हरियाणवी मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी की हत्या के मामले में प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया था कि कार धीरे-धीरे नहर में गिरी थी और कार में एक महिला होने की बात भी सामने आई थी।
हरियाणवी मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी की हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। जांच और चश्मदीदों ने खुलासा किया है कि कार धीरे-धीरे नहर में गिरी थी। कार में एक महिला भी थी। ऐसे में आशंका है कि कार में शीतल ही थी। जबकि एक शख्स कार चला रहा था। जो बाद में तैरकर पानी से बाहर निकल आया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, शनिवार की रात को जैसे ही सूचना मिली थी तो तुंरत ही मॉडल टाउन और पुराना औद्योगिक थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी। कार नहर किनारे मुख्य सड़क पर न होकर नहर की दूसरी पटरी से होकर नहर में गिरी थी।
विज्ञापन
2 of 10
शीतल चौधरी की फाइल फोटो
- फोटो : Insta @simmi_choudhary_06
पुलिस ने जब घटना स्थल पर जांच की गई तो पता चला कि जहां पर कार नहर में गिरी थी वहां पर नहर किनारे अवरोध नहीं था। वहीं कार को धीरे-धीरे उतरने के निशान भी मौके पर मिले थे। पुलिस का मानना था कि ज्यादातर लोग कार लेकर नहर की मुख्य सड़क पर ही जाते हैं। कार जब अनियंत्रित होकर नहर में गिरती है तो तेजी से नहर में गिरती है कई बार सड़क से उछलकर सीधे नहर में चली जाती है। लेकिन, मौके पर ऐसा कुछ नजर नहीं आया था।
विज्ञापन
3 of 10
पानीपत में दिल्ली पैरलल नहर में मिली कार को निकालते हुए
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
धीरे-धीरे नहर में गिरी थी कार
प्रत्यक्षदर्शियों ने भी पुलिस को बताया था कि कार धीरे-धीरे नहर में गिरी थी और कार में एक महिला होने की बात भी सामने आई थी। दूसरी ओर कार चालक भी एक दिन तक पुलिस को घटना के बारे में जानकारी देने से बचता रहा।
4 of 10
पानीपत में दिल्ली पैरलल नहर में मिली कार को निकालते गोताखोर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुनील के साथ दिखी थी शीतल
मॉडल शीतल हत्या से पहले आखिरी बार दोस्त सुनील के साथ दिखी थी। चश्मदीदों और सीसीटीवी फुटेज में भी यह बात सामने आई है। घटना से पहले दोनों एक साथ एक कार में जाते हैं। जिस कार में वो साथ थे, वो कार भी बाद में पानीपत के पास नहर में मिली। शुरुआती जांच में सामने आया है कि कार सुनील कुमार के नाम पर रजिस्टर्ड है।
विज्ञापन
5 of 10
शीतल चौधरी की फाइल फोटो
- फोटो : Insta @simmi_choudhary_06
दोस्त ने हरियाणवी मॉडल की गला रेतकर की हत्या
हरियाणवी मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी की उसी के दोस्त ने गला रेतकर हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को दिल्ली पैरलल नहर में फेंक दिया। पुलिस को मॉडल का शव करीब 30 घंटे बाद सोनीपत जिले के खांडा गांव में एनसीआर वाटर चैनल में मिला है। उसके गले पर चाकू से कट के निशान मिले हैं। शीतल शनिवार को शूटिंग के लिए पानीपत अहर गांव गई थी। उसके वापस न आने पर बहन ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
6 of 10
शीतल चौधरी की फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
घटना के तार शनिवार को दिल्ली पैरलल नहर में मिली कार से जुडे हैं। प्रथम दृष्टया सामने आया कि आरोपी सुनील ने शीतल की हत्या कर शव का नहर में फेंक दिया था। बाद में हत्या को हादसा दिखाने के लिए अपनी कार को भी नहर में गिरा दिया था और खुद तैरकर बाहर आ गया था। पुलिस ने आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
7 of 10
शीतल चौधरी की फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
पानीपत की सतकरतार कॉलोनी की नेहा ने रविवार को मतलौडा थाने में शिकायत देकर बताया था कि उसकी बहन शीतल (24) उसके साथ ही रहती थी और हरियाणवी एल्बम में बतौर मॉडल काम करती थी। वह शनिवार को एक गाने की शूटिंग के लिए मतलौडा थाना क्षेत्र के अहर गांव गई थी। वह वापस नहीं पहुंची।
8 of 10
आरोपी सुनील
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। सोमवार को सोनीपत जिले के खरखौदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत खांडा गांव के अंतर्गत एक युवती का शव एनसीआर वाटर चैनल से बरामद कर लिया। जिसकी गले पर कट के निशान थे। पानीपत के मतलौडा और पुराना औद्योगिक थाना पुलिस सूचना मिलते ही सोनीपत पहुंची।
9 of 10
शीतल चौधरी की फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि वह शनिवार को पानीपत के विराट नगर फेज-3 के पास नहर में गिरी आई-20 कार में सवार थी। पुलिस ने शीतल के परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने उसकी शिनाख्त की।
डीएसपी मुख्यालय सतीश कुमार ने बताया कि मृतका की बहन ने आरोप लगाया कि सुनील ने उसकी हत्या कर शव नहर में फेंक दिया और हत्या को हादसा दिखाने के लिए गाड़ी को नहर में गिरा दिया। वह खुद तैरकर बाहर निकाल आया। पुलिस ने सुनील को जीटी रोड सिवाह स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया था। वह पुलिस के सामने भी अपना मुंह नहीं खोल रहा था। ऐसे में उस पर शक भी गहरा गया था।