फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal Rain: दो घंटे की बारिश में ही शहर बना तालाब, 40 एमएम से अधिक हुई बारिश

Tue, 03 Sep 2024 07:02 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)

सार

हरियाणा के कैथल में मंगलवार को शहर में महज दो घंटे तक ही हुई बारिश में शहर तालाब बन गया। ऐसे में बारिश के बाद पानी निकासी का कोई प्रबंध न होने से लोगों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
1 of 5
कैथल में हुई बारिश। - फोटो : संवाद
हरियाणा के कैथल में मंगलवार को शहर में महज दो घंटे तक ही हुई बारिश में शहर तालाब बन गया। ऐसे में बारिश के बाद पानी निकासी का कोई प्रबंध न होने से लोगों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ी। इस बारिश ने शहर में जिला प्रशासन की ओर से की गई पानी निकासी के दावों की पोल खोल दी। पानी की निकासी के पर्याप्त इंतजाम ना होने के चलते शहर की सड़कें पानी से लबालब हो गईं। कई घंटों बाद तक बारिश के पानी की निकासी नहीं हो पाई। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
कैथल में बारिश - फोटो : संवाद
जगह-जगह जलभराव के कारण राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शहर में कई जगह पानी जमा होने से दुकानदारों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन

3 of 5
कैथल में बारिश - फोटो : संवाद
सीवर लाइन की सफाई न होने के कारण बंद होने पर गलियों और सड़कों पर जल जमाव हो गया। शहर के मुख्य चौक चौराहों और सड़कों के किनारे पानी इकट्ठा होने के कारण काफी समय तक आवागमन प्रभावित रहा। 

4 of 5
कैथल में हुई बारिश। - फोटो : संवाद
बाजारों में पानी के बहाव के कारण कई जगह मोटरसाइकिल व स्कूटी भी एक स्थान से दूसरे स्थान पर पानी में बह गई। दुकानदार वाहनों को पानी से निकलते हुए दिखाई दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कैथल में हुई बारिश। - फोटो : संवाद
वहीं, दूसरी तरफ बारिश से मौसम सुहावना हो गया। मंगलवार को जिले में 40 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश के कारण पूरे शहर में करीब चार घंटे तक बिजली भी गुल हुई। इस दौरान लघु सचिवालय में आए लोगों के काम नहीं हो पाए। इस बारिश में पछेती फसलों को लाभ मिलेगा, इससे किसानों के चेहरे खिले हैं।
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें