फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: झज्जर में मां बुद्धों के दर्शन के लिए लगी लंबी लाइन, महेंद्रगढ़ में माता शीतला के मेले उमड़ी भीड़

Wed, 03 Apr 2024 01:12 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/महेंद्रगढ़ (हरियाणा)

सार

महेंद्रगढ़ के मसानी चौक पर बुधवार को माता शीतला के मेले में श्रद्धालुओं की खासी भीड़ उमड़ी। सुबह चार बजे से ही महिला श्रद्धालु लाइनों में लगकर माता के मंदिर में धोक देने पहुंच गई।
विज्ञापन
1 of 6
श्री मां बुद्धों माता मंदिर - फोटो : अमर उजाला
झज्जर में श्री मां बुद्धों माता मंदिर प्रांगण कच्चा सुर्खपुर रोड़ झज्जर में बुधवार को वार्षिक पूजन व मेले का आयोजन किया गया। मंगलवार रात 8 बजे से ही श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंच गए थे। रात को ही लम्बी-लम्बी लाइन लगी हुई थी। लगभग एक किलोमीटर तक लाइन दर्शनों के लिए लगी। बुधवार सुबह 12 बजे तक श्रद्धालु लाइन में लगकर दर्शन के लिए खड़े थे।
विज्ञापन

2 of 6
झज्जर का मंदिर - फोटो : अमर उजाला
प्रधान मेहर सिंह और कमेटी सदस्य रामअवतार गहलावत (दीपक) ने बताया कि मेले और पूजन को सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी कमेटी सदस्यों और सेवादारों की ड्यूटी लगाई गई थी ताकि मेले और पूजन की व्यवस्था सुचारू रूप से चल सकें। इस अवसर पर संजय शर्मा, बालकिशन बंसल, नीटी गहलोत, सुभाष सैनी, प्रकाश गहलावत, देवेंद्र सैनी, बलवान गहलावत, नफे सैनी, संदीप छिक्कारा, सतबीर सैनी, बलविंद्र, प्रवीण, लखी गहलोत, मास्टर सुरेंद्र व अन्य सेवादार मौजूद रहे।
विज्ञापन

3 of 6
लोगों की लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
महेंद्रगढ़ में माता शीतला के मेले उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
महेंद्रगढ़ के मसानी चौक पर बुधवार को माता शीतला के मेले में श्रद्धालुओं की खासी भीड़ उमड़ी। सुबह चार बजे से ही महिला श्रद्धालु लाइनों में लगकर माता के मंदिर में धोक देने पहुंच गई। श्रद्धालुओं की ओर से माता के मंदिर में चावल, खील-मखाना, पूरी व शक्कर तथा अनाज का भोग लगाकर परिवार की खुशहाली की कामना की।

4 of 6
दर्शन के लिए लाइन में लगे लोग - फोटो : अमर उजाला
मंदिर कमेटी के प्रधान उमीर सिंह ने बताया कि माता शीतला का मेला सदीयों से चला आ रहा है। इस मौके पर मुख्यातिथि समाज सेवी बलवान फौजी ने विधिवत पहुंचकर मेले का शुभारंभ किया। मंगलवार देर रात विकास जांगडा एंड पार्टी नारनौल द्वारा माता का गुणगान किया।
विज्ञापन

5 of 6
माता के दर्शन के लिए आए लोग - फोटो : अमर उजाला
मेले में महेंद्रगढ़ क्षेत्र के 104 गांवों के ग्रामीण माता शीतला के दर्शन करने के लिए आते है। मेले के दौरान 300 से अधिक दुकानें लगाई गई हैं। मंदिर कमेटी की ओर से लोगों की सुरक्षा एवं किसी भी प्रकार की निगरानी के लिए 8 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। मेले के दौरान इसके लिए पांच सदस्यों की कमेटी व 25 वालेंटियरों द्वारा व्यवस्थाएं की जा रही हैं। चारों रास्तों पर बेरिगेट व पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मेले में आए लोग - फोटो : अमर उजाला
इस मेले में वर्षों से डप्फ मंडियों के बीच प्रतियोगिता कराई जाती है। विजेता को पुरस्कार के रूप में नकद राशि व गुड़ की भेली देने की परंपरा वर्षों से चली आ रही है। डप्फ मंडियों की प्रतियोगिता में राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब सहित अन्य राज्यों की टीमें भी भाग लेती हैं।
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें