंस्पेक्टर प्रेमी पिता की हत्या का दबाव बना रहे हैं, इसलिए जान दे रहा हूं।
विज्ञापन
1 of 6
rohtak suicide - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के रोहतक से सनसनीखेज मामला सामने आया है। पत्नी दिव्या और उसका इंस्पेक्टर प्रेमी लगातार दबाव बना रहे हैं। जमीन बेचकर डेढ़ लाख रुपये फिर सोने का कड़ा बेचकर रुपये दे चुका हूं। अब 6 एकड़ जमीन के लिए माता-पिता को जान से मारने के लिए कह रहे हैं। 

उनको मारने के बाद जमीन मेरे नाम हो जाएगी, फिर उसे बेचकर मुंबई में फ्लैट खरीदेंगे... अगर ऐसा नहीं करोगे तो सभी को जेल भिजवा देंगे। मैं अपने पिता को नहीं मार सकता, इसलिए खुद सुसाइड कर रहा हूं। 

यह आरोप लगाते हुए 18 जून की रात को रोहतक के डोभ गांव के निवासी मगन उर्फ अजय (27)ने सोशल मीडिया पर दो वीडियो अपलोड किए। इसके बाद पत्नी और उसके प्रेमी की प्रताड़ना से परेशान होकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

2 of 6
मृतक मगन उर्फ अजय का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
18 जून को दोपहर करीब 2 बजे मगन ने माडौदी के पास स्थित खेत पर एक वीडियो बनाया था जबकि दूसरा वीडियो जाट चौक के पास स्थित खेत पर फंदा लगाने से पहले बनाया था। रात 9:10 बजे सोशल मीडिया पर पहला वीडियो पोस्ट किया फिर दूसरा वीडियो रात 9:12 बजे पोस्ट किया।
 
विज्ञापन

3 of 6
मृतक मगन उर्फ अजय का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसी वीडियो को उनकी छोटी बहन कुसुम ने देखा और मायके में बड़ी बहन सविता को कॉल करके घटना के बारे में बताया। माता-पिता और बहन के अलावा परिवार के अन्य लोग उसे खेतों पर तलाशते रहे। उधर, परिजनों ने डायल 112 पर कॉल किया तो करीब सवा 10 बजे झाड़ियों के पास ही पेड़ पर मगन का शव फंदे पर लटका मिला था, जबकि बाइक झाड़ियों में पड़ी थी।

 

4 of 6
आर्य समाज मैरिज सर्टिफिकेट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सोशल मीडिया से मिले और शादी कर ली
डोभ गांव निवासी मगन उर्फ अजय (27) अपनी दो बहनों का इकलौता भाई था। वह अपने माता-पिता के साथ किसानी करता था। उसके पास करीब 6 एकड़ जमीन थी। सोशल मीडिया के माध्यम से वर्ष 2019 में मगन की दिव्या से दोस्ती हुई थी। दोनों ने उसी वर्ष प्रेम विवाह कर लिया था। पहले मगन के परिजनों ने शादी को स्वीकार नहीं किया था, लेकिन बेटा हुआ तो दोनों को स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन

5 of 6
आरोपी पत्नी दिव्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मैंने कोई धनराशि मगन से नहीं मांगी
मुंबई के डांस बार में दिव्या से मुलाकात होती थी और वह डांस आदि के लिए जाते थे। मेरा दिव्या से केवल इतना ही संपर्क है। उन्होंने कोई धनराशि की मांग मगन से नहीं की थी।-आरोपी दीपक, इंस्पेक्टर मुंबई, महाराष्ट्र पुलिस।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मगन की मौत के बाद शोकाकुल परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मगन के सुसाइड में वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आए हैं। मगन की मौत को लेकर पत्नी दिव्या और उसके प्रेमी दीपक के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।-राकेश कुमार, डीएसपी, बहु अकबरपुर।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें