फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jyoti Malhotra: 'दानिश से संबंधों पर खामोशी', पाक टूर समेत इन सवालों पर ज्योति ने दिया सिर्फ ये जवाब; पढ़ें

Mon, 19 May 2025 02:12 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हिसार

सार

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के शक में पकड़ी गई यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से एनआईए सहित कई अन्य जांच एजेंसियों ने पूछताछ की। ज्योति से दानिश से संबंध, पाकिस्तान के टूर समेत कई सवाल पूछे गए। लेकिन उसने एक ही जवाब दिया। जानिए...
विज्ञापन
1 of 12
jyoti malhotra and Danish Pak High Commission Officer - फोटो : facebook
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा से पुलिस हिरासत में शनिवार से ही लगातार पूछताछ की जा रही है। रविवार को रिमांड अवधि के पहले दिन नेशनल इंटेलिजेंस एजेंसी (एनआईए) सहित कई अन्य जांच एजेंसियों ने उससे सिविल लाइन थाने में करीब पांच घंटे पूछताछ की, लेकिन अधिकतर सवालों पर चुप्पी साधे रही। उसका एक ही जवाब था, मैं बेकसूर हूं। अभी ऐसे कोई संकेत उसने नहीं दिए हैं, जिससे पता चल सके कि पाकिस्तान इंटेलिजेंस ऑपरेटिव के साथ कोई गोपनीय दस्तावेज साझा किए हैं। सिविल लाइन थाना पुलिस ने ज्योति को पांच दिन के रिमांड पर लिया है। सेना की इंटेलिजेंस भी उससे पूछताछ कर सकती है। 
विज्ञापन

2 of 12
Jyoti Malhotra - फोटो : facebook @TravelWithJo
सूत्रों ने बताया कि ज्योति चिंता में दिख रही है। पुलिस कस्टडी में वह घुटने पकड़कर बैठी रही। रात में नींद भी नहीं ली और खाना भी अच्छे से नहीं खाया। रविवार को उससे चार-पांच घंटे अलग-अलग एजेंसियों ने बातचीत की। इसमें एनआईए भी शामिल है।

विज्ञापन

3 of 12
Jyoti Malhotra - फोटो : facebook @TravelWithJo
पड़ोसियों ने बनाई दूरी 
ज्योति के पिता हरीश मल्होत्रा ने बताया कि इस घटनाक्रम के बाद से पड़ोसियों ने भी बोलचाल बंद कर दी है। बार-बार पुलिस व मीडिया वालों के आने से पड़ोसी भी डरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि ज्योति बेकसूर है।

 

4 of 12
शशांक कुमार सावन, एसएसपी, हिसार - फोटो : संवाद
पैसा कमाने का लगा आसान रास्ता 
एसएसपी शशांक कुमार सावन ने बताया कि ज्योति पर किसी तरह का दबाव था, ऐसा अभी तक कुछ सामने नहीं आया। पूछताछ में यही सामने आया है कि लाइक व सबस्क्राइबर्स के चक्कर में पाकिस्तान इंटेलिजेंस ऑपरेटिव के जाल में फंस गई। फिर उसे स्पॉन्सर्ड यात्राएं मिलने लगीं, जो पैसा कमाने का आसान रास्ता लगा। उन्होंने बताया कि वह पहलगाम हमले से पहले कश्मीर गई थी और उससे पहले पाकिस्तान भी गई। इन दोनों का क्या संबंध है, इसकी जांच की जा रही है। 
 
विज्ञापन

5 of 12
Jyoti Malhotra - फोटो : facebook @TravelWithJo
एसएसपी ने कहा कि ज्योति के माध्यम से कुछ और भारतीय मिले हैं, जो इनके संपर्क में हैं। हम उनकी भी जांच कर रहे हैं। हिसार एक संवेदनशील एरिया है। चूंकि ज्योति पीआईओ के संपर्क में थी और दोनों देशों के बीच विवाद के दौरान छोटी सी जानकारी साझा करना भी खतरनाक हो सकता है। फिलहाल इसकी जांच की जा रही है। 
विज्ञापन

6 of 12
पाकिस्तान उच्चायोग के अधिकारी के साथ ज्योति - फोटो : वीडियो ग्रैब
दानिश से संबंधों पर खामोश 
एजेंसियों ने पाकिस्तानी उच्चायोग में पार्टी में शामिल होना, पाकिस्तानी अधिकारी दानिश से संबंधों, उसके खर्चों की फंडिंग के बारे में पूछताछ की, लेकिन इन सवालों का उसने कोई जवाब नहीं दिया। हालांकि इतना जरूर बोली कि वह केवल अपने चैनल के लिए वीडियो बनाती है। यह उसका शौक है। पाकिस्तान जाने के लिए वीजा जरूरी था, इसी सिलसिले में उच्चायोग गई। वहां दानिश से मुलाकात हुई। पाकिस्तान में ठहरने-घूमने के खर्चों का प्रबंध कौन करता था, इस सवाल पर कहा कि पाकिस्तान उच्चायोग से प्रायोजित यात्रा के लिए सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर को बुलाया जाता रहा है। 


 
विज्ञापन

7 of 12
ज्योति के पिता - फोटो : अमर उजाला
ज्योति को मिलता था वीआईपी ट्रीटमेंट पुलिस देती थी सुरक्षा 
ज्योति तीन बार पाकिस्तान गई और वहां पर फिल्माए गए वीडियो में बिल्कुल भी नहीं लग रहा था की एक भारतीय लड़की पाकिस्तान में है।  ज्योति को पाकिस्तान में वीआईपी ट्रीटमेंट मिल रहा था। साथ ही पाकिस्तान पुलिस की सुरक्षा भी मिलती थी। पाकिस्तान उच्चायोग की पार्टियों में शामिल होने से लेकर नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज के इंटरव्यू करने तक ज्योति कहीं भी असहज नजर नहीं आई। पाकिस्तान में जाते ही ज्योति के चेहरे  खुशी झलकने लगती थी।

 

8 of 12
jyoti malhotra youtuber - फोटो : Insta @TravelWithJo
दो दिन से कोई मिलने नहीं आया 
गोपनीय जानकारियां साझा करने के सवाल पर ज्योति कुछ नहीं बोली। वह पाकिस्तान कब-कब गई और वहां किन-किन लोगों से मिली थी। दानिश से उसकी जान पहचान कब और कैसे हुई, और कौन-कौन लोग हैं, जो पाकिस्तान इंटेलिजेंस ऑपरेटिव के संपर्क में हैं। पाकिस्तान में वह और कितने लोगों को जानती है। इसी तरह के कई सवाल ज्योति से पूछे, लेकिन इनमें से अधिकतर के जवाब नहीं दिए।

9 of 12
jyoti malhotra youtuber - फोटो : Insta @TravelWithJo
सूत्र बताते हैं कि दिन में उसके घर से मिलने के लिए कोई नहीं आया। उसे खाना दिया, लेकिन अरुचि जताई। बता दें कि जासूसी के आरोप में पुलिस ने यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को शुक्रवार रात उसके न्यू अग्रसेन कॉलोनी एक्सटेंशन के घर से गिरफ्तार किया था। शनिवार को अदालत पेश कर 5 दिन के रिमांड पर लिया है।


 

10 of 12
पुलिस की गिरफ्त में ज्योति - फोटो : Insta @TravelWithJo
साइबर सेल टीम को जांच में लगाया
उधर, ज्योति के मोबाइल व लैपटॉप की फोरेंसिक जांच की जा रही है। कॉल डिटेल व बैंक खातों में ट्रांजेक्शन का पता लगाने के लिए सेल के अलावा केंद्रीय जांच एजेंसियों की मदद ली जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया, ज्योति कई बार पाकिस्तान व एक बार चीन गई। उसके शाही खर्चों को देखते हुए इसकी भी जांच की जा रही है कि उसे फंडिंग कहां से की जा रही थी।



 

11 of 12
jyoti malhotra youtuber - फोटो : Insta @TravelWithJo
पीआईओ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के जरिये चला रहे एजेंडा
एसएसपी ने बताया कि खुफिया एजेंसियों के पास ऐसे इनपुट थे कि कई पीआईओ भारतीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को रिक्रूट करने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि उनके माध्यम से अपने एजेंडे का प्रचार कर सकें। ज्योति मल्होत्रा से भी इसी मकसद से संपर्क किया गया और वो उनके जाल में फंसती गई।



 
विज्ञापन

12 of 12
Jyoti Malhotra - फोटो : facebook @TravelWithJo
अन्य मोबाइल की बरामदगी का कर रहे प्रयास हिसार एसएसपी ने बताया कि पहलगाम आतंकी हमले के दौरान भी ज्योति पीआईओ के संपर्क में थी। पुलिस उसके कई और मोबाइल फोन का पता लगाने का प्रयास कर रही है। इन्हें सीज कर फॉरेंसिक जांच करवाई जाएगी, ताकि पता चल सके कि ज्योति ने पाकिस्तान के साथ क्या सूचनाएं साझा की। पता चला है कि कुछ और सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर ज्योति से संपर्क में थे। 

यह भी पढ़ें: जासूस ज्योति पर नया खुलासा: यूट्यूबर के संपर्क में थे HSGPC कर्मी और पुरी की ये युवती, साथ गई थी पाकिस्तान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें