फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Commonwealth Games: अमित की जीत पर बोले पिता विजेंद्र- इबकै सोना जीत कै देश का नाम रोशन करैगा म्हारा छोरा...

Thu, 04 Aug 2022 08:07 PM IST
भूपेंद्र सिंह जयदेव डागर, संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक (हरियाणा)

सार

गुरुवार को बॉक्सर अमित पंघाल (Amit Panghal) ने मैच जीतकर अपना पदक पक्का कर लिया है। अमित ने मैच जीतने के एक घंटे बाद पिता से फोन पर बात कर स्वर्ण पदक जीतने का भरोसा दिलाया। घर पर परिजनों ने अमित का मैच लाइव देखा।
विज्ञापन
1 of 5
अमित पंघाल के मुकाबले के दौरान प्वाइंट स्कोर करने पर खुश हुए परिजन। - फोटो : अनुराग श्रीवास्तव
ओलंपिक पाछै अमित थोड़ा सा माड़ा मन कर रया था, कॉमनवेल्थ म्ह बढ़िया खेलण लाग रया सै। हामनै भरोसा सै इबकै सोना जीत कै देश का नाम रोशन करैगा म्हारा छोरा। यह कहना है क्वार्टर फाइनल मैच में अमित पंघाल के जीतने के बाद उनके पिता विजेंद्र सिंह का।

हरियाणा के रोहतक के छोटे से गांव मायना में गुरुवार दोपहर बाद 2 बजे से ही परिजन और ग्रामीण अमित पंघाल के घर में मैच देखने के लिए इकट्ठा होने लगे थे। जैसे ही मैच शुरू हुआ तो अमित के प्रत्येक मुक्के पर मौजूद लोग तालियों के साथ पंघाल की प्रशंसा करने लगे। मैच में प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी को 5-0 से हराते ही ग्रामीण और परिजन खुशी से झूमने लगे। अमित के पिता विजेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को सेमीफाइनल और रविवार को फाइनल मुकाबला होगा। अब बस इसी पल का इंतजार है कि अमित फाइनल में जीतकर देश की झोली में गोल्ड मेडल डाले।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मैच जीतने के बाद अमित पंघाल भारतीय दल के साथ। - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि ओलंपिक में हारने के बाद करीब दो महीने तक तो अमित निराश था। वह ढंग से अभ्यास भी नहीं कर पा रहा था। बाद में अमित के कोच अनिल धनखड़ ने हौसला बढ़ाते हुए अभ्यास के लिए प्रेरित किया। पिता विजेंद्र ने बताया कि इस दौरान उन्होंने अमित को समझाया कि हार-जीत खेल का हिस्सा है। जो बीत गया उसे भूल कर भविष्य की तैयारी करो। कॉमनवेल्थ गेम्स के अब तक के सभी मैचों में शानदार प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल जीतने की उम्मीद कायम कर दी है। 
विज्ञापन

3 of 5
अमित पंघाल के मुकाबला जीतने पर खुशी से झूमे परिजन। - फोटो : @BFI और अनुराग श्रीवास्तव
फोन पर पिता को दिया भरोसा अबकी बार गोल्ड से नहीं चूकूंगा 
मैच खत्म होने के करीब एक घंटे बाद ही अमित ने अपने पिता के पास फोन किया। पिता विजेंद्र सिंह ने प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि बहुत अच्छा मैच खेला है। ऐसे ही अगले मैच में प्रदर्शन करना है। अमित ने पिता को भरोसा दिलाते हुए कहा कि आप चिंता मत करो अबकी बार गोल्ड से नहीं चूकूंगा।

4 of 5
मैच के दौरान नेहा के चेहरे पर दिखता चिंता का भाव। दूसरी और मैच जीतने पर चेहरे से झलकती खुशी। - फोटो : अनुराग श्रीवास्तव
कॉमनवेल्थ गेम्स में स्कॉटलैंड के लेनन मूलिगन और अमित पंघाल के बीच जैसे ही मैच शुरू हुआ तो सभी की आंखे स्क्रीन पर थी। इस दौरान भाई पंघाल की जीत के लिए बहन नेहा भी हाथ जोड़कर मैच देख रही थी। अमित पंघाल के मैच जीतने पर बहन की खुशी देखते ही बन रही थी। जीत के बाद बहन नेहा हाथ जोड़कर  मुस्कुराती नजर आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमित के मैच जीतने पर मां के पास फोन पर आए बधाई संदेश। - फोटो : अनुराग श्रीवास्तव
पिछले कॉमनवेल्थ में जीता था रजत पदक
अमित पंघाल अब तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीत चुके हैं। 2018 में एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक व कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीते थे। 2019 में वर्ल्ड चैंपियनशिप में रजत पदक व एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीते थे। इस बार वे कॉमनवेल्थ गेम्स के सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुके हैं। उनके प्रशंसकों को इस बार उनसे स्वर्ण पदक की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें