अमनप्रीत
- फोटो : संवाद
अमनप्रीत चौधरी ने इन मुक्केबाजों को दिया प्रशिक्षण
अमनप्रीत चौधरी ने वैसे तो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के सैंकड़ों खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया है। उनके लिए हर खिलाड़ी एक समान है। उनसे प्रशिक्षण लेने वालों में अरुंधति चौधरी, माही राघव, विश्व की सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज निकिता चंद, अर्जुन अवॉर्डी मैरी कॉम, एल. सरिता देवी, कविता चहल, सोनिया लाठर, निखत जरीन, स्वीटी बूरा, ओलंपियन पूजा रानी कुछ प्रमुख नाम हैं।
मां बनने के बाद आई बड़ी चुनौती
अमनप्रीत चौधरी ने बताया कि महिलाओं को समाज में कई मुश्किलें रहती हैं। जब मैं मां बनीं तो वापसी करने में मुश्किलें आई। 2017 में फरवरी में मैं मां बनी और सितंबर में वापसी की। उससे पहले मैं एलिट वुमन टीम के साथ बतौर कोच कार्य कर रहीं थी, लेकिन वापसी के बाद कैंप में जगह नहीं मिली। इसके बाद मैंने अपने शरीर और मानसिक मजबूती पर बहुत काम किया। फिर सितंबर में जूनियर हेड कोच के रूप में मुझे जिम्मेदारी मिली। ऐसे में मैं यूक्रेन टीम के साथ गईं और इस दौरान कई शारीरीक बदलावों का सामना करना पड़ा। लेकिन मैं टूटी नहीं, इसे बखुबी पूरा किया।