फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivratri 2023: शिवालयों में गूंज रहे हैं बम-बम भोले के जयकारे, जल चढ़ाने को लेकर उमड़ी भीड़

Sat, 18 Feb 2023 04:44 PM IST
नवीन दलाल डेस्क, रोहतक (हरियाणा)

सार

महाशिवरात्रि को लेकर सभी मंदिरों में खासे प्रबंध किए गए थे। शिव मंदिर में भक्तों की भीड़ देखने को मिली रही है। वहीं, अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहा। मंदिरों पर आकर्षक लाइट सहित विभिन्न प्रकार के फूलों की सजावट की गई।
विज्ञापन
1 of 8
मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
महाशिवरात्रि को लेकर रोहतक के गांव किलोई स्थित कपिलेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों का सैलाब देखने को मिला। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए छोटे-छोटे बच्चों सहित युवा व बुजुर्ग भी लंबी लंबी लाइनों में नजर आए। सभी मिलकर भोले बाबा को रिझाने के लिए पूरी श्रद्धा व भक्ति के साथ हर-हर महादेव के जयकारे लगाते नजर आए। वहीं शहर के मंदिरों में रात 12 बजे से ही भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक शुरू हो गया था। 

यमुनानगर में जलाभिषेक के लिए उमड़ने लगी भक्तों की भीड़
यमुनानगर के श्री आदिबद्री केदारनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालु सुबह से ही पूजा अर्चना के लिए पहुंचने लगे। वहीं आज जिले के प्रमुख मंदिरों प्राचीन शिव मंदिर भाटली, श्री पातालेश्वर मंदिर बूड़िया, श्री कालेश्वर मंदिर कलेसर के अलावा विभिन्न शिव मंदिरों में आज सुबह से ही श्रद्धालु शिवरात्रि भगवान शिव की पूजा अर्चना करने के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिरों के आसपास प्रसाद, दूध व अन्य सामान की दुकाने सजी है।
विज्ञापन

2 of 8
मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी - फोटो : अमर उजाला
भगवान शिव पर जलाभिषेक करने के लिए मंदिरों में उमड़ी भीड़
कैथल के मुख्य मंदिर श्री 11 रूद्री मंदिर, हुड्डा सेक्टर स्थित शिव मंदिर, हनुमान वाटिका स्थित शिव मंदिर, डाउनलोड स्थित श्री शिव शक्ति धाम मंदिर के अलावा अन्य सभी शिव मंदिरों में सुबह से ही भगवान शिव पर जलाभिषेक कर रहे हैं। विदित रहे कि सुबह 4:00 बजे ही मंदिरों के कपाट खुल गए थे। सुबह के समय से ही श्रद्धालु मंदिरों में जलाभिषेक के लिए आना शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

3 of 8
महाशिवरात्रि का पावन पर्व - फोटो : अमर उजाला
जलाभिषेक करने के लिए शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
रेवाड़ी में महाशिवरात्रि का पावन पर्व जिले भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। शहर सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में  जलाभिषेक करने को शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है! वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की ओर से पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। श्रद्धालु सुबह से ही शिवलिंग का जलाभिषेक करने के लिए मंदिर में लाइनों में लगे हैं। कई शिवभक्तों ने हरिद्वार से गंगाजल लाकर शिवलिंग पर चढ़ाया। रेवाड़ी शहर के बारापत्थर , घंटेश्वर मंदिर व सोलहराही तालाब पर श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक देखी जा रही है। श्रद्धालुओं ने मेले से सामान की खरीदारी की।

4 of 8
श्री आदिबद्री केदारनाथ मंदिर - फोटो : अमर उजाला
 श्री आदिबद्री केदारनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर पूजा अर्चना करते श्रद्धालु।
विज्ञापन

5 of 8
मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
महाशिलरात्री के महा पर्व श्रद्धालु शिवलिंग को जल चढ़ाने के लिए सुबह से ही मंदिरों में पहुंच रहे है। 
विज्ञापन

6 of 8
बम बम भोले के गूंजे जयकारे - फोटो : अमर उजाला
महाशिवरात्रि पर फतेहाबाद के शिव मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, बम बम भोले के गूंजे जयकारे 
फतेहाबाद में महाशिवरात्रि पर्व पर शनिवार को शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही है और बम-बम भोले के जयकारे गूंज रहे हैं। मंदिर कमेटियों की ओर से जलाभिषेक के लिए भीड़ को व्यवस्थित करने के विशेष प्रबंध किए गए हैं। मंदिरों को फूलों से लेकर लड़ियों से सजाया गया। ग्रामीण क्षेत्र के मंदिर प्रांगण में जलाभिषेक के साथ साथ मेले भी लगे हैं। मेले के दौरान बच्चों के लिए खिलौनों से लेकर खाने-पीने की स्टालों का भी प्रबंध किया गया है।
विज्ञापन

7 of 8
जलाभिषेक को पहुंच रहे लोग - फोटो : अमर उजाला
फूलों और मेहंदी से सजाए गए भोले, जलाभिषेक को पहुंच रहे लोग
पानीपत में महाशिवरात्रि पर शनिवार को सुबह से ही भक्तों की भीड़ पहुंचनी शुरू हो गई। शहर के ऐतिहासिक देवी मंदिर, श्री अवध धाम मंदिर, प्रेम मंदिर, श्री राम मंदिर, गीता मंदिर, जगन्नाथ मंदिर, शिव चौक स्थित शिव मंदिर समेत विभिन्न शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु पहुंचे।
विज्ञापन

8 of 8
मंदिरों में जल चढ़ाते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
अंबाला सिटी की सेक्टर 9 स्थित श्री महादेव मंदिर एवं सत्संग भवन में उमड़ रही शिव भक्तों की भीड़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें