हरियाणवी मॉडल शीतल हत्याकांड में आरोपी दोस्त सुनील ने पुलिस पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने पुलिस को बताया कि विवाद के बाद फिर से शीतल के करीब कैसे आया? इससे उसे हत्या का मौका मिला।
हरियाणवी मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी की हत्या के आरोपी और होटल मालिक सुनील कुमार ने रिमांड के दौरान पूछताछ में बड़ा खुलासा किया। हत्या के घटनाक्रम के बारे में सुनील ने पूरे विस्तार से बताया। उसने पुलिस से कहा कि शूटिंग के लिए शीतल उसकी गाड़ी में उसके साथ ही जाती थी। उसके बाद वह उसे लेकर आता था। 14 जून को भी ऐसा ही हुआ।
शीतल को कार में बिठाकर पानीपत के लिए चला, लेकिन वहां नहीं गया। रास्ते में कार के अंदर की बोतल खोली और दोनों ने शराब पार्टी की। दोनों शराब पीते हुए बात कर रहे थे। इसी बीच शीतल के मोबाइल पर विशाल की कॉल आ गई।
विज्ञापन
2 of 23
Simmi Chaudhary Murder
- फोटो : अमर उजाला
विशाल की कॉल आने पर हुआ विवाद
उसने कहा कि विशाल से बात न करे, लेकिन वह नहीं मानी। उसने बात की। थोड़ी देर बाद फिर से कॉल आ गई। मना करने के बावजूद इस बार भी उसने बात की। यह उससे बर्दाश्त नहीं हुआ और दोनों में झगड़ा हो गया।
विज्ञापन
3 of 23
पानीपत में दिल्ली पैरलल नहर में मिली कार को निकाला गया
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उसकी हत्या करने को उसने पहले से ठान रखा था। कार में चाकू भी इसी मकसद से रखा था। इसे निकाला और शीतल पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। आखिर में गर्दन रेती, जिससे उसकी जान चली गई।
शीतल से किया माफी मांगने का नाटक
विवाद के बाद फिर से शीतल के करीब आने पर भी सुनील ने बुधवार को बेहद अहम खुलासा किया। उसने पुलिस को बताया कि साजिश के तहत 15 दिन पहले उसने अपनी गलतियों के लिए शीतल से माफी मांगने का नाटक किया।
विज्ञापन
5 of 23
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी सुनील
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इससे वह फिर से नजदीक आ गई और उसके साथ समय बिताने लगी। इसी से उसे हत्या का मौका मिला। दो दिन की रिमांड के पहले दिन सुनील ने बताया कि शीतल से उसकी दोस्ती चार साल पहले हुई थी।
विज्ञापन
6 of 23
Simmi Chaudhary Murder
- फोटो : अमर उजाला
छह महीने पहले अलग हो गए थे दोनों
छह महीने पहले दोनों अलग हो गए थे, बातचीत भी बंद हो गई। इस बीच उसे पता चला कि शीतल विशाल से शादी कर रही है और दोनों के परिवारों में भी शादी के लिए बातचीत हो चुकी थी। सिर्फ तारीख तय होना रह गया था।
विज्ञापन
7 of 23
आरोपी सुनील
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शीतल से दोस्ती के चक्कर में बहुत पैसा खर्च हुआ
उससे यह बर्दाश्त नहीं हुआ कि शीतल किसी और की हो जाए व खुश रहे। वह शीतल को अपनी बर्बादी का जिम्मेदार मानता है। शीतल की वजह से उसके घर में भी कलह रहने लगी थी। शीतल से दोस्ती के चक्कर में उसका बहुत पैसा खर्च हुआ था। इसलिए, ठान लिया कि उसे मार डालेगा।
8 of 23
शीतल के हाथ पर बने टैटू
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुनील बोला, उम्मीद से जल्दी मिल गया शव
सीआईए-वन की टीम सुनील को सबसे पहले अहर गांव स्थित गोशाला में लेकर गई। यहां से ही वह शीतल को कार में बिठाकर ले गया था।यहां से क्राइम सीन री-क्रिएट करना शुरू किया। इसके उसे मतलौडा ले जाया गया।
9 of 23
शीतल के हाथ पर बने टैटू
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उसने बताया कि वह शीतल को शव को ऐसी जगह ठिकाने लगाना चाहता था, जहां से बरामदगी में काफी समय लगे। उसे उम्मीद नहीं थी कि शव इतनी जल्दी मिल जाएगा। उसने सोचा था कि नहर में बहकर काफी दूर चला जाएगा और बहुत देर से मिलेगा।
10 of 23
पानीपत में दिल्ली पैरलल नहर में मिली कार को निकालते हुए
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मतलौडा से वह गाड़ी लेकर दिल्ली पैरलल नहर पर पहुंचा। शनि मंदिर के साथ दूसरी पटरी से होते हुए जाटल रोड की तरफ चला। विराट नगर-फेज तीन के पास एकांत जगह मिलने पर शव नहर में फेंक दिया और फिर अपनी गाड़ी भी उतार दी। कार की खिड़की के शीशे खोल दिए थे। जब कार ढलान से नहर में जाने लगी तो वह कूद गया था।
11 of 23
शीतल चौधरी की फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
दोस्ती से कत्ल तक
सुनील ने बताया कि चार साल पहले वह मित्तल मॉल में काम करता था। माल के अंदर एक ब्यूटी पार्लर में शीतल भी काम करती थी। वहीं पर दोनों की दोस्ती हुई। इसके बाद उसने करनाल के माॅडल टाउन में सुकून नाम से होटल खोला। इसमें नौकरी पर शीतल को रख लिया।
12 of 23
पानीपत में दिल्ली पैरलल नहर में मिली कार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोस्ती में नजदीकी बढ़ती जा रही थी तो शीतल ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा। शीतल शादीशुदा थी, लेकिन बाद में उसका तलाक हो चुका था। दो बच्चे थे। बच्चे पति के पास रहते थे। लेकिन, जब उसे पता चला कि वह भी शादीशुदा है तो उसने शादी से इन्कार कर दिया।
13 of 23
शीतल चौधरी की फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
साढ़े तीन साल चली दोस्ती छह महीने पहले टूट गई और दोनों अलग-अलग हो गए। इसके बाद शीतल ने विशाल से शादी तय कर ली। उसके नाम का टैटू भी हाथ पर बनवा लिया। इसी की खुन्नस में मौका मिलते ही उसकी जान ले ली।
14 of 23
शीतल चौधरी की फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
रिमांड पर पूछताछ के दौरान सुनील ने शीतल की हत्या की वजह और घटनाक्रम के बारे में बताया है। उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया गया है।- सतीश कुमार, डीएसपी मुख्यालय, पानीपत
15 of 23
पानीपत में दिल्ली पैरलल नहर में मिली कार को निकालते गोताखोर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोस्त ने हरियाणवी मॉडल की गला रेतकर की हत्या
हरियाणवी मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी की उसी के दोस्त ने गला रेतकर हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को दिल्ली पैरलल नहर में फेंक दिया। पुलिस को मॉडल का शव करीब 30 घंटे बाद सोनीपत जिले के खांडा गांव में एनसीआर वाटर चैनल में मिला है। उसके गले पर चाकू से कट के निशान मिले थे। शीतल शनिवार को शूटिंग के लिए पानीपत अहर गांव गई थी। उसके वापस न आने पर बहन ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
16 of 23
Simmi Chaudhary Murder
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी सुनील ने शीतल की कार में हत्या की, शव को कार में ही छोड़ा। इसके बाद हत्या को हादसा दिखाने के लिए अपनी कार को भी नहर में गिरा दिया था, और खुद तैरकर बाहर आ गया था। पुलिस ने आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर लिया है।
17 of 23
शीतल का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बहन ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी
पानीपत की सतकरतार कॉलोनी की नेहा ने रविवार को मतलौडा थाने में शिकायत देकर बताया था कि उसकी बहन शीतल (24) उसके साथ ही रहती थी और हरियाणवी एल्बम में बतौर मॉडल काम करती थी।
18 of 23
Simmi Chaudhary Murder
- फोटो : अमर उजाला
वह शनिवार को एक गाने की शूटिंग के लिए मतलौडा थाना क्षेत्र के अहर गांव गई थी। वह वापस नहीं पहुंची। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। सोमवार को सोनीपत जिले के खरखौदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत खांडा गांव के पास एक युवती का शव एनसीआर वाटर चैनल से बरामद किया गया था।
परिजनों ने की थी शीतल की शिनाख्त
जिसकी गले पर कट के निशान थे। पानीपत के मतलौडा और पुराना औद्योगिक थाना पुलिस सूचना मिलते ही सोनीपत पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि वह शनिवार को पानीपत के विराट नगर फेज-3 के पास नहर में गिरी आई-20 कार में सवार थी। पुलिस ने शीतल के परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने उसकी शिनाख्त की।
डीएसपी मुख्यालय सतीश कुमार ने बताया कि मृतका की बहन ने आरोप लगाया कि सुनील ने उसकी हत्या कर शव नहर में फेंक दिया और हत्या को हादसा दिखाने के लिए गाड़ी को नहर में गिरा दिया। वह खुद तैरकर बाहर निकाल आया। पुलिस ने सुनील को जीटी रोड सिवाह स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया था।
सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोवर
शीतल सोशल मीडिया पर डांस-डिजिटल क्रिएटर और म्यूजिक वीडियो आर्टिस्ट के रूप में सक्रिय थीं। इंस्टाग्राम पर डांस, मेकअप, वीडियो, रील्स, और फैंस के सवालों का जवाब भी देती थीं। उनके फेसबुक पेज पर भी आत्मसंघर्ष, लव जैसे विषयों पर जुड़े पोस्ट शेयर किए गए हैं। शीतल ने यूट्यूब से भी म्यूजिक वीडियो अपलोड कर मॉडलिंग, डांस व सिंगिंग में खुद को स्थापित किया था।
शीतल और सिम्मी चौधरी के नाम से कई अकाउंट हैं। वह सबसे अधिक इंस्टाग्राम पर सक्रिय थीं। यहां उनके तीन अकाउंट हैं। शीतल चौधरी ऑफिशियल अकाउंट में 4.45 लाख फॉलोवर हैं। इसमें उन्होंने 420 पोस्ट शेयर की हैं। यहां अपने बायो में "सिंपल गर्ल" और "डांस की दीवानी" बताया है।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी सुनील
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सिम्मी चौधरी 23 के नाम पर बनी दूसरी आईडी में 18 हजार फॉलोवर हैं। यहां 1895 पोस्ट की गई हैं। इट्स शीतल चौधरी के नाम पर बनी आईडी में 2.4 हजार फॉलोवर हैं। यहां के बायो में "डांस लवर" और "लव बेस्टीज" बताया है। ट्रेंडिंग थीम पर वह डांस और मेकअप के नियमित वीडियो और रील्स पोस्ट करती थीं।