कोरोना और महंगाई के कारण लंकापति और उसके परिवार का कद छोटा हो गया है। वहीं सोनीपत में पहले जहां 55 फुट ऊंचे रावण व उनके परिवार के पुतलों का दहन होता था, वहीं अब इनका कद घटकर महज 25 फुट रह गया।
विज्ञापन
1 of 7
महेंद्रगढ़ के देवीलाल पार्क में रावण, मेघनाथ, कुंभकरण के साथ जलता कोरोना रूपी राक्षस का पुतला।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक पर्व दशहरा हरियाणा में धूमधाम से मनाया गया। प्रदेश के लगभग सभी शहरों में रावण मेघनाथ कुंभकरण के पुतले दहन किए गए। जींद में 47 फुट के रावण के पुतले का दहन किया गया। इसके साथ ही 40 40 फुट के पुतले मेघनाथ व कुंभकरण के जलाए गए। महेंद्रगढ़ में रावण मेघनाथ कुंभकरण के साथ-साथ कोरोन रूपी राक्षस का भी दहन किया गया। शहरों में दशहरा पर लगे मेलों में लोगों की भीड़ उमड़ी। झज्जर में राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने श्री राम पात्र के साथ अग्निबाण चलाकर रावण का पुतला दहन किया। कोरोना और महंगाई के कारण लंकापति और उसके परिवार का कद छोटा हो गया है। वहीं सोनीपत में पहले जहां 55 फुट ऊंचे रावण व उनके परिवार के पुतलों का दहन होता था, वहीं अब इनका कद घटकर महज 25 फुट रह गया। कामी रोड, सेक्टर-15 व नई अनाज मंडी में कारोनाकाल से पहले तक 45 से 55 फुट के पुतले बनाकर जलाए जाते थे।
विज्ञापन
2 of 7
झज्जर में धूं-धूं कर जलते पुतले।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर शहर के रामलीला मैदान में रावण, कुंभकरण व मेघनाथ के पुतलों का दहन किया गया। राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा कार्याक्रम के मुख्यातिथि रहे। उन्होंने श्रीराम के साथ अग्नि बाण चलाया।
विज्ञापन
महेद्रगढ़ में रावण, मेघनाथ, कुंभकरण के साथ-साथ बुराई के रूप में कोरोना रूपी राक्षस का पुतला भी बनाया
3 of 7
महेद्रगढ़ में बनाए गए रावण, मेघनाथ, कुंभकरण व कोरोना रूपी राक्षस के पुतले
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दशहरा पर्व पर झज्जर में रावण, मेघनाथ, कुंभकरण के साथ-साथ बुराई के रूप में कोरोना रूपी राक्षस का पुतला भी बनाया गया। यहां मेला में लोगों के लिए यह पुतला आकर्षण का केंद्र रहा।
4 of 7
जींद में जलते रावण, मेघनाद व कुंभकरण के पुतले।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जींद में 47 फुट का रावण व 40-40 फुट के मेघनाद व कुंभकरण के पुतले दहन किए गए। इस दौरान भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई। भाजपा नेता व जींद के भाजपा विधायक डॉक्टर कृष्ण मिड्डा के भाई राजन चिल्लाना इस मौके पर मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन
गोहाना में 45, गन्नौर में 40 और सोनीपत में 25-25 फुट के रावण के कुनबे के पुतलों का दहन किया
5 of 7
सोनीपत में जलते रावण, मेघनाद व कुंभकरण के पुतले।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत में दशहरा पर्व हर्षाल्लास के साथ मनाया गया। गोहाना में 45 फुट, गन्नौर में 40 फुट और सोनीपत में 25-25 फुट के रावण के कुनबे का दहन किया गया। असत्य पर सत्य की जीत के इस पर्व को देखते के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े। सभी स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
6 of 7
फतेहाबाद के टोहाना में रावण का पुतला दहन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहाबाद के टोहाना कस्बे में रावण के पुतले का दहन किया गया। पुतला दहन के दौरान मेला स्थल पर हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा थे।
सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने ‘श्रीराम’ संग चलाया अग्निबाण
7 of 7
श्रीराम के पात्र के साथ अग्निबाण चलाते राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने झज्जर के रामलीला मैदान में श्री राम के पात्र के साथ अग्निबाण चलाकर रावण के कुनबे के पुतलों का दहन किया। वह झज्जर में दशहरा समारोह में मुख्य अतिथि थे।