फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरहम पति: चाकू से गोद-गोदकर पत्नी को मार डाला, लाश के पास रो रहा था बेटा, खौफनाक है ये वारदात

Fri, 11 Jun 2021 02:59 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)

सार

हरियाणा के पानीपत में एक व्यक्ति ने अपनी 50 वर्षीय पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने महिला पर 15 से ज्यादा बार चाकू से वार किए। वारदात के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैली है। वहीं घर में कोहराम मचा है। पुलिस ने बेटे की शिकायत पर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
मृतक महिला की फाइल फोटो और आरोपी पति।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत के राज नगर में पति ने 15 से ज्यादा बार चाकू घोंपकर पत्नी की बेरहमी हत्या से कर दी। वारदात बुधवार शाम की है। बाजार से शॉपिंग कर बेटा-बेटी घर लौटे तो मां को खून से लथपथ फर्श पर पड़ा देखा। पिता के हाथ में चाकू था और हाथ खून से सने थे। उनका छोटा भाई मां के पास बैठकर रो रहा था। सूचना मिलते ही आठ मरला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान बेटे की शिकायत पर पिता के खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


राजनगर निवासी विकास कुमार ने बताया कि पिता विनोद कुमार शराब पीने के आदी है। वह मां संतोष (50) पर शक करता था। इस कारण उनका झगड़ा होता रहता था। बुधवार सुबह भी दोनों का झगड़ा हुआ था। शाम को बहन के साथ वह सामान खरीदने बाजार गया। कुछ देर बार भाई विशाल ने कॉल कर सूचना दी कि पिता फिर से मां के साथ झगड़ा कर रहे हैं।

विज्ञापन

जब वे घर पहुंचे तो मां बेडरूम में फर्श पर खून से लथपथ पड़ी थी। विकास ने बताया कि उन्होंने पिता से मां की हत्या का कारण पूछा तो उसने कहा कि वह रोज-रोज के झगड़े से परेशान हो चुका था, इसलिए सोचा कि आज इसे खत्म कर दिया जाए।

अब मैंने तेरी मां का काम तमाम कर दिया है। विकास ने बताया कि पिता ने मां के पूरे शरीर पर चाकू से वार कर रखे थे। गले, सीने, पेट, और पैरों पर 15 से ज्यादा घाव थे, जिस वजह से उनकी मौत हो गई।

एसएचओ योगेश कटारिया ने बताया कि बेटे की शिकायत पर आरोपी पिता पर धारा 302 के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को गुरुवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। 

घर आई हुई थी बहन, इसलिए गए थे बाजार 
विकास ने बताया कि दोनों भाई अविवाहित हैं। शादीशुदा बहन करीब तीन माह से उनके पास रह रही थी। दो दिन बाद उसे ससुराल लौटना था, इसलिए वे बाजार सामान खरीदने गए थे। उन्हें नहीं पता था कि उनके जाते ही पिता मां को मौत के घाट उतार देगा। विकास ने बताया कि वह दोनों भाई फैक्टरी में काम कर घर चलाते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें