फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himani Narwal Murder: दो दिन पहले डाली थी ये आखिरी पोस्ट... चार दिन से घर नहीं आई थी हिमानी; फोन खोलेगा राज

Sun, 02 Mar 2025 02:50 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक

सार

हरियाणा के सांपला में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता की गला घोंटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। उसका शव सूटकेस में मिला है। हाथों में मेहंदी लगी है। गले में चुन्नी थी। नाक से खून बह रहा था। हिमानी चार दिन से घर नहीं आई थी। दो दिन पहले सोशल मीडिया पर अपनी आखिरी पोस्ट डाली थी।
विज्ञापन
1 of 10
Himani Narwal Murder - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ता हिमानी नरवाल भले चार दिन से घर नहीं आई, लेकिन उसने दो दिन पहले अपनी आखिरी पोस्ट सोशल मीडिया पर डाली थी। इसमें वह एक गीत पर नृत्य करती दिखाई दे रही है। पिछले चार दिन से उसके घर पर ताला लटका है। पड़ोसियों का कहना है कि घर से निकलते समय वह फोन पर किसी से शादी में जाने की बात कह रही थी। वह घर पर अकेली रहती थी।

हिमानी सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती थी। दो दिन पहले ही अपने डांस का वीडियो अपलोड किया था, जबकि तीन दिन पहले खेल से जुड़े नामी दंपती के अलग होने की खबर की पोस्ट साझा की थी। इसमें लिखा है कि पैसे वाले या सेलिब्रिटी लोग बहुत मजे में होते हैं, जबकि सच्चाई इसके उलट है। 
 
विज्ञापन

2 of 10
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ हिमांशी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
लोग जितने फेमस या धनी हैं, उतना ही प्यार, रिश्ते व सुख कम हैं। हिमानी ने 14 फरवरी को वैलेंटाइन-डे के दिन अपना जन्मदिन मनाया था। इनके सोशल मीडिया दोस्तों ने ऑनलाइन शुभकामनाएं भी दी थीं। 
विज्ञापन

3 of 10
हिमांशी के घर जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
चार दिन पहले ही जेवर बनवाने गई थी हिमानी 
शहर के जाने-माने स्वर्णकार हेमंत बख्शी ने शनिवार रात करीब 12 बजे हिमानी की हत्या की सूचना मिलने के बाद अपना सोशल मीडिया अकाउंट अपडेट किया। इस पर लिखा है कि क्या हुआ होगा इस हंसमुख नटखट बच्ची के साथ। चार दिन पहले कुछ जेवर बनवाने के लिए देकर गई थी। हमेशा की तरह इस बच्ची को चॉकलेट मंगवा कर दी थी। उसके साथ की गई बर्बरता की खबर सुनकर जो महसूस हुआ, उसे बयां करना मुश्किल है। इस बच्ची के हत्यारे को मौत की सजा होनी चाहिए। उसे सलाखों के पीछे पहुंचाने के लिए हमें जिस भी हद तक जाना पड़े, हम जरूर जाएंगे। 

4 of 10
कुमारी सैलजा के साथ हिमांशी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा चुनाव में सक्रिय रही हिमानी नरवाल 
हिमानी नरवाल राजनीति में भी सक्रिय रहती थी। उसने विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी के लिए किए प्रचार की गतिविधियां सोशल मीडिया पोस्ट पर डाली हुई हैं, साथ ही भाजपा की नीतियों की आलोचना करते हुए पोस्ट डालती रही हैं। 

 
विज्ञापन

5 of 10
Himani Narwal Murder - फोटो : अमर उजाला
हिमानी का मोबाइल खोल सकता है हत्या का राज 
हिमानी की मौत के बाद से उसका मोबाइल फोन गायब है। पुलिस को इसकी तलाश है। यह मोबाइल हत्या की गुत्थी को सुलझा सकता है। पुलिस को भी मोबाइल से हिमानी के आखिरी बार किसी जगह मौजूद होने, किसी से बात करने आदि के खुलासे की उम्मीद है। 
विज्ञापन

6 of 10
भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ हिमानी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
एसआईटी गठित कर की जाए वारदात की जांच 
पूरे मामले की एसआईटी गठित करके जांच करवाई जाए, ताकि आरोपियों को जल्द पकड़ा जा सके। हिमानी पार्टी की सक्रिय कार्यकर्ता थीं। उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा में भी शिरकत की थी। - भारत भूषण बतरा, विधायक कांग्रेस 
विज्ञापन

7 of 10
हिमानी नरवाल का सूटकेस में मिला शव - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल की हत्या
कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता हिमानी नरवाल (22) की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह उसका शव सूटकेस में सांपला बस स्टैंड के पास रोहतक-दिल्ली रोड के किनारे मिला। हिमानी रोहतक में कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ता थी, जो राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल रही थी, साथ ही सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती थी। 

 

8 of 10
हिमानी नरवाल का सूटकेस में मिला शव - फोटो : अमर उजाला
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हिमानी की हत्या की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। वहीं, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 11 बजे सांपला बाईपास नेशनल हाईवे नंबर 9 पर बस स्टैंड के साथ लगती दीवार के पास काले रंग के नए सूटकेस में शव मिला। 

 

9 of 10
हिमानी नरवाल का सूटकेस में मिला शव - फोटो : अमर उजाला
नाक से खून बहता मिला खून
पुलिस ने एफएसएल एक्सपर्ट डॉक्टर सरोज दहिया के साथ जांच की। लड़की के गले में चुन्नी बंधी मिली। एफएसएल टीम को युवती की नाक से खून बहता मिला है। इसके अलावा सूटकेस से कुछ कपड़े भी बरामद हुए हैं। इनके नमूने साक्ष्य के तौर पर लिए गए हैं। युवती के हाथों पर मेहंदी लगी है जबकि कानों में छोटी-छोटी दो-दो बालियां मिली हैं। 

 
विज्ञापन

10 of 10
हिमानी नरवाल का सूटकेस में मिला शव - फोटो : अमर उजाला
जांच में हिमानी नरवाल निवासी विजय नगर के तौर पर पहचान हुई, जो वैश्य लॉ कॉलेज से वकालत की पढ़ाई करने के साथ कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ता के तौर पर काम करती थी। उसने सोशल मीडिया अकाउंट पर सांसद दीपेंद्र हुड्डा, विधायक भारत भूषण बतरा व अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ विधानसभा चुनाव प्रचार के फोटो डाल रखे हैं। 


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें