फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himani Narwal Murder: हाथों में मेहंदी...गले में चुन्नी और नाक से बहता खून, कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल का कत्ल

Sun, 02 Mar 2025 02:21 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक

सार

हरियाणा के सांपला में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता की गला घोंटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। उसका शव सूटकेस में मिला है। हाथों में मेहंदी लगी है। गले में चुन्नी थी। नाक से खून बह रहा था। घर पर चार दिन से ताला लटका मिला है।
 
विज्ञापन
1 of 9
Himani Narwal Murder - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता हिमानी नरवाल (22) की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह उसका शव सूटकेस में सांपला बस स्टैंड के पास रोहतक-दिल्ली रोड के किनारे मिला। हिमानी रोहतक में कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ता थी, जो राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल रही थी, साथ ही सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती थी। 

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हिमानी की हत्या की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। वहीं, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 11 बजे सांपला बाईपास नेशनल हाईवे नंबर 9 पर बस स्टैंड के साथ लगती दीवार के पास काले रंग के नए सूटकेस में शव मिला। 
विज्ञापन

2 of 9
हिमानी नरवाल का सूटकेस में मिला शव - फोटो : अमर उजाला
नाक से खून बहता मिला खून
पुलिस ने एफएसएल एक्सपर्ट डॉक्टर सरोज दहिया के साथ जांच की। लड़की के गले में चुन्नी बंधी मिली। एफएसएल टीम को युवती की नाक से खून बहता मिला है। इसके अलावा सूटकेस से कुछ कपड़े भी बरामद हुए हैं। इनके नमूने साक्ष्य के तौर पर लिए गए हैं। युवती के हाथों पर मेहंदी लगी है जबकि कानों में छोटी-छोटी दो-दो बालियां मिली हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 9
हिमानी नरवाल का सूटकेस में मिला शव - फोटो : अमर उजाला
जांच में हिमानी नरवाल निवासी विजय नगर के तौर पर पहचान हुई, जो वैश्य लॉ कॉलेज से वकालत की पढ़ाई करने के साथ कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ता के तौर पर काम करती थी।

4 of 9
भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ हिमानी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
उसने सोशल मीडिया अकाउंट पर सांसद दीपेंद्र हुड्डा, विधायक भारत भूषण बतरा व अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ विधानसभा चुनाव प्रचार के फोटो डाल रखे हैं। हिमानी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं थीं। हिमानी की राहुल गांधी के साथ फोटो भी हैं। वहीं, उसके घर पर पिछले चार दिनों से ताला लटका है।
विज्ञापन

5 of 9
हिमानी नरवाल का सूटकेस में मिला शव - फोटो : अमर उजाला
घर पर अकेली रहती थी हिमानी, को भाई की भी हो चुकी है हत्या 
विजय नगर में हिमानी के पड़ोसियों ने बताया कि हिमानी नरवाल घर पर अकेली रहती थी। मां और छोटा भाई दिल्ली में रहते हैं। वे यहां आते रहते थे। संभवतः यही वजह रही कि युवती के घर नहीं लौटने का परिजनों पता नहीं लगा। ऐसे में उसकी कहीं गुमशुदगी की रिपोर्ट नहीं लिखवाई गई।
विज्ञापन

6 of 9
हिमानी नरवाल का सूटकेस में मिला शव - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार, उसके बड़े भाई की करीब 15 वर्ष पहले हत्या हो चुकी है। इसके बाद पूरा परिवार बाहर जाकर रहने लगा था। हिमानी करीब दो साल पहले ही अपनी नानी के साथ यहां आई थी। नानी के निधन के बाद से अकेली रह रही थी। 
 
विज्ञापन

7 of 9
भूपेंद्र हुड्डा(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
हत्या की उच्चस्तरीय जांच कराए सरकार : हुड्डा 
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हिमानी नरवाल की हत्या की प्रदेश सरकार उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच करवाए। दोषियों को जल्द कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं के विरुद्ध अगर कोई भी ऐसी वारदात होती है तो सरकार को उदाहरण तय करने वाली कार्रवाई करनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी अपराधी प्रवृत्ति से ग्रस्त व्यक्ति ऐसी वारदात को अंजाम देने से पहले कई बार सोचे।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, "यह बहुत ही दर्दनाक घटना है। हरियाणा में कानून-व्यवस्था चरमरा गई है। महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले में हरियाणा देश में नंबर 1 पर है... इस घटना की जल्द से जल्द जांच होनी चाहिए। मैं पुलिस कर्मियों के संपर्क में हूं, मैंने एसपी से भी बात की है। उन्हें उम्मीद है कि शाम तक उन्हें कुछ सुराग मिल जाएंगे। मैंने उनसे कहा कि इसकी जांच होनी चाहिए और दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए... जो भी हो, अगर वे दोषी हैं, तो वे दोषी हैं। चाहे पार्टी में कोई हो या बाहर का, दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। 28 फरवरी को मेरा कोई कार्यक्रम नहीं था, मैं चंडीगढ़ गया था..."

8 of 9
हिमानी नरवाल का सूटकेस में मिला शव - फोटो : अमर उजाला
वारदात से एक बार फिर उजागर हो गया है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। केंद्र सरकार के सामाजिक प्रगति सूचकांक से लेकर एनसीआरबी के आंकड़े गवाही दे रहे हैं कि हरियाणा देश का सबसे असुरक्षित राज्य बन चुका है। 

विज्ञापन

9 of 9
Himani Narwal Murder - फोटो : अमर उजाला
सूटकेस पड़ा होने की सूचना मिली थी। इसकी जांच में युवती का शव बरामद हुआ। युवती के गले में चुन्नी लिपटी मिली है। हत्या के बाद शव को यहां फेंका गया है। दुष्कर्म या किसी तरह की अनहोनी के बारे में पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। -रजनीश, डीएसपी, सांपला, रोहतक। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें