फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Simmi Chaudhary: चांद छू लेना चाहती थी शीतल... एक हाथ पर तितली और पक्षियों के टैटू, दूसरे पर इस शख्स का नाम

Wed, 18 Jun 2025 11:28 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, पानीपत

सार

हरियाणावी मॉडल शीतल चांद छू लेना चाहती थी। उसके एक हाथ पर तितली और पक्षियों के टैटू बने थे। दूसरे पर विशाल का नाम लिखा था। हत्यारे के वार से हाथ पर बना एक टैटू दो हिस्सों में कट चुका था। शीतल के शरीर पर कुल तीन टैटू थे। 
विज्ञापन
1 of 13
Simmi Chaudhary Murder - फोटो : अमर उजाला
बेरहमी से कत्ल की गई हरियाणवी मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी खुले आसमान में उड़ना चाहती थी। उसके दिल में बहुत कुछ करने की तमन्ना थी। उसकी ख्वाहिशों का अंदाजा उसके शरीर पर बने कई टैटू भी देते हैं। मॉडल शीतल ने सीधे हाथ की कलाई पर बड़ी तितली बनवा रखी थी। तितली के ऊपर एक लड़की बनी है। उसके ऊपर चांद। लड़की चांद को छूने की कोशिश में है।

यह टैटू बताता है कि शीतल अभी जीवन में बहुत कुछ करना चाहती थी। हत्यारे के वार से हाथ पर बना यह टैटू दो हिस्सों में कट चुका था। शीतल के शरीर पर कुल तीन टैटू थे। बाएं हाथ की कलाई पर अंग्रेजी में विशाल नाम लिखा था। इसके साथ दिल भी बना है।
विज्ञापन

2 of 13
शीतल के हाथ पर बने टैटू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बाएं कंधे पर कई कबूतर बनवा रखे थे। उड़ते कबूतर मानों गवाही देते हों कि शीतल भी जिंदगी के खुले आसमान में उड़ना चाहती थी। पर, शीतल के साथ उसकी ख्वाहिशें भी कत्ल हो गईं। 
विज्ञापन

3 of 13
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी सुनील - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं, कातिल दोस्त सुनील का कहना है कि सिम्मी के परिवार के लोगों ने उसकी शादी विशाल नाम के युवक से तय कर दी। सिम्मी ने विशाल के नाम का टैटू अपने हाथ पर गुदवा लिया था। यह टैटू देखकर उसे ऐसे लगता था जैसे कोई दिल पर छुरी चला रहा हो। उसने ठान लिया था कि सिम्मी को किसी और की नहीं होने देगा और उसकी जान ले लेगा। 

 

4 of 13
शीतल के हाथ पर बने टैटू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
साजिश के तहत कार में चाकू रख लिया। अब इंतजार सिर्फ मौका मिलने का था, लेकिन सिम्मी ने पहले ही उससे दूरी बना ली थी। उसे मौका मिल नहीं रहा था। इसलिए, खुद मौका बनाकर हत्या कर दी और इसका कोई पछतावा भी नहीं है। पुलिस को मॉडल की हत्या में और लोगों के भी शामिल होने का शक है। 

 
विज्ञापन

5 of 13
शीतल का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोस्त ने हरियाणवी मॉडल की गला रेतकर की हत्या
हरियाणवी मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी की उसी के दोस्त ने गला रेतकर हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को दिल्ली पैरलल नहर में फेंक दिया। पुलिस को मॉडल का शव करीब 30 घंटे बाद सोनीपत जिले के खांडा गांव में एनसीआर वाटर चैनल में मिला है। उसके गले पर चाकू से कट के निशान मिले थे। शीतल शनिवार को शूटिंग के लिए पानीपत अहर गांव गई थी। उसके वापस न आने पर बहन ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन

6 of 13
पानीपत में दिल्ली पैरलल नहर में मिली कार को निकालते गोताखोर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी सुनील ने शीतल की कार में हत्या की, शव को कार में ही छोड़ा। इसके बाद हत्या को हादसा दिखाने के लिए अपनी कार को भी नहर में गिरा दिया था, और खुद तैरकर बाहर आ गया था। पुलिस ने आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर लिया है।
 
विज्ञापन

7 of 13
शीतल का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बहन ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी
पानीपत की सतकरतार कॉलोनी की नेहा ने रविवार को मतलौडा थाने में शिकायत देकर बताया था कि उसकी बहन शीतल (24) उसके साथ ही रहती थी और हरियाणवी एल्बम में बतौर मॉडल काम करती थी।

 

8 of 13
शीतल चौधरी की फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
वह शनिवार को एक गाने की शूटिंग के लिए मतलौडा थाना क्षेत्र के अहर गांव गई थी। वह वापस नहीं पहुंची। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। सोमवार को सोनीपत जिले के खरखौदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत खांडा गांव के पास एक युवती का शव एनसीआर वाटर चैनल से बरामद किया गया था। 

 

9 of 13
शीतल चौधरी की फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
परिजनों ने की थी शीतल की शिनाख्त
जिसकी गले पर कट के निशान थे। पानीपत के मतलौडा और पुराना औद्योगिक थाना पुलिस सूचना मिलते ही सोनीपत पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि वह शनिवार को पानीपत के विराट नगर फेज-3 के पास नहर में गिरी आई-20 कार में सवार थी। पुलिस ने शीतल के परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने उसकी शिनाख्त की।

 

10 of 13
sheetal chaudhary - फोटो : Insta @simmi_choudhary_06
डीएसपी मुख्यालय सतीश कुमार ने बताया कि मृतका की बहन ने आरोप लगाया कि सुनील ने उसकी हत्या कर शव नहर में फेंक दिया और हत्या को हादसा दिखाने के लिए गाड़ी को नहर में गिरा दिया। वह खुद तैरकर बाहर निकाल आया। पुलिस ने सुनील को जीटी रोड सिवाह स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया था। 

 

11 of 13
sheetal chaudhary - फोटो : Insta @simmi_choudhary_06
सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोवर
शीतल सोशल मीडिया पर डांस-डिजिटल क्रिएटर और म्यूजिक वीडियो आर्टिस्ट के रूप में सक्रिय थीं। इंस्टाग्राम पर डांस, मेकअप, वीडियो, रील्स, और फैंस के सवालों का जवाब भी देती थीं। उनके फेसबुक पेज पर भी आत्मसंघर्ष, लव जैसे विषयों पर जुड़े पोस्ट शेयर किए गए हैं। शीतल ने यूट्यूब से भी म्यूजिक वीडियो अपलोड कर मॉडलिंग, डांस व सिंगिंग में खुद को स्थापित किया था।


 

12 of 13
sheetal chaudhary - फोटो : Insta @simmi_choudhary_06
शीतल और सिम्मी चौधरी के नाम से कई अकाउंट हैं। वह सबसे अधिक इंस्टाग्राम पर सक्रिय थीं। यहां उनके तीन अकाउंट हैं। शीतल चौधरी ऑफिशियल अकाउंट में 4.45 लाख फॉलोवर हैं। इसमें उन्होंने 420 पोस्ट शेयर की हैं। यहां अपने बायो में "सिंपल गर्ल" और "डांस की दीवानी" बताया है। 


 
विज्ञापन

13 of 13
sheetal chaudhary - फोटो : Insta @simmi_choudhary_06
सिम्मी चौधरी 23 के नाम पर बनी दूसरी आईडी में 18 हजार फॉलोवर हैं। यहां 1895 पोस्ट की गई हैं। इट्स शीतल चौधरी के नाम पर बनी आईडी में 2.4 हजार फॉलोवर हैं। यहां के बायो में "डांस लवर" और "लव बेस्टीज" बताया है। ट्रेंडिंग थीम पर वह डांस और मेकअप के नियमित वीडियो और रील्स पोस्ट करती थीं।

यह भी पढ़ें: Simmi Chaudhary Murder: 'मुझे ठुकराकर शीतल ने इस शख्स को अपनाया... इसलिए मारा'; कातिल ने सुनाई उस रात की कहानी


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें