पिछले 24 घंटों में चंडीगढ़ में 72.4 एमएम बारिश दर्ज की गई। इसके साथ अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री और न्यूनतम 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार सुबह दोबारा शुरू हुई बरसात से परेशानी बढ़ गई है।
चंडीगढ़ समेत पंचकूला और मोहाली में मंगलवार को हुई बरसात ने हाहाकार मचा दिया था। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान जताया है।
साथ ही बारिश का एक्सट्रीम अलर्ट जारी किया गया है। वहीं भारी बारिश से सुखना झील का जलस्तर बढ़कर 1161.4 फीट पहुंच गया। यह डेंजर लेवल 1163 फीट से महज 1.6 फीट नीचे है। बुधवार को सुखना के फ्लड गेट खोल दिए गए।
विज्ञापन
2 of 6
चंडीगढ़ में बरसात के बाद जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ में बुधवार सुबह एक बार फिर मौसम ने करवट ली। सुबह करीब 7:30 बजे से शहर में बारिश दोबारा शुरू हो गई, जिसके बाद सड़कों पर आवाजाही प्रभावित होने लगी है। मंगलवार को हुई तेज बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में जलभराव और ट्रैफिक की समस्या सामने आई थी। वहीं पंचकूला में सुबह हल्की बारिश से काम पर जाने वालों को खासी परेशानी हुई।
मंगलवार को चंडीगढ़ में महज दो घंटे में 72.4 मिमी बारिश दर्ज की गई थी जो इस मानसून सीजन की सबसे भारी दो घंटे की बारिश रही।
विज्ञापन
3 of 6
चंडीगढ़ सेक्टर 12 पीजीआई के नाइन होस्टल की दीवार बारिश के बाद गिरी
- फोटो : संवाद
बुधवार सुबह बारिश ऐसे समय शुरू हुई है, जब बड़ी संख्या में स्कूल जाने वाले बच्चे, अभिभावक और ऑफिस जाने वाले लोग घरों से निकल रहे हैं। बारिश अगर इसी तरह जारी रहती है तो अगले एक-दो घंटे में शहर के प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ने और जलभराव की स्थिति बनने की आशंका है।
आसमान पूरी तरह बादलों से घिरा हुआ है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट में भी क्षेत्र में मानसून गतिविधि बने रहने और बारिश की संभावना जताई गई है।
मंगलवार की बारिश के बाद चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में जलभराव से लोगों को काफी परेशानी हुई थी। ऐसे में आज सुबह शुरू हुई बारिश ने एक बार फिर शहरवासियों की चिंता बढ़ा दी है।
4 of 6
मोहाली में बरसात
- फोटो : संवाद
अगस्त में पिछले पांच वर्षों की 24 घंटे की अधिकतम बारिश देखें तो 2024 में 129.7 एमएम, 2023 में 84 एमएम, 2022 में 57.9 एमएम और 2021 में 55.4 एमएम बारिश दर्ज हुई थी।
विज्ञापन
5 of 6
सेक्टर 22 की मार्केट में घुसा पानी
- फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ में अगस्त महीने में 24 घंटे की सबसे अधिक बारिश का ऑल-टाइम रिकॉर्ड 241.6 एमएम है। यह रिकॉर्ड 3 अगस्त 2004 को बना था। मंगलवार की 72.7 एमएम बारिश इस रिकॉर्ड से काफी कम रही।
कालका में बरसात और नदी के तेज बहाव से हंडिया मोहल्ले का पुल क्षतिग्रस्त
बुधवार को हुई बरसात और नदी में तेज बहाव के चलते कालका के हंडिया मोहल्ले का लोहे का पुल एक छोर से टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि पुल टूटने के समय वहां से कोई राहगीर या वाहन चालक नहीं गुजर रहा था। हादसे में अभी तक किसी प्रकार के जानी नुकसान की सूचना नहीं है।
पुल के क्षतिग्रस्त होने के कारण यहां से गुजरने वाले राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को अब दूसरे और लंबे रास्ते से होकर जाना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी सितार चंद, अंकित सहित अन्य लोगों ने बताया कि लोहे का यह पुल पिछले लंबे समय से खस्ता हालत में था। पुल के पुनर्निर्माण को लेकर स्थानीय लोग कई बार प्रशासन से मांग कर चुके हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि पुल टूटने से आसपास के घरों को भी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने प्रशासन से जनहित को देखते हुए क्षतिग्रस्त पुल का जल्द से जल्द पुनर्निर्माण करवाने की मांग की है, ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी न हो और किसी बड़े हादसे की आशंका को टाला जा सके।