फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में क्रूरता: 'बच्चे को 4 मिनट तक खिड़की से लटकाया, रोया तो...', मासूम से बर्बरता करने वालों का कबूलनामा

Wed, 01 Oct 2025 12:59 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, पानीपत

सार

पानीपत में स्कूल में मासूम से क्रूरता करने के मामले में पुलिस टीम मंगलवार को आरोपी प्रिंसिपल रीना और वैन चालक अजय को लेकर सुबह 11 बजे स्कूल पहुंची जहां शिक्षा विभाग की ओर से लगाई सील को खोलकर पुलिस अंदर पहुंची। पुलिस ने एक-एक कमरे की छानबीन की। दोनों आरोपियों से क्राइम सीन की जानकारी ली। 
विज्ञापन
1 of 11
child beat up at school - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत के जाटल रोड स्थित सृजन पब्लिक स्कूल में बच्चे को उल्टा लटकाकर पीटने के मामले में क्राइम सीन दोहराया गया। आरोपी वैन चालक अजय ने बताया कि प्रिंसिपल नीचे कमरे में बच्चों को पढ़ा रही थी। मैडम ने बच्चे को डराने को कहा तो वह एक बच्चे को लेकर पहली मंजिल पर बने कमरे में ले गया जहां पर रस्सी से उसके पैर बांधे और खिड़की में बांधकर उल्टा लटका दिया। 

चार मिनट तक लटकाने के बाद जब वह रोने लगा तो खोल दिया और रस्सी को अपने घर ले गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर रस्सी भी बरामद कर ली। पुलिस टीम मंगलवार को आरोपी प्रिंसिपल रीना और वैन चालक अजय को लेकर सुबह 11 बजे स्कूल पहुंची जहां शिक्षा विभाग की ओर से लगाई सील को खोलकर पुलिस अंदर पहुंची। 
विज्ञापन

2 of 11
child beat up at school - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने एक-एक कमरे की छानबीन की। दोनों आरोपियों से क्राइम सीन की जानकारी ली। प्रिंसिपल रीना ने बताया कि वह टीन शेड में बच्चों को पढ़ा रही थी। उसी समय बच्चे ने कुछ शरारत की तो वैन चालक को डांटने के लिए कह दिया वह उसे ऊपर कमरे में लेकर गया। 
 
विज्ञापन

3 of 11
स्कूल में बच्चे को उल्टा लटकाकर पीटा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
'टीम उस कमरे में भी पहुंची जहां बच्चे को उल्टा लटकाया था'
पुलिस टीम उस कमरे में भी पहुंची जहां उसे उल्टा लटकाया था। टीम यहां करीब आधे घंटे तक रही। पुलिस ने दिनभर दोनों आरोपियों से पूछताछ की है। एसआईटी प्रभारी डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स ने भी आरोपियों के बयान दर्ज किए। उन्होंने एक बार फिर आरोपियों से पूछताछ की। पूछताछ में कुछ अन्य तथ्य भी सामने आए हैं। 

4 of 11
स्कूल के बाहर पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीन ऑफ क्राइम टीम की प्रभारी डॉ. नीलम आर्य ने भी स्कूल में पहुंचकर जांच की। टीम ने स्कूल के एक-एक कोने का बारीकी से निरीक्षण किया जिस खिड़की से बच्चे को लटकाया गया था उसकी ऊंचाई और रस्सी की लंबाई से लेकर अन्य तथ्य की रिपोर्ट तैयार की।
 
विज्ञापन

5 of 11
स्कूल के जिस कमरे में बच्चे को लटकाया गया था उसकी जांच करती टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वीडियो साझा करने वाला भी रडार पर
आरोपी ने रिश्ते के भाई के मोबाइल फोन से पिटाई का वीडियो साझा कराया था। उसने एक साथ कई वीडियो उसे व्हाट्सएप पर भेजे थे। जिसके बाद उसने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा किया था। जिसके बाद यह वीडियो और बच्चे को उल्टा लटकाने की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। दो अन्य बच्चों की पिटाई का वीडियो भी उसी अकाउंट से साझा किया था। जिन्हें बाद में डिलीट कर दिया। वीडियो साझा करने वाले को भी मुकदमे की जांच के दायरे में लाया गया। जांच के बाद उसे गिरफ्तार किया जाएगा।


 
विज्ञापन

6 of 11
पुलिस ने आरोपी वैन चालक और स्कूल की प्रिंसिपल को गिरफ्तार किया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह था मामला
पानीपत के जाटल रोड स्थित सृजन पब्लिक स्कूल में बच्चे के साथ क्रूरता का मामला सामने आया था। दूसरी कक्षा के सात साल के मासूम ने होमवर्क नहीं किया तो शिक्षिका को इतना नागवार गुजरा कि उसने सजा देने के लिए स्कूल के वैन चालक से उसे पिटवा दिया। चालक ने बच्चे के पैर रस्सी से बांधकर खिड़की से उल्टा लटकाकर पिटाई की। इसकी शिकायत करने पर आरोपी ने परिजनों को धमकाने के लिए उनके घर कुछ युवक भेज दिए। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल और वैन चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

 
विज्ञापन

7 of 11
स्कूल के बाहर बच्चे और अभिभावकों से पूछताछ करते अधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना 13 अगस्त की है। स्कूल प्रबंधन ने डेढ़ महीने तक परिवार से इस घटना को छिपाए रखा। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद परिजनों को इसका पता चला। पुलिस को दी शिकायत में बच्चे की मां ने बताया कि प्रिंसिपल को शिकायत देने पर उनको बताया गया कि बच्चे के होमवर्क न करने पर शिक्षिका ने वैन चालक अजय को बुलाया था।। अजय मासूम को स्कूल की ऊपरी मंजिल पर कमरे में ले गया। 

8 of 11
इसी स्कूल में बच्चों के साथ की जाती थी क्रूरता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पैर बांधकर खिड़की से उल्टा लटकाया
वहां पहले बच्चे को पीटा, फिर रस्सी से पैर बांधकर खिड़की से उल्टा लटका दिया। उसने इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। उसने वीडियो साथियों को भी भेजा था। 

9 of 11
मामला खुलने के बाद स्कूल को सील कर दिया गया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मासूम छात्र ने बताई जुल्म की दास्तां
मासूम बच्चे ने बताया कि मेरी रबर गुम हो गई थी। मैं उसे ढूंढ रहा था। इतनी सी बात पर रेनू मैडम को गुस्सा आ गया। उन्होंने मुझे पास बुलाया। पहले खुद पीटा और फिर ड्राइवर अंकल को बुला लिया। उनसे कहा कि इसे दूसरे कमरे में ले जाओ और उल्टा लटका दो। अंकल ने बहुत पीटा और हाथ पैर बांध दिए। मैं रो रहा था लेकिन अंकल को तरस नहीं आया। "मैंने अंकल से कहा, प्लीज और मत पीटना। अब कोई गलती नहीं करूंगा लेकिन वे रुके नहीं। 

 

10 of 11
child beat up at school - फोटो : अमर उजाला
बाद में मैडम ने कह दिया था कि अगर किसी को बताया तो अंजाम बहुत बुरा होगा। मुझे लगा कि मैडम फिर से उल्टा लटकवा देगी। इसी डर से चुप रहा। बच्चे ने सोमवार को बाल कल्याण समिति के सामने बहुत धीमी आवाज में बताया कि उस दिन से उसे ठीक से नींद भी नहीं आ रही है। जब आंख लगती तो डरावने सपने आते हैं। कमरे में अकेले जाता है तो डर लगता है। वह इतना डर गया था कि पढ़ाई में मन ही नहीं लग रहा था। 
विज्ञापन

11 of 11
आरोपी प्रिंसिपल रेनू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रिंसिपल और वैन चालक को दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। साथ ही घटना स्थल की निशानदेही भी कराई गई है। कुछ अन्य आरोपियों की संलिप्ता होने की बात सामने आई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। -सतीश वत्स, डीएसपी मुख्यालय व एसआईटी प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें