महिपाल ढांडा।
- फोटो : अमर उजाला
महिपाल ढांडा : विधायक पानीपत ग्रामीण जीवन परिचय
नाम : महिपाल ढांडा
पिता : ताराचंद ढांडा
माता : ओमपति देवी
पैतृक गांंव : कवी, मतलौडा
जन्म : 16 सितंबर 1974
शिक्षा : स्नातक
विधानसभा : पानीपत ग्रामीण विधानसभा।
जीत : पानीपत ग्रामीण विधानसभा में 2014 में भाजपा के टिकट पर पहली बार विधायक बनें। उन्होंने 62074 वोट लेकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 36132 वोटों से हराया। 2019 में पानीपत ग्रामीण विधानसभा से मैदान में उतरे। उन्होंने 67086 वोट लेकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जजपा के देवेंद्र कादियान को 21961 मतों से हराया। उनको 40.77 और देवेंद्र कादियान को 27.42 प्रतिशत वोट मिले।
परिवार : तीन भाई व दो बहन। सबसे बड़े हरपाल ढांडा, फिर रणपाल ढांडा और सबसे छोटे महिपाल ढांडा हैं।
संघ व राजनीतिक परिचय : बाल्यकाल से स्वयंसेवक और तृतीय वर्ष शिक्षित हैं। 1996 से 2004 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में प्रदेश सहमंत्री रहे। 2004 में भाजपा जिला पानीपत उपाध्यक्ष, 2006 से 2009 तक पानीपत भाजपा जिला महामंत्री, 2009 से 2012 तक हरियाणा भारतीय जनता युवा मोर्चा केप्रदेशाध्यक्ष। 2012 में हरियाणा भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष, 2014 में पानीपत ग्रामीण विधानसभा से विधायक बनें। 2019 में दोबारा पानीपत ग्रामीण विधानसभा से विधायक बनें। हरियाणा भाजपा में प्रदेश उपाध्यक्ष और मार्च 2024 में हरियाणा सरकार में विकास एवं पंचायत व सहकारिता राज्यमंत्री बनें।