कांग्रेस की युवा महिला कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की हत्या करने वाले आरोपियों की तलाश में पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। आरोपियों के बहादुरगढ़ की ओर जाने का अंदेशा जताया गया है।
रोहतक के सांपला बाईपास पर कांग्रेस की युवा महिला कार्यकर्ता का सूटकेस में मिला शव कई बड़े सवाल उठा रहा है। इसमें युवती की हत्या के बाद शव को सांपला ले जाकर फेंकना अपने आप में बड़ा सवाल है। यह काम किसी एक व्यक्ति का न होकर इसमें कई लोगों के शामिल होने का अंदेशा है। यही नहीं, शव के लिए नया सूटकेस खरीदना भी मामले को गंभीर बनाता है। फिलहाल पुलिस को चश्मदीद की तलाश है।
रोहतक से सांपला तक सीसीटीवी कैमरों को जांचा जा रहा है। इससे पुलिस को हत्यारों तक पहुंचने में सफलता हाथ लग सकती है। पुलिस मौके से साक्ष्य जुटाने के साथ वारदात से जुड़े तथ्य भी इकट्ठा करने में जुटी है।
विज्ञापन
2 of 11
Himani Narwal Murder
- फोटो : अमर उजाला
कई सवालों के जवाब मिलने बाकी
कई सवालों के जवाब तलाशने पर जोर दिया जा रहा है। युवती को सूटकेस में डालकर इसे सांपला तक लाना व यहां फेंककर जाना समझ से परे है। इस वारदात को अंजाम देने में दो या इससे अधिक लोगों के शामिल होने का अंदेशा जताया जा रहा है। यही नहीं, शायद युवती की हत्या की साजिश पहले ही रची गई थी, इसीलिए शव ठिकाने लगाने के लिए नया सूटकेस खरीदा गया।
विज्ञापन
3 of 11
हिमानी नरवाल का सूटकेस में मिला शव
- फोटो : अमर उजाला
सूटकेस में ठूंस-ठूंसकर डाला गया था शव
सूटकेस में ठूंस-ठूंसकर शव को डाला गया था। शव को रोहतक से लाकर सांपला में फेंके जाने का अंदेशा जताया है। ऐसे में पुलिस रोहतक से सांपला के बीच में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है। इनमें आरोपियों के नजर आने की उम्मीद है।
4 of 11
हिमानी नरवाल का सूटकेस में मिला शव
- फोटो : अमर उजाला
आरोपियों के बहादुरगढ़ की ओर जाने का अंदेशा
पुलिस की मानें तो नेशनल हाईवे नंबर 9 पर रोहतक से रोहद टोल तक 25 किलोमीटर में होटल और ढाबों के सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद ही कोई बड़ा सुराग हाथ लगने की उम्मीद है। हत्यारों ने शव आधी रात को सांपला बस स्टैंड की दीवार के पास फेंका है। वहां पहले से प्लास्टिक कूलर की टूट्टी बॉडी से इसे छिपाने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन
5 of 11
हिमानी नरवाल का सूटकेस में मिला शव
- फोटो : अमर उजाला
शव फेंकने बाद आरोपियों के बहादुरगढ़ की ओर जाने का अंदेशा है। सूटकेस नया खरीदने की बात सामने आई है, इसलिए सूटकेस पर लगे लेबल को लेकर भी जांच की जा रही है। इसे कहां से व किसने खरीदा, यह पता लगने पर केस काफी हद तक साफ हो सकता है।
विज्ञापन
6 of 11
हिमानी नरवाल का सूटकेस में मिला शव
- फोटो : अमर उजाला
रोहतक में पहले भी हो चुकी है युवती की हत्या
जिले में पिछले साल 25 अक्तूबर को करवाचौथ के दिन प्रेमी ने प्रेमिका को मदीना लाकर खेत में जिंदा दफना दिया था। इस घटना में दिल्ली के नांगलोई निवासी सलीम ने संजू बनकर युवती को प्रेमजाल में फंसाया था। मूलतः बिहार निवासी 20 वर्षीय युवती दिल्ली में परिवार के साथ रहती थी। दिल्ली में झज्जर के कथूरा निवासी सलीम ने संजू बनकर युवती से पहले प्रेम किया और फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए।
विज्ञापन
7 of 11
हिमानी नरवाल का सूटकेस में मिला शव
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद जब वह गर्भवती हो गई और शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने करवाचौथ के दिन युवती को अपने पास बुलाया और दोस्तों के साथ उसे मदीना गांव लेकर पहुंचा। वहां पर गला दबाकर हत्या कर दी और जब उसकी धड़कन चल रही थी तो उसे गड्ढा खोदकर उसमें दफना दिया था। हालांकि, बाद में खुलासा हो गया था और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
8 of 11
भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ हिमानी का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल की हत्या
कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता हिमानी नरवाल (22) की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह उसका शव सूटकेस में सांपला बस स्टैंड के पास रोहतक-दिल्ली रोड के किनारे मिला। हिमानी रोहतक में कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ता थी, जो राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल रही थी, साथ ही सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती थी।
9 of 11
कुमारी सैलजा के साथ हिमांशी की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हिमानी की हत्या की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। वहीं, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 11 बजे सांपला बाईपास नेशनल हाईवे नंबर 9 पर बस स्टैंड के साथ लगती दीवार के पास काले रंग के नए सूटकेस में शव मिला।
10 of 11
हिमांशी के घर जांच करने पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
नाक से खून बहता मिला खून
पुलिस ने एफएसएल एक्सपर्ट डॉक्टर सरोज दहिया के साथ जांच की। लड़की के गले में चुन्नी बंधी मिली। एफएसएल टीम को युवती की नाक से खून बहता मिला है। इसके अलावा सूटकेस से कुछ कपड़े भी बरामद हुए हैं। इनके नमूने साक्ष्य के तौर पर लिए गए हैं। युवती के हाथों पर मेहंदी लगी है जबकि कानों में छोटी-छोटी दो-दो बालियां मिली हैं।
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ हिमांशी की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
जांच में हिमानी नरवाल निवासी विजय नगर के तौर पर पहचान हुई, जो वैश्य लॉ कॉलेज से वकालत की पढ़ाई करने के साथ कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ता के तौर पर काम करती थी। उसने सोशल मीडिया अकाउंट पर सांसद दीपेंद्र हुड्डा, विधायक भारत भूषण बतरा व अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ विधानसभा चुनाव प्रचार के फोटो डाल रखे हैं। वहीं, उसके घर पर पिछले चार दिनों से ताला लटका है।