फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में बच्ची पर हमला: फ्री फायर खेलने का शौकीन था आठ साल का छात्र, गेम की तर्ज पर किया था अटैक; बड़ा खुलासा

Sun, 01 Nov 2026 12:22 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, पंचकूला

सार

पंचकूला के एक सरकारी स्कूल में छह साल की बच्ची पर आठ साल के छात्र के हमले की वीभत्स घटना ने सबको चौंका दिया है। जांच में सामने आया है कि बच्चा मोबाइल पर फ्री फायर गेम खेलने का शौकीन था लेकिन करीब डेढ़ महीने पहले परिजनों ने उसे मोबाइल देना बंद कर दिया था। गेम की तर्ज पर ही आरोपी ने हमला किया था।
विज्ञापन
1 of 12
Panchkula School Attack - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पंचकूला के सरकारी स्कूल में छह साल की स्पेशल बच्ची पर आठ वर्षीय छात्र के हमले के मामले में हरियाणा सरकार ने कार्रवाई शुरू कर दी है। बच्ची के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने शनिवार को स्कूल प्रबंधन के खिलाफ जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। 

स्कूल पर बच्चों की सुरक्षा व देखभाल में लापरवाही बरतने का आरोप है। वहीं, देर शाम बच्चे को जुवेनाइल जिस्टस बोर्ड के सामने पेश कर अंबाला के बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। वहीं, घटना के बाद परिजनों ने स्कूल के बाहर विरोध भी जताया। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 12
Panchkula School Attack - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शिक्षा विभाग ने बच्ची की कक्षा इंचार्ज सिमरनजीत और हमला करने वाले छात्र की कक्षा इंचार्ज पूजा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। प्रधानाचार्य पर कार्रवाई के लिए शिक्षा निदेशक जितेंद्र दहिया को पत्र भेजा गया है। शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा के निर्देश पर दो कमेटियां गठित की गई हैं। शिक्षा विभाग की तीन सदस्यीय कमेटी 24 घंटे के भीतर व जिला प्रशासन की पांच सदस्यीय कमेटी सात दिन में रिपोर्ट देगी। 
विज्ञापन

3 of 12
स्कूल में बच्ची पर हमले के बाद मौके पर परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जांच में स्कूल स्टाफ की जिम्मेदारी तय करने के साथ सुरक्षा व्यवस्था में हुई चूक की भी पड़ताल होगी। हरियाणा बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने भी स्वत: संज्ञान लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को नोटिस जारी किया है। आयोग ने 28 अक्तूबर की घटना की परिस्थितियों, स्कूल में निगरानी व्यवस्था, तत्काल उठाए गए कदमों, सीसीटीवी और ड्यूटी रोस्टर का ब्योरा मांगा है।
 

4 of 12
स्कूल में बच्ची पर हमले के बाद मौके पर परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आयोग की अध्यक्ष त्रिप्ति हरिपाल श्योराण ने शनिवार को पीजीआई पहुंचकर बच्ची के परिजनों से मुलाकात की। बच्ची के चेहरे और नाक में फ्रैक्चर सहित गंभीर चोटें आई हैं। उसकी हालत खतरे से बाहर है। सरकार पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन बच्ची के इलाज का पूरा खर्च उठाएगी। परिवार की सहायता के लिए एक वरिष्ठ अधिकारी भी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

5 of 12
स्कूल में बच्ची पर हमले के बाद मौके पर परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सवा तीन मिनट का सीसीटीवी फुटेज वायरल    
28 अक्तूबर को हुई इस घटना का सवा तीन मिनट का फुटेज वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि आठ वर्षीय छात्र पहले बच्ची का सिर बेंच पर पटकता है। इसके बाद लात-घूंसों से हमला करता है। इस बीच में कई बार बाल पकड़कर घसीटता भी है। फिर ईंट और डस्टबीन से कई बार प्रहार करता है। बच्ची अचेत हो जाती है, फिर भी आरोपी छात्र उस पर हमला करता रहता है। 



 
विज्ञापन

6 of 12
स्कूल में बच्ची पर हमले के बाद मौके पर परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना का पता तब चला जब ऑटो चालक बच्ची को लेने स्कूल गया, लेकिन वो वहां नहीं मिली। बच्ची के पिता ने स्कूल पहुंचकर तलाश की तो वह कक्षा के अंदर गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली। पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन बच्ची को करीब 36 घंटे बाद होश आया। 

 
विज्ञापन

7 of 12
स्कूल में बच्ची पर हमले के बाद मौके पर परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मासूम कमरे में खून से लथपथ पड़ी रही, बाहर से ताला लगाकर चला गया चौकीदार
स्कूल में आठ वर्षीय छात्र के हमले के बाद छह वर्षीय बच्ची पहली मंजिल के कमरे में खून से लथपथ पड़ी रही, लेकिन किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। परिजनों का आरोप है कि स्कूल बंद करते समय चौकीदार ने कमरे के अंदर बच्ची के होने की जांच तक नहीं की। दरवाजे की कुंडी लगी देखकर बाहर से ताला लगाया और चला गया। 

 

8 of 12
स्कूल में बच्ची पर हमले के बाद मौके पर परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बच्ची के चाचा के अनुसार, आरोपी छात्र ने कमरे में ले जाकर उसके सिर और चेहरे पर ईंट से कई वार किए थे। काफी देर बाद ऑटो चालक बच्ची को लेने पहुंचा तो वह नहीं मिली। तलाश के दौरान पहली मंजिल के कमरे पर बाहर से ताला लगा मिला। कमरा खुलवाया तो बच्ची अंदर लहूलुहान हालत में पड़ी थी। इस खुलासे ने स्कूल में छुट्टी के समय बच्चों की सुरक्षा और कमरों की जांच के इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

9 of 12
स्कूल में बच्ची पर हमले के बाद मौके पर परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लापरवाही यहां भी: दो कक्षाओं के 80 बच्चों को एक साथ पढ़ाया जा रहा था
शिक्षा विभाग की जांच में सामने आया है कि घटना के समय बाल वाटिका की दो कक्षाओं के करीब 80 बच्चे एक साथ पढ़ रहे थे। 
 

10 of 12
स्कूल में बच्ची पर हमले के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों को समझाती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फ्री फायर गेम खेलने का शौकीन था आठ साल का छात्र
पंचकूला के एक सरकारी स्कूल में छह साल की बच्ची पर आठ साल के छात्र के हमले की वीभत्स घटना ने सबको चौंका दिया है। बच्ची पर हुए हमले के बाद अब छात्र के व्यवहार, दिनचर्या और पारिवारिक माहौल से जुड़े पहलुओं की पड़ताल हो रही है। 

 

11 of 12
स्कूल में बच्ची पर हमले के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों को समझाती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सामने आया है कि बच्चा मोबाइल पर फ्री फायर गेम खेलने का शौकीन था लेकिन करीब डेढ़ महीने पहले परिजनों ने उसे मोबाइल देना बंद कर दिया था। पुलिस उसकी मानसिक स्थिति का आकलन कराने के लिए मनोचिकित्सक की राय ले रही है। वहीं, पड़ोसियों के मुताबिक बच्चा सामान्य स्वभाव का था। वह गली में दूसरे बच्चों के साथ खेलता था और उन्होंने पहले कभी उसमें आक्रामक व्यवहार नहीं देखा। बच्ची के पिता सेक्टर-20 में सैलून चलाते हैं। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना से पहले बच्चे के व्यवहार में कोई बदलाव आया था या नहीं। उसके पारिवारिक माहौल, दिनचर्या और स्कूल में दूसरे बच्चों के साथ व्यवहार की जानकारी भी जुटाई जा रही है। फिलहाल मोबाइल गेम खेलने और इस घटना के बीच किसी संबंध की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

12 of 12
पंचकूला स्कूल में बच्चे ने बच्ची पर किया हमला - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
क्या है फ्री फायर गेम
फ्री फायर एक ऑनलाइन एक्शन और शूटिंग गेम है जिसे बैटल रॉयल गेम कहा जाता है। इसमें खिलाड़ी पैराशूट से एक द्वीप पर उतरते हैं और हथियार, गोलियां व अन्य जरूरी सामान जुटाते हैं। इसके बाद दूसरे खिलाड़ियों से मुकाबला होता है। अंत तक बचा रहने वाला खिलाड़ी जीतता है। इसमें दोस्तों के साथ टीम बनाकर भी खेला जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें