Jyoti Malhotra Youtuber: पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा का इंस्टाग्राम अकाउंट बंद कर दिया गया है। अब उसके यूट्यूब चैनल और फेसबुक अकाउंट पर बंद होने का खतरा मंडरा रहा है।
पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में पकड़ी गई हिसार की ज्योति मल्होत्रा का इंस्टाग्राम अकाउंट बंद कर दिया गया है। ट्रैवल विद जो नामक इंस्टाग्राम अकाउंट को खोलने पर दिस पेज नॉट फाउंड का मैसेज आ रहा है। इंस्टाग्राम अकाउंट बंद होने के साथ ही अब ज्योति मल्होत्रा के यूट्यूब चैनल और फेसबुक अकाउंट पर खतरा मंडरा रहा है। सुरक्षा जांच एजेंसियों को संदेह है की ज्योति मल्होत्रा के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म चैनलों पर अपलोड किए गए वीडियो सुरक्षा की दृष्टि से सही नहीं है। इसी के चलते यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन
2 of 10
Jyoti Malhotra
- फोटो : facebook @TravelWithJo
मालूम हो ज्योति मल्होत्रा के ऊपर जासूसी का दाग लगते ही लोगों ने तेजी से ज्योति को गूगल पर सर्च करना शुरू कर दिया था। महज 24 घंटे में एक लाख से ज्यादा लोगों ने ज्योति मल्होत्रा को गूगल में सर्च किया। इसके अलावा उनके यूट्यूब चैनल और इंस्टाग्राम के फॉलोअर भी तेजी से बढ़ने लगे लगे थे। यूट्यूब चैनल और अन्य मीडिया प्लेटफॉर्म्स को दुनिया भर में देखा जा सकता है।ज्योति मल्होत्रा को गिरफ्तार करने की खबरें कई देशों में जा चुकी है। सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए अब ज्योति मल्होत्रा के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म चैनलों पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है।
विज्ञापन
3 of 10
Jyoti Malhotra
- फोटो : facebook @TravelWithJo
पांच दिन के रिमांड पर ज्योति
ज्योति मल्होत्रा को कोर्ट में पेश करके 5 दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के पहले दिन ज्योति से लगातार 5 घंटे पूछताछ की गई। इसमें ज्योति ने हर बात का एक ही जवाब दिया कि वह बेकसूर है। अब आगामी पूछताछ में क्या हम जानकारी सामने आती है यह देखने वाली बात होगी। इस संबंध में हिसार के एसपी ने प्रेस वार्ता भी की थी जिसमें उन्होंने कहीं आम जानकारी दी थी।
4 of 10
Jyoti Malhotra
- फोटो : facebook @TravelWithJo
पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के संपर्क में थी ज्योति
मिली जानकारी के अनुसार ज्योति जनवरी में पहलगाम गई थी और फिर पाकिस्तान भी गई। इतना ही नहीं, पहलगाम हमले को लेकर ज्योति ने रिएक्शन वीडियो भी डाला था। जिसमें हमले के लिए लोगों और सरकार को जिम्मेदार ठहराया था। ज्योति पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान ज्योति पाकिस्तान के संपर्क में थी। ज्योति पिछले साल चीन भी गई थी।
विज्ञापन
5 of 10
Jyoti Malhotra
- फोटो : facebook @TravelWithJo
ज्योति को मिलता था वीआईपी ट्रीटमेंट पुलिस देती थी सुरक्षा
ज्योति तीन बार पाकिस्तान गई और वहां पर फिल्माए गए वीडियो में बिल्कुल भी नहीं लग रहा था की एक भारतीय लड़की पाकिस्तान में है। ज्योति को पाकिस्तान में वीआईपी ट्रीटमेंट मिल रहा था। साथ ही पाकिस्तान पुलिस की सुरक्षा भी मिलती थी। पाकिस्तान उच्चायोग की पार्टियों में शामिल होने से लेकर नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज के इंटरव्यू करने तक ज्योति कहीं भी असहज नजर नहीं आई। पाकिस्तान में जाते ही ज्योति के चेहरे खुशी झलकने लगती थी।
विज्ञापन
6 of 10
Jyoti Malhotra
- फोटो : facebook @TravelWithJo
भारत पाक बंटवारे में पाकिस्तान से भारत आया था ज्योति का परिवार
बंटवारे के समय पाकिस्तान के मुल्तान जिले से ज्योति का परिवार पंजाब के फरीदकोट में आकर बस गया था। वहां वे पांच साल किराए के मकान में रहे। बाद में वह हिसार आकर रहने लगे। ज्योति के दादा के अलावा ताऊ व चाचा सरकारी नौकरी से सेवानिवृत्त हुए हैं। पिता कम पढ़े लिखे। चाचा खुशहाल चंद ने बताया जब हमारे बुजुर्ग भारत आये तब संयुक्त हरियाणा-पंजाब होता था।
ज्योति का परिवार पहले डोगरान मोहल्ला और फिर आजाद नगर में बसा। फिर न्यू अग्रसेन कॉलोनी में घर बनाया। पत्नी से तलाक के बाद पिता शादी करवाना चाहते थे। ज्योति ने इंकार कर दिया। खुद की शादी के लिए भी पिता कहते तो वो बात टाल देती थी।
वृंदावन के युवक के साथ भी संपर्क में थी ज्योति
ज्योति का वृंदावन से भी कनेक्शन सामने आया है। वह एक युवक से संपर्क में थी। इसकी जानकारी जुटाने के लिए सेना पुलिस भी रविवार को वृंदावन पहुंची। वृंदावन थाने के अपराध निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को मामले की जानकारी देने के बाद सेना पुलिस लौट गई। पुलिस युवक तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। सेना पुलिस के अधिकारियों ने पुलिस को युवक का फोन नंबर भी दिया है।
पीआईओ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के जरिये चला रहे एजेंडा
एसएसपी ने बताया कि खुफिया एजेंसियों के पास ऐसे इनपुट थे कि कई पीआईओ भारतीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को रिक्रूट करने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि उनके माध्यम से अपने एजेंडे का प्रचार कर सकें। ज्योति मल्होत्रा से भी इसी मकसद से संपर्क किया गया और वो उनके जाल में फंसती गई।
अन्य मोबाइल की बरामदगी का कर रहे प्रयास हिसार एसएसपी ने बताया कि पहलगाम आतंकी हमले के दौरान भी ज्योति पीआईओ के संपर्क में थी। पुलिस उसके कई और मोबाइल फोन का पता लगाने का प्रयास कर रही है। इन्हें सीज कर फॉरेंसिक जांच करवाई जाएगी, ताकि पता चल सके कि ज्योति ने पाकिस्तान के साथ क्या सूचनाएं साझा की। पता चला है कि कुछ और सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर ज्योति से संपर्क में थे।